आज की कुछ खास खवरे देखने के लिए नीचेदीगई लिक पर क्लिक करें-

आज की  कुछ खास बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज करेंगे प्रेसवार्ता, आज ‘पीडीए ऑडिट’ की एक बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस, आज दोपहर को सपा प्रमुख की प्रेसवार्ता

➡️लखनऊ : आज 912 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, सीएम चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र, पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, पुलिस उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक पद पर चयन, गोपनीय, लिपिक और लेखा पदों पर हुई भर्ती, आज 10:30 बजे लोक भवन सभागार में कार्यक्रम

➡️मुज़फ्फरनगर : यूपी ग्रामीण बैंक में लाखों के गबन का आरोप, पूर्व मैनेजर रूपक राणा पर ग्राहकों ने लगाए आरोप, नए मैनेजर के कार्यभार संभालते ही हुआ खुलासा, 20 से अधिक ग्राहकों ने बैंक में दी शिकायत, 40 से 50 लाख रुपये ग्राहकों के खातों से गायब, पुलिस की मौजूदगी में बैंक में की गई चेकिंग, बुढ़ाना थाने के DAV स्कूल रोड पर यूपी ग्रामीण बैंक

➡️कानपुर : मामूली विवाद पर युवक को जमकर पीटा, पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का मामला

➡️वाराणसी : भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे को मिली धमकी, रितेश पांडे को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत पर वाराणसी में दर्ज हुआ मुकदमा, रंगदारी मांगने, जान से धमकी देने का आरोप, बबलू यादव नामक बदमाश पर लगा आरोप, बदमाश द्वारा धमकी दिए जाने का लगा आरोप, शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, वाराणसी के लालपुर पांडेपुर क्षेत्र का मामला

➡️मुज़फ्फरनगर : पश्चिमी यूपी में 2027 को लेकर RLD अलर्ट, RLD का सामाजिक समरसता सम्मेलन आज, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी रहेंगे मौजूद, पश्चिमी यूपी में RLD जनपद स्तरीय करेगी सम्मेलन, आज RLD के सम्मेलन में भारी भीड़ आने की संभावना

➡️बहराइच : सपा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर का दौरा आज, गोंडा रोड स्थित विनायक रिसॉर्ट में सभा को करेंगी संबोधित, 1 बजे रिसॉर्ट में होगा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

➡️झांसी : अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, NBW वारंटी अभियुक्त अरविंद वंशकार को पकड़ा, पुलिस ने अभियुक्त को नोटा तिराहा के पास पकड़ा

➡️वाराणसी : वाराणसी में पुलिस ने की गेस्ट हाउस में छापेमारी, देह व्यापार के खिलाफ गेस्ट हाउस में छापेमारी, बस सर्विस की आड़ में चल रहा था गेस्ट हाउस, 4 महिलाओं के साथ 3 पुरुष, संचालक हिरासत में, सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी क्षेत्र का मामला

➡️ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी आज ग्रेटर नोएडा दौरे पर, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में होगा कार्यक्रम, उत्कर्ष नारी सम्मान युवा अभियान, समापन समारोह में शामिल होंगे सीएम, संघ के बड़े पदाधिकारी भी होंगे शामिल, दोपहर 3 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे सीएम

➡️लखनऊ : नर्सिंग छात्रा का कार सवार युवक ने पीछा किया, कॉलेज जाते समय तीन किलोमीटर पीछा किया, आरोपी ने रास्ते भर आपत्तिजनक टिप्पणियां की, आरोपी छात्रा को कार में बैठने का दबाव बना रहे थे, ट्रैफिक कर्मियों ने कार रोकने का प्रयास किया, चालक ने ट्रैफिक कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की, आरोपी कार लेकर मौके से हुए फरार, मां की तहरीर पर कार नंबर से केस दर्ज हुआ

➡️लखनऊ : 2027 से पहले संगठन को सक्रिय करने में जुटी BJP, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 7 दिन के यूपी प्रवास पर, लगातार क्षेत्रीय पदाधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं, अवध क्षेत्र के नेताओं के साथ संवाद करेंगे तावड़े, अयोध्या में आज संगठनात्मक बैठकें करेंगे, तावड़े की काशी क्षेत्र की बैठक प्रयागराज में प्रस्तावित
————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *