हाथरस -हाथरस क्षेत्र के गांव नगला खुशाली में सर्पदंश से भैंस की मौत, परिवार में मचा कोहराम ।

हाथरस -हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला खुशाली, पोस्ट लाखनूँ में शनिवार, 22 अगस्त 2026 की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी धीरज सिंह पुत्र हेत सिंह की भैंस की कथित रूप से सर्पदंश के बाद मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धीरज सिंह सुबह अपनी भैंस को घर से बाहर बांधने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे झाड़ियों से निकले एक विषैले सर्प ने भैंस को काट लिया और बाद में झाड़ियों में घुस गया। घटना को देखकर धीरज सिंह हक्का-बक्का रह गया। उन्होंने आसपास के लोगों को उक्त घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

प्रत्तायक्षदर्शियो के द्वारा बताया गया कि कुछ ही समय बाद भैंस की हालत बिगड़ने लगी और वह जमीन पर गिर गई। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। भैंस की मौत से धीरज सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, भैंस परिवार की आजीविका और आर्थिक सहारे का महत्वपूर्ण साधन थी, जिसके चले जाने से परिवार काफी चिंतित है।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। परिवार को इस अचानक हुए नुकसान से गहरा आघात पहुंचा है।

