आज की कुछ खास खवरे देखनेके लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिककरें-

आज तक की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ: अनिल राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा राम मंदिर हटाकर मस्जिद बनवाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव SIT जांच को प्रभावित करना चाहते हैं और कहा कि इससे सपा की सोच सामने आ गई है।

➡️ लखनऊ: दुबग्गा के सलेमपुर अमेठिया में प्लॉट पर कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित ने फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पहले निर्माण कार्य रुकवाया, लेकिन बाद में फिर काम शुरू हो गया। पीड़ित ने 112 पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

➡️ मुजफ्फरनगर: लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में कल भी अवकाश घोषित किया है। इससे पहले भी आज स्कूल बंद रहे।

➡️ संभल: धनारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

➡️ हाथरस: लगातार बारिश के बाद सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें, तहसील और कई सरकारी कार्यालय जलमग्न हो गए हैं। जलभराव से कई सड़कें धंस गईं और गड्ढों में फंसे लोगों व वाहनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

➡️ सुल्तानपुर: आजाद वर्मा हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी विवाद के बाद आजाद को गोली मारी गई थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इससे पहले पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

➡️ रायबरेली: हरचंदपुर थाना क्षेत्र के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने अजगर के चंगुल से एक खरगोश को बचाया और उसे बोरे में बंद कर वन विभाग के हवाले कर दिया, जिसने बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया।

➡️ अयोध्या: राम मंदिर की VIP और सुगम दर्शन पास व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चंपत राय, अनिल और गोपाल राव की सिस्टम आईडी निष्क्रिय कर दी गई है। अब ट्रस्टी दिनेंद्र दास की संस्तुति पर ही सुगम दर्शन पास जारी होंगे।

➡️ कानपुर: खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाय के दो नमूने लिए और करीब 535 किलो चाय सीज कर दी। जब्त चाय की कीमत लगभग 94,890 रुपये बताई गई है।

➡️ झांसी: झांसी रेलवे स्टेशन पर RPF जवान प्रवीण की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की जान बचाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

➡️ बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बस पलटने से करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

➡️ हरदोई: फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी बनाकर एडवांस भाड़े के नाम पर ठगी करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राहकों को लालच देकर उनसे एडवांस रकम वसूलते थे।

➡️ हापुड़: गांव की गलियों में जलभराव के बीच नाला खोलने का विरोध कर रही महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बचाया और दो थानों की पुलिस की मौजूदगी में नाला खुलवाया।

➡️ दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह सीमांत जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने 119 सीमावर्ती जिलों के एसपी के साथ सीमा सुरक्षा, कानून व्यवस्था और चुनौतियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

➡️ मुजफ्फरनगर: मूसलाधार बारिश से मीरापुर कस्बा जलमग्न हो गया है। सड़कों, घरों और दुकानों में पानी भर गया है। दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर कई फुट पानी जमा होने से वाहन फंस गए और पशु चिकित्सालय तक में जलभराव हो गया।

➡️ दिल्ली: FSSAI ने फ्लेवरिंग नियमों के उल्लंघन और एजिंग से जुड़े भ्रामक दावों को लेकर कई शराब कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

➡️ दिल्ली: RHFL बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल की है। इसमें RHFL और उसके तीन पूर्व अधिकारियों समेत चार आरोपियों को नामजद किया गया है। मामला सरकारी बैंकों को करोड़ों रुपये के नुकसान से जुड़ा है।

➡️ लखनऊ: योगी सरकार 12 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 35 करोड़ पौधे लगाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, डिप्टी सीएम केशव मौर्य झांसी और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे।

➡️ लखीमपुर खीरी: गौकशी हंगामे के मामले में फूलबेहड़ थाना पुलिस ने दंपती निजामुद्दीन और मैनाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गड्ढे में दबाकर रखा गया संदिग्ध मांस भी बरामद किया।

➡️ दिल्ली: बादली क्षेत्र में बारिश का पानी आठ वर्षीय मासूम के लिए काल बन गया। शौच के लिए घर से निकला बच्चा पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

➡️ जालौन: सिरसाकलार थाना क्षेत्र में मंडप विसर्जन के दौरान यमुना नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

