* आज शाम की देश व राज्यों से बड़ी खबरें*-*===============================*
*1* ट्रम्प बोले- ईरान पर जीत हासिल की, उनकी सेना हमारे कंट्रोल में, समझौता नहीं किया तो पाषाण युग में पहुंचा देंगे
*2* ‘हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित, उन्हें नहीं रोकेंगे’; होर्मुज संकट पर ईरान ने कर दिया बड़ा एलान
*3* ‘दुश्मनों के लिए होर्मुज युद्ध के बाद भी नहीं खोलेंगे’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान का बड़ा फैसला
*4* ममता बनर्जी के गढ़ में अमित शाह की हुंकार; बोले- दीदी की विदाई तय, 15 दिन बंगाल में ही रहूंगा
*5* लोकसभा में आज CAPF बिल पेश होगा, राज्यसभा से पास, डिपुटेशन के नियम तय होंगे; दावा- अप्रैल के तीसरे हफ्ते फिर बुलाया जा सकता सत्र
*6* राघव चड्ढा को झटका: AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी पाबंदी की मांग की
*7* लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि अगर आगामी आम चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती है, तो सीएपीएफ विधेयक 2026 को रद्द कर दिया जाएगा। राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मुलाकात का जिक्र किया
*8* पश्चिम एशिया संकट पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- देश में ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं
*9* गडकरी ने कहा आज देश में गैस या ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ मुश्किलें जरूर हैं, लेकिन सरकार की बेहतर नीतियों की वजह से आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सरकार लगातार हालात पर नजर रखे हुए है ताकि आपूर्ति बनी रहे
*10* पश्चिम बंगाल में 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर बंधक, सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- हमें पता है उपद्रवी कौन; वोटर लिस्ट से नाम कटने पर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन
*11* मालदा में बवाल पर BJP आक्रामक: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ममता सरकार को घेरा, अराजकता फैलाने का लगाया आरोप
*12* गौतम अडाणी ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए, 30 मिनट मंदिर में रहे; बोले- यह भावुक क्षण; गुरुकुल के छात्रों से मिले
*13* युद्ध के साये में सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, सोना 3200 रुपये टूटा; चांदी ₹15,,900 लुढ़की, कच्चा तेल 10% चढ़ा
*14* सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1773 अंक चढ़कर बंद, हरे निशान पर बंद,73,320 पर पहुंचा; आईटी और रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी।
*===============================*
