हाथरस-आज दिनांक 27 अप्रैल,दिन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे जनपद में चल रहे *गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर हाथरस को सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ सेवकों एवं समाज के जागरूक नागरिकों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

गौ सम्मान आवाहन अभियान के जिला प्रभारी गौ सेवक राहुल उपाध्याय ने बताया कि जनपद में यह सिग्नेचर अभियान निरंतर चलाया जा रहा है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया जाता।
उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए उसे राष्ट्र माता का सम्मान आवश्यक रूप से मिलना चाहिए।
https://chat.whatsapp.com/Clmet2HTeh0AdixaOwJXCq?mode=gi_t
इस अभियान के दौरान हाथरस तहसील प्रभारी आशुतोष अग्रवाल,रामकुमार अग्रवाल (नमकीन वाले),मदन गोपाल वार्ष्णेय , दीप्ति वार्ष्णेय,रत्नेश रत्न ,सुरेश अग्रवाल,संचय नवीन वार्ष्णेय,जीतू सिंह राणा,रोहित कुशवाहा,कृष्णा राय, यश कश्यप, पंकज मित्तल,पंकज अग्रवाल,शिव शंकर गुलाटी, चेतन अग्रवाल, जय किशन राणा, गोपाल, गोविंद मिश्रा, अंशु पंडित, प्रांशु भारद्वाज, रोहित राजपूत, केके, गौरव पाठक, राधा मोहन जी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके साथ ही वृंदावन से पधारीं आरती किशोरी दीदी एवं री कृष्ण स्वरूप जी महाराज श्री नवग्रह मंदिर से श्री दिनेश गुरु जी ने भी इस अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह अभियान केवल एक मांग नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संकल्प है। अभियान केअंत में प्रशासन से आग्रह किया गया कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मांग को उच्च स्तर तक गंभीरता से पहुँचाया जाए।