➡️ गाजियाबाद: इंदिरापुरम के न्याय खंड-1 में बारिश के बाद पार्क के पास भरे पानी में करंट उतरने से सिक्योरिटी गार्ड बबलू की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है।

➡️ जालौन: नगर क्षेत्र की शराब दुकान पर आबकारी विभाग ने छापेमारी कर स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और मिलावट की जांच की।

➡️ मैनपुरी: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए लेखपाल अवध विहारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने राजस्व कार्य के लिए किसान से घूस ली थी।

➡️ अयोध्या: राम मंदिर रामधन गबन मामले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर तलाशी ली गई। लवकुश मिश्रा के घर से सोने का लॉकेट और नगदी, अनुकल्प मिश्रा के घर से सोने की चेन तथा कौशलपुरी स्थित मकान से कार बरामद की गई। करुणेश पांडेय के किराये के घर से भी नगदी मिली, जिसके बाद तीनों आरोपियों को दोबारा जिला जेल भेज दिया गया।

➡️ कन्नौज: मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद प्राचीन महादेवी घाट के विस्तारीकरण के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मंत्री असीम अरुण ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।

➡️ ललितपुर: मध्य प्रदेश के कुख्यात तस्कर और उसके साथी को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

➡️ सिद्धार्थनगर: मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गार्डन मैरिज हॉल में युवक सचिन का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

➡️ बदायूं: वजीरगंज थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी नजाकत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं।

➡️ गोरखपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस पर BRD मेडिकल कॉलेज सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय मंत्री अभय सिंह मुख्य अतिथि रहे।

➡️ इटावा: सैफई थाना क्षेत्र में महिला समेत एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। कई लोग घायल हुए हैं और पीड़िता जमुना देवी ने पुलिस को तहरीर दी है।

➡️ संभल: बहजोई कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार जारी है।

➡️ सोनभद्र: दुद्धी के हर्षित अस्पताल पर नवजात को रोककर अतिरिक्त पैसे मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता के अनुसार करीब दो घंटे बाद ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप से नवजात सौंपा गया। एडिशनल CMO ने जांच का आश्वासन दिया है।

➡️ बाराबंकी: सड़क हादसे में घायल राम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

➡️ बुलंदशहर: खुर्जा क्षेत्र में मस्जिद की दीवार गिरने के हादसे में घायल फूलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

➡️ गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नरेट में कई ACP के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सूर्यबली मौर्य को इंदिरापुरम, सिद्धार्थ गौतम को कविनगर, रामकिशन को लोनी, सुनील कुमार को मसूरी और सुचिता सिंह को महिला अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

➡️ लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कल लखनऊ के आठों जोनों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ सुबह 7 बजे हजरतगंज चौराहे से महापौर सुषमा खर्कवाल करेंगी।

➡️ बागपत: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़ौत में दिव्यांगजनों ने पौधरोपण किया। एसडीएम भावना सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

➡️ लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड से जुड़े भवन मामले में LDA कोर्ट में तीसरे दिन सुनवाई पूरी हुई। भवन मालिक ने अवैध निर्माण अपने खर्च पर गिराने की इच्छा जताई। सुनवाई में बताया गया कि स्वीकृत नक्शा केवल बेसमेंट और दो मंजिल का था, जबकि तीसरी मंजिल पूरी तरह अवैध है।

➡️ सहारनपुर: हत्या के मामले में दोषी मुन्तजीर को अपर जिला जज संख्या-3 की अदालत ने उम्रकैद और 55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

➡️ कौशाम्बी: जमीन विवाद में दबंगों द्वारा महिलाओं समेत कई लोगों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना में एक महिला और एक युवक घायल हुए हैं। मामला चरवा थाना क्षेत्र के पूरब थोक गांव का है।

➡️ दिल्ली: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न मुद्दों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।

➡️ अमेठी: एक महिला ने लेखपाल मानस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने वीडियो वायरल कर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। मामला शिवरतनगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है।

➡️ दिल्ली: बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल से सुखेंदु शेखर राय, सुस्मता देव और प्रकाश चिक बारीक को उम्मीदवार बनाया गया है।

———————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *