आज की कुछ खास बड़ी खबरें……………….
➡️ लखनऊ: STF ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह को पकड़ा। गिरोह के सरगना समेत 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इम्तियाज सिद्दीकी और मो. तलहा खान गिरफ्तार हुए। दोनों आरोपी दुबग्गा इलाके से पकड़े गए। अवध किचन होटल के पास से गिरफ्तारी हुई। फर्जी आधार, जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है। अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बनाने का आरोप है। महाराष्ट्र के पायधुनी थाने से आरोपी वांछित था। पूछताछ में अयोध्या में जन्म होने की बात बताई। 6-7 साल बाद मुंबई जाने की जानकारी दी।
➡️ लखनऊ: लोनापुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई हुई। 0.084 हेक्टेयर सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। करीब 2.50 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई गई। सरकारी जमीन खलिहान के रूप में दर्ज है। गाटा संख्या 213 पर अवैध प्लॉटिंग हो रही थी। अवैध बाउंड्रीवॉल को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। प्लॉटिंग से जुड़े निर्माण भी गिराए गए। नगर निगम टीम ने मौके पर कार्रवाई की। नायब तहसीलदार के निर्देशन में कार्रवाई हुई। प्रवर्तन दल और राजस्व टीम मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। सरकारी जमीन पर कब्जे के प्रयास पर एक्शन लिया गया।
➡️ बहराइच: मासूम बच्ची पर कुत्ते ने हमला किया। गुदईया गांव में आवारा कुत्ते का आतंक है। अचानक कुत्ते ने बच्ची को काटकर घायल कर दिया। लोगों ने कुत्ते से बच्ची को बचाया। घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया।
➡️ सहारनपुर: जाहरवीर मेले के तीसरे दिन काली मंदिर पहुंचीं 26 छड़ियां। अंबाला रोड स्थित काली मंदिर में छड़ियों का भव्य आगमन हुआ। काली मंदिर से 30 दिवसीय गुघाल मेले का शुभारंभ होगा। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। 30 दिनों तक गुघाल मेले का भव्य आयोजन चलेगा।
➡️ श्रावस्ती: श्रावस्ती में भारत समाचार की खबर का असर हुआ। कमलेश मौत मामले में पुलिस पर एक्शन हुआ। SP राहुल भाटी ने खबर का संज्ञान लिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए। निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता गिलौला थानाध्यक्ष बने। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी निलंबित हुए। जमीन विवाद के बीच कमलेश की मौत हुई थी।
➡️ कानपुर: अवैध निर्माण पर KDA का बड़ा एक्शन हुआ। जाजमऊ में दो अवैध निर्माण सील किए गए। 150 फीट रोड पर बरकत टैनर्स का निर्माण सील किया गया। करीब 400 वर्गमीटर में निर्माण हो रहा था। KDA कॉलोनी जाजमऊ में भी कार्रवाई हुई। शाहिद-ताहिर का करीब 160 वर्गमीटर निर्माण सील किया गया। गज्जुपुरवा में 2000 वर्गमीटर का निर्माण बंद कराया गया। विजय भाटिया का गेस्ट हाउस निर्माण रुकवाया गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
➡️ गोरखपुर: CM योगी ने 2 पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर में परिवारों को सांत्वना दी। दोनों परिवारों को CM ने आर्थिक सहायता दी। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2-2 लाख की मदद दी गई। सांसद रवि किशन और MLC धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। MLA विपिन सिंह और महेंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे।
➡️ दिल्ली: राहुल गांधी की MP CM मोहन यादव से अपील। 27% OBC आरक्षण लागू करने की मांग की। चयन प्रक्रिया पूरी, 13% पदों पर नियुक्तियां लंबित- राहुल। चार साल से अधिक समय से इंतजार का दावा। छात्रों का कीमती वक्त और न जाया हो- राहुल। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की। CM मोहन यादव से छात्रों की बात सुनने की अपील की।
➡️ कानपुर: नकली रेबीज वैक्सीन मामले में बड़ा एक्शन हुआ। नकली/अवैध वैक्सीन के तार कानपुर से जुड़े। दवा कारोबारी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। दवा व्यापारी सरदार राजेंद्र सिंह हिरासत में लिए गए। बीती रात दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। राजेंद्र सिंह की फर्म न्यू आरजे बताई गई। संदिग्ध वैक्सीन से तार जुड़े होने का शक है। बिरहाना रोड स्थित आरजे एजेंसी सीज की गई। कानपुर औषधि विभाग ने एजेंसी सीज की।
➡️ महोबा: कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट। कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या की। दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था। नशे का आदी है आरोपी पुत्र मोहन। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। कुलपहाड़ क्षेत्र के रावतपुरा गांव की घटना है।
➡️ रायबरेली: GRP थाने का एसपी रोहित मिश्रा ने निरीक्षण किया। अभिलेख, CCTV, शस्त्र-सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं की भी समीक्षा की। संदिग्धों और पुराने आरोपियों के सत्यापन के निर्देश दिए।
➡️ बांदा: युवती का किशोर पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप। दुपट्टे से हाथ बांधकर पुलिस के हवाले किया। 3 सालों से आरोपी संग संबंध- युवती। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र का मामला है।
➡️ कन्नौज: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत। मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे परिजन। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। तिर्वा कोतवाली के उमरायपुर्वा गांव की घटना है।
➡️ अमरोहा: 30 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की वारदात। CRPF जवानों, दरोगा और सिपाही ने गैंगरेप किया। CRPF जवान युवती को हरियाणा से लाए थे। हसनपुर में जवानों के जानने वाले दरोगा और सिपाही थे। दारोगा और सिपाही ने युवती संग दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए। दारोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद गिरफ्तार किए गए। दोनों पुलिसकर्मी हसनपुर कोतवाली में तैनात हैं। अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला है।
➡️ हाथरस: बाइक सवार युवक को PRD जवान ने पीटा। थाना पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के सामने पीटा। PRD जवान ने युवक को थाने में पहुंचाया। थाना सदर कोतवाली के सामने का मामला है।
➡️ वाराणसी: भेलूपुर वार्ड में सीवर व पेयजल लाइन का शुभारंभ हुआ। 78.26 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ। महापौर अशोक कुमार ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
➡️ फर्रुखाबाद: खेत में भैंस जाने को लेकर मारपीट हुई। दबंग विशेष समुदाय के लोगों पर आरोप है। मारपीट से किशोर सहित 3 लोग घायल हुए। दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। मऊदरवाजा क्षेत्र के नट नगला का मामला है।
➡️ बिजनौर: बिजली विभाग कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार। लेखाकार अवधेश, आउटसोर्सिंग कर्मचारी मोनू गिरफ्तार। 15 हजार की रिश्वत के साथ दोनों गिरफ्तार किए गए। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद ने पकड़ा। चांदपुर बिजली घर ऑफिस का मामला है।
➡️ गोरखपुर: CM योगी आदित्यनाथ मंदिर में रात्रिविश्राम करेंगे। कल दूसरे दिन सुबह पूजा अर्चना और गौ सेवा करेंगे। उसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम लगाएंगे। गोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए। ब्रह्मलीन महंत युगपुरुष की पुण्य स्मृति में आयोजन हो रहा है। उसके बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान कर सकते हैं।
➡️ अमेठी: मोहनगंज पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा। चोरी की बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस जब्त किए। निशानदेही पर खंडहर से 3 अन्य बाइक बरामद हुईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा।
➡️ मैनपुरी: नामजद दबंगों ने पेट्रोल पंप पर दबंगई की। पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट की। मारपीट का CCTV वायरल हुआ, कई घायल हुए। मारपीट की घटना की पुलिस जांच में जुटी। शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला कवर की घटना है।
➡️ लखनऊ: नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का शुभारंभ कल होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 5 बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का भी शिलान्यास होगा। कार्यक्रम को लेकर LDA में तैयारियां तेज हैं। LDA VC प्रथमेश कुमार ने तैयारियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
➡️ लखनऊ: H1N1 के 9 नए मरीज मिले, सभी होम आइसोलेशन में हैं। जनपद में H1N1 के एक्टिव केसों की संख्या 35 पहुंची। अब तक 35 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, 34 डिस्चार्ज हुए। गंभीर मरीजों की रियल टाइम RT-PCR जांच होगी।
➡️ कासगंज: 18 वर्षीय युवती की हत्या करने का मामला। ट्यूबवेल की छत पर शव पड़ा मिला था। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया। प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या की बात सामने आई। सदर कोतवाली क्षेत्र के किलोनी रोड की घटना है।
➡️ सीतापुर: गणेश पूजा पंडाल में रेलिंग गिरने का मामला। हादसे में घायल नीति मेहरोत्रा की मौत हुई। लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हुई। हादसे में मरने वालों की संख्या 2 हुई। 65 वर्षीय उमा कपूर की मौके पर मौत हुई थी। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। शहर के पंजाबी धर्मशाला में हादसा हुआ था।
➡️ सुल्तानपुर: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी। घायल युवक इलाज के लिए CHC लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुरानी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी। अखंड नगर क्षेत्र के सरावां गांव की घटना है।
➡️ प्रयागराज: कानपुर के चर्चित बिकरू कांड से जुड़ी खबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी मंजूर की। चौकी इंचार्ज समेत 2 आरोपियों की जमानत मंजूर हुई। छह साल से जेल में बंद थे आरोपी। चौकी इंचार्ज केके शर्मा को इलाहाबाद HC से राहत मिली। सातवीं बार दाखिल जमानत अर्जी पर राहत मिली। शिवम दुबे को भी इलाहाबाद HC ने जमानत दी। जज सौरभ श्याम शमशेरी की सिंगल बेंच का आदेश है।
➡️ बुलंदशहर: कोर्ट के आदेश पर अवैध शराब नष्ट कराई गई। जहांगीराबाद पुलिस ने शराब नष्ट कराई। 30 मुकदमों से संबंधित 312 लीटर शराब नष्ट की गई। शस्त्र अधिनियम के 118 अवैध शस्त्र भी नष्ट किए गए। 138 मुकदमों की 2,98,794 रुपये की रकम जमा की गई।
➡️ चित्रकूट: स्टोन क्रशरों पर खनन विभाग की छापेमारी हुई। एक क्रशर बिना भंडारण अनुज्ञा पत्र चलता मिला। जेसीबी मशीन, 856 घनमीटर ग्रेनाइट गिट्टी सीज की गई। 3 क्रशर संचालकों पर अवैध भंडारण में कार्रवाई हुई। करीब 76 लाख रुपये जुर्माने की प्रक्रिया शुरू की गई। डीएम द्वारा गठित टास्क फोर्स की कार्रवाई है। कर्वी तहसील अंतर्गत भरतकूप गोंडा का मामला है।
➡️ लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताया। रामाधार सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताया। सपा संस्थापक सदस्य थे रामाधार सिंह राजपूत। पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक रहे रामाधार सिंह। 15 वर्षों तक हमीरपुर के जिलाध्यक्ष रहे रामाधार। सोशल मीडिया पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
➡️ हापुड़: पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हुई। अनियंत्रित होकर डिवाइडर से गाड़ी टकराई। सिपाही सुमित सैनी गंभीर रूप से घायल हुए। मेरठ में घायल पुलिसकर्मी का इलाज जारी है। शाहजहांपुर से नोएडा जा रहे थे पुलिसकर्मी। थाना बहादुरगढ़ के गंगा एक्सप्रेसवे का मामला है।
➡️ गाजीपुर: वृद्धा की हत्या मामले में 3 लोगों को उम्रकैद। गाजीपुर ADJ तृतीय की कोर्ट ने सजा सुनाई। एक महिला समेत 3 आरोपियों को उम्रकैद हुई। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने हत्या की थी। नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव का मामला है।
➡️ मुजफ्फरनगर: लाखों की LIVE चोरी पर पुलिस की लंगड़ा कार्रवाई। मुठभेड़ में बदमाश समीर गोली लगने से घायल, गिरफ्तार। जंगलों में कांबिंग के दौरान बदमाश सुहेल अरेस्ट। चोरों ने ATM में घुसकर दुकान में चोरी की थी। बाइक, तमंचा-कारतूस, 2.20 लाख कैश भी मिला। मुठभेड़ में आसिफ नाम का बदमाश मौके से फरार हुआ। नगर कोतवाली के शेरपुर रजवाहा मार्ग पर मुठभेड़ हुई।
