आज की कूछ खास बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: आशियाना कॉलोनी के घर में लगी आग, L-1473 मकान में अचानक लगी आग, इसी साल जुलाई में हुआ था गृह प्रवेश, आग के दौरान परिवार के सदस्य सुरक्षित, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू।
➡️गोरखपुर: गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ, आज सीएम योगी करेंगे पूजा-अर्चना, गौसेवा, गौसेवा के बाद लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम।
➡️मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में मारपीट, अमित और सुमित पक्ष के बीच विवाद, सड़क पर पटाखे फोड़ने को लेकर मारपीट, विवाद में सुमित-रविता हुई गंभीर घायल, अमित पक्ष ने दूसरे पक्ष को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने 3 दबंगों को गिरफ्तार भी किया, पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, थाना सिखेड़ा क्षेत्र के चंधेरी गांव का मामला।
➡️फर्रुखाबाद: कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, आग से कई खड़ी गाड़ियां जलकर राख, थाना कादरीगेट क्षेत्र का मामला।
➡️अलीगढ़: छर्रा में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, पुलिस और लोगों में झगड़ा, वीडियो वायरल, पुलिस कर्मियों और भीड़ के बीच खींचतान, पुलिस कर्मी ने युवक को पीटा, गालियां दी, युवक को पकड़ कर ले जाना चाहते थे थाने, महिलाओं ने युवक को छुड़ाने की कोशिश की, छर्रा थाना इलाके के गांव बरौली की घटना।
➡️सीतापुर: पटाखे की चिंगारी से बस में लगी आग, हादसे के वक्त बस स्टैंड पर खड़ी थी बस, आग लगने से पूरी बस जलकर हुई राख, शहर कोतवाली के चित्रा बस स्टैंड का मामला।
➡️सीतापुर: मामूली विवाद में युवक की हत्या, युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई, आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप, गांव के रामू व उसके परिवार पर आरोप, इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️फतेहपुर: अखरी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्य आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 35 लाख की संपत्ति कुर्क, पत्नी के नाम दर्ज भूमि कुर्क की गई, पहले भी संपत्तियां हो चुकी हैं कुर्क, हथगांव थाना क्षेत्र का मामला।
➡️कानपुर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 गिरफ्तार, पैसों के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, तमंचे की बट से सिर पर वार किया-परिजन, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, महाराजपुर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️बलिया: विनोद राजभर की हत्या का मामला, 4 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज, दबंगों ने विनोद राजभर की हत्या की थी, सहतवार थाना क्षेत्र का मामला।
➡️बस्ती: सपा नेता कक्कू शुक्ल पर हमला, कक्कू सहित उनके 4 साथियों पर हमला, हमले में सपा नेता सहित समर्थक घायल, धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, अस्पताल पहुंचे विधायक सदर, विधायक रुधौली, नगर थाना क्षेत्र के जसई पुर गांव का मामला।
➡️बहराइच: स्कैम करने वाला बीसी संचालक अरेस्ट, 50 महिलाओं का पैसा अपने खाते में डाला था, बीसी का पैसा अपने खाते में डाला था, 50 लाख रुपये से अधिक का किया था गबन, गुलाम अलीपुरा निवासी स्कैमर शमशाद अरेस्ट, बहराइच थाना दरगाह इलाके से अरेस्ट।
➡️रायबरेली: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के दौरान हादसा, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटकर क्षतिग्रस्त, ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की घटना।
➡️रायबरेली: ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, जगतपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना।
➡️इटावा: एक परिवार पर जानलेवा हमला, लव मैरिज की रंजिश में हमला, 6 माह पहले कोर्ट मैरिज की थी, दंपति को बनाया गया निशाना, दंपति, भाभी और मासूम घायल, थाना चकरनगर क्षेत्र की घटना।
➡️रायबरेली: 13 वर्षीय नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, चचेरे मामा के लड़के पर था रेप का आरोप, आरोपी गौरव को पुलिस पहले ही भेज चुकी जेल, अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की है पीड़िता।
➡️रायबरेली: रायबरेली की हवा लगातार हो रही जहरीली, रायबरेली में पटाखे के धुएं ने बढ़ाया प्रदूषण, जिले में AQI नॉर्मल से लगभग 3 गुना बढ़ा, AQI 150 से 170 के बीच रिकॉर्ड की गई।
➡️हापुड़: दिल्ली लखनऊ हाईवे पर कार में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान, अज्ञात कारणों से गाड़ी में लगी आग, बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे की घटना।
➡️फतेहपुर: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, 3 घायल, 2 की हालत गंभीर, राधानगर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️अलीगढ़: थाना छर्रा में तैनात पुलिस आरक्षी लाइन हाजिर, पुलिस आरक्षी शुभम को लाइन हाजिर किया गया, पुलिस आरक्षी को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर, मारपीट, आमजन से अभद्र भाषा बोलने पर कार्रवाई।
➡️फिरोजाबाद: नगला तालाब में 10 वर्षीय किशोर पहुंचा, घर में डांट पड़ी, नाराज होकर तालाब में गया, पुलिस, लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान, कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से निकाला, थाना मक्खनपुर क्षेत्र का मामला।
————————————————————————————
