आज की कुछ खास खवरे देखने के लिये नीचे दीगई लिक पर क्लिक करें-💐💐💐💐💐

आज  की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन। जयंत ने कार्यक्रम के लिए लखनऊ को चुना-PM। युवा दोस्तों का स्वागत करने का अवसर मिला-PM। IIT हो या ITI मेरे देश की अमानत-पीएम मोदी। युवाओं के कौशल से विकसित भारत बनेगा-पीएम। भारत की पहचान कौशल से है-पीएम मोदी। हमारी सरकार कौशल को सम्मान देती है-पीएम। युवा देश की सबसे बड़ी ताकत-पीएम मोदी। युवा विकसित भारत की नई ऊर्जा है-PM मोदी। आपकी ऊर्जा देश की सबसे बड़ी ताकत-PM। आक्रांताओं ने पहले हमारे हुनर पर चोट की-PM। हुनर ही भारत को महान बना सकता है-पीएम मोदी। अंग्रेजों ने भी कौशल को तबाह किया-पीएम मोदी। ITI में दाखिला अब शर्म की बात नहीं-पीएम मोदी। अंग्रेजों ने हमारी स्किल से अपना विकास किया-PM। कागजी सर्टिफिकेट का दौर नहीं रहा-PM मोदी।

➡️लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन। बीजेपी सरकार में तेजी से विकास-सीएम। पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास-CM। युवाओं को नई दिशा, प्रेरणा मिल रही-सीएम। पीएम मोदी नए भारत के शिल्पकार-CM योगी। भारत में सबसे ज्यादा युवा यूपी में हैं-सीएम योगी। UP में 17 लाख से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग मिली-CM। 150 से ज्यादा ITI को नई तकनीक से जोड़ा-सीएम। आधुनिक समय की मांग के मुताबिक ट्रेनिंग दी-CM।

➡️लखनऊ: 3 सुरक्षा गार्डों के अपहरण का खुलासा। सिक्योरिटी एजेंसी संचालक समेत 4 आरोपी अरेस्ट। नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी का संचालक अरेस्ट। एजेंसी के संचालक राहुल कुमार वर्मा गिरफ्तार। पुराने विवाद, पैसों के लेनदेन में किया अपहरण। 3 सुरक्षा गार्डों को अगवा कर बनाया बंधक। आशीष को गीता कुंज सोसाइटी से किया अगवा। सुरेंद्र, भूपेंद्र शुक्ला को अलग-अलग जगह से उठाया। जानकीपुरम के लक्ष्मण मंडपम में बनाया था बंधक। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को सकुशल मुक्त कराया। रामराम बैंक चौराहे के पास से चारों आरोपी गिरफ्तार। अरेस्ट आरोपियों में राहुल, विश्वनाथ, दीपक, देशराज शामिल। महानगर पुलिस, क्राइम टीम, सर्विलांस सेल की कार्रवाई।

➡️प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला। अर्बन मार्केट, वेंडिंग जोन पर बड़ा आदेश। HC ने ट्रैफिक समस्या पर अपनाया सख्त रुख। HC, सर्किट हाउस के आसपास नहीं लगेंगे अर्बन मार्केट। प्रमुख सड़कों पर भविष्य में वेंडिंग जोन बनाने पर रोक। नगर निगम को वैकल्पिक स्थान तलाशने का निर्देश। अर्बन मार्केट से ट्रैफिक जाम की समस्या पर कोर्ट सख्त। सरोजिनी नायडू मार्ग पर अर्बन मार्केट को लेकर चिंता। आवासीय क्षेत्र शहर के फेफड़ों की तरह-हाईकोर्ट। मामले में 27 नवंबर को होगी अगली सुनवाई।

➡️फतेहपुर: हत्या के मामले में 2 लोगों को उम्रकैद। दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा। प्रत्येक पर 70-70 हजार का लगाया जुर्माना। FTC कोर्ट संख्या 2 के न्यायाधीश ने सुनाई सजा। 2014 में भैरव की जहर देकर हुई थी हत्या। खागा कोतवाली क्षेत्र में हुई थी हत्या।