➡️ अयोध्या: राम मंदिर धन गबन मामले से जुड़ी खबर। आरोपियों की पैरवी कर रहे वकील कुलशेखर सिंह। लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता हैं। आज मामले में पूरे 90 दिन हो गए हैं- कुलशेखर। ‘विवेचक ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी।’ ‘आरोपी सुभाष चंद्र को छोड़कर सभी पर आरोप।’ ‘आरोपियों पर धारा 316(5), 372, 375, 162 में केस।’ ‘धारा 131ए, 132, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस।’ ‘6 आरोपियों की जमानत धारा 305, 306 के तहत खारिज।’ दोबारा अर्जी को अदालत से आदेश लेने पर विचार- सिंह।
➡️ जालौन: दबंगों ने दुकानदार संग मारपीट की। दुकान का सामान भी फेंकने का आरोप है। 5 अज्ञातों पर मारपीट करने का आरोप है। भाई के विरोध करने पर उसको भी पीटा। कोंच क्षेत्र के गांधी नगर का मामला है।
➡️ आगरा: महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। 50 वर्षीय कलावती की मौके पर मौत हुई। परिजनों संग सड़क पार कर रही थीं। अलीनगर केंजरा, थाना टूंडला निवासी थीं। जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला है।
➡️ अयोध्या: राम मंदिर धन गबन मामले से जुड़ी खबर। एंटी करप्शन कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। कोर्ट ने दाखिल आरोप पत्र स्वीकार किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी आरोपियों की पेशी हुई। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ाई। मामले में अगली पेशी 7 अक्टूबर को होगी। राम शंकर यादव व सुभाष श्रीवास्तव की याचिका है। कल जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होगी।
➡️ लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कल का कार्यक्रम। कल रायबरेली के दौरे पर रहेंगे सपा प्रमुख। 12 बजे रायबरेली के बछरावां पहुंचेंगे अखिलेश। 1.30 बजे सपा के रथ द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज जाएंगे। 3.10 बजे घंटाघर चौराहा पहुंचेंगे अखिलेश यादव। 6.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे सपा प्रमुख।
➡️ मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा संपन्न कराने में 3 अधिकारी सम्मानित। DGP राजीव कृष्ण ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। SSP संजय कुमार वर्मा को प्रशस्ति पत्र मिला। SP सिटी अमृत जैन भी सम्मानित हुए। SP ग्रामीण अक्षय महाडीक को सम्मान मिला।
➡️ सहारनपुर: जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी मामला। पुलिस ने नवजात सकुशल बरामद किया। 3 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया, महिला गिरफ्तार। जनकपुरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी थी।
➡️ जालौन: बाइक सवार ने महिला से मोबाइल लूटा। मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हुए। काम करके अपने घर जा रही थी महिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी। कोंच कोतवाली के सुरही चौकी की घटना है।
➡️ हमीरपुर: रिहायशी इलाके में रसल वाइपर सांप निकला। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी फॉरेस्ट का मामला है।
➡️ हमीरपुर: पूर्व विधायक रामाधार सिंह लोधी का निधन। सपा के वरिष्ठ नेता, राठ के पूर्व विधायक थे। 88 वर्ष की उम्र में हृदयगति रुकने से मौत हुई। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे। सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी। कल सुबह पैतृक गांव कछवा कला में अंतिम संस्कार होगा।
➡️ वाराणसी: पत्रकार से पुलिसकर्मी ने बदसलूकी की। शिकायत को पहुंचे पत्रकारों से थाने पर बदतमीजी की। थानेदार से शिकायत के बाद नहीं सुनी गुहार। दर्जनों पत्रकार थाने के बाहर धरने पर बैठे। थाने के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। मौके पर सपा, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जिले के लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र का मामला है।
➡️ बहराइच: न्यू इंडिया अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत का आरोप। डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में इंफेक्शन फैला। लखनऊ में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा। प्रसूता के पेट में कैथेटर पाइप छोड़ने का आरोप। परिजनों ने पेट में नलकी छोड़ने का आरोप लगाया। इन्फेक्शन से महिला की किडनी फेल होने का दावा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। थाना सिरौली इलाके में न्यू इंडिया अस्पताल है।
———–