➡️अयोध्या: अयोध्या में सड़क हादसे में 2 की मौत। टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर की मौत। मैनेजर समेत 2 की सड़क हादसे में मौत। अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर। मैनेजर गंगाराम कन्नौज के निवासी थे। पंचकोसी परिक्रमा से लौटते समय हादसा। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।

➡️औरैया: बेटी की विदाई से पहले उठी बेटे की अर्थी। घर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं। BSF जवान राजू नागर के बड़े बेटे की मौत। हृदय गति रुकने से विक्रम ने तोड़ा दम। बहन की शादी के बीच भाई की मौत से कोहराम। आनन-फानन में पूरी कराई गईं शादी की रस्में। अजीतमल थाना क्षेत्र के मौहारी गांव का मामला।

➡️बहराइच: 21 साल बाद पकड़ा गया फरार अभियुक्त। जेल कूदकर भागा अभियुक्त पकड़ा गया। 21 साल पहले जेल से कूदकर हुआ था फरार। जेल से 4 साथियों संग कूदकर हुआ था फरार। कंबल, लुंगी के सहारे बनाई रस्सी से भागा था। साथियों को 2 माह में ही पकड़ लिया गया था। 21 साल तक नेपाल में रहकर काटता रहा फरारी। 2005 में जिला जेल से भागने में हुआ था फरार। अपने थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा शमीम। कोतवाली देहात पुलिस, SOG टीम ने की गिरफ्तारी।

➡️कानपुर: घूस मांगने के मामले में चौकी इंचार्ज सस्पेंड। बाबा कुआं चौकी इंचार्ज विश्व प्रकाश सस्पेंड। किसी मामले को निपटाने को मांग रहे थे घूस। ऑडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई। मामले की जांच एसीपी को सौंपी गई थी।

➡️प्रयागराज: 2 बेटियों के साथ महिला ने नदी में लगाई छलांग। जल पुलिस ने तीनों को नदी से सकुशल निकाला। महिला की हालत बिगड़ी, भेजा गया हॉस्पिटल। घरेलू कलह से तंग आकर बेटियों के साथ कूदी। प्रयागराज के शिवकुटी के फाफामऊ का मामला।

➡️बाराबंकी: तेज रफ्तार बाइक अचानक नीलगाय से टकराई। बाइक सवार दो युवक और महिला गंभीर घायल। लोगों ने घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज भेजा। सूचना मिलते ही लोनीकटरा पुलिस पहुंची। तीनों घायल थाना लोनीकटरा क्षेत्र के निवासी। थाना लोनीकटरा क्षेत्र में छबील चौकी की घटना।

➡️सिद्धार्थनगर: सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में मारपीट। सांसद और विधायक के समर्थक आमने-सामने। MP जगदंबिका पाल और MLA विनय वर्मा के समर्थक। विधायक के करीबी प्रदीप कमलापुरी की पिटाई का आरोप। मंच पर बैठे प्रदीप से मारपीट का वीडियो वायरल। पुलिस की मौजूदगी में पिटाई किए जाने का आरोप। सीडीओ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पुलिस थी मौजूद। बढ़नी में था सरकारी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम।

➡️हापुड़: 50 हजार का इनामी बदमाश कल्लू अरेस्ट। नोएडा STF और देहात पुलिस को सफलता। डकैती के मामले में फरार चल रहा था कल्लू। बाराबंकी से डकैती के मामले में वांछित था। लूट, हत्या, डकैती के करीब 6 मुकदमे हैं दर्ज। हापुड़ देहात पुलिस, STF ने की गिरफ्तारी।

➡️दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक मामले में सुनवाई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय किए। 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। सभी आरोपियों ने आरोपों से किया इनकार। 25 नवंबर से शुरू होगा मामले का ट्रायल। CBI ने 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने 12 अगस्त को चार्जशीट पर संज्ञान लिया।

➡️दिल्ली: ITO पर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन। फुटओवर ब्रिज पर ‘BJP का बेटा Meta’ के पोस्टर। Meta की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *