🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
आज शुक्रवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए जुड़े एम.बी.न्यूज-24के साथ-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐मो०-9219872282
💐7417960100

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 23 अक्टूबर 2026*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – आश्विन*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*

🌤️ *तिथि – द्वादशी दोपहर 02:35 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद रात्रि 09:03 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद*
🌤️ *योग – ध्रुव रात्रि 10:08 तक तत्पश्चात व्याघात*
🌤️*राहुकाल – सुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:38*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:07*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत,हेमंत ऋतु प्रारंभ*
*विशेष- द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
https://chat.whatsapp.com/Hap5mPLsyVAKSUla2JRIjl?s=cl&p=a&mlu=4&ilr=4
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *हेमंत ऋतु में स्वास्थ्य रक्षा*
➡️ *हेमंत ऋतु : 23 अक्टूबर से हेमंत ऋतु प्रारम्भ*
👉🏻 *यह ऋतु विसर्गकाल अर्थात् दक्षिणायन का अन्तकाल कहलाती है । इस काल में चन्द्रमा की शक्ति सूर्य की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली होती है इसलिये इस ऋतु में औषधियाँ, वृक्ष, पृथ्वी व* *जीव-जन्तुओं की पौष्टिकता में भरपूर वृद्धि होती है । शीत ऋतु में शरीर में कफ का संचार होता है तथा पित्तदोष का नाश होता है ।*

👉🏻 *शीत ऋतु में जठराग्नि अत्यधिक प्रबल रहती है अतः इस समय लिया गया पौष्टिक और बलवर्धक आहार वर्ष भर शरीर को तेज, बल और पुष्टता प्रदान करता है । इस ऋतु में एक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी सेहत की तन्दुरुस्ती के लिये किस प्रकार का आहार लेना चाहिए ? शरीर रक्षा कैसे हो ? आइये, हम उसे जानें :*
👉🏻 *शीत ऋतु के इस काल में खट्टा, खारा तथा मधुर रसप्रधान आहार लेना चाहिए ।*
👉🏻 *पचने में भारी, पौष्टिकता से भरपूर, गरिष्ठ एवं घी से बने पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए ।*
👉🏻 *इस ऋतु में सेवन किये हुए खाद्य पदार्थों से ही वर्ष भर शरीर की स्वस्थता की रक्षा का भंडार एकत्रित होता है । अतः उड़दपाक, सोंठपाक जैसे बाजीकारक पदार्थों अथवा च्यवनप्राश आदि का उपयोग करना चाहिए ।*
👉🏻 *जो पदार्थ पचने में भारी होने के साथ-साथ गरम व स्निग्ध प्रकृति के होते हैं, ऐसे पदार्थ लेने चाहिए ।*
👉🏻 *दूध, घी, मक्खन, गुड़, खजूर, तिल, खोपरा, सूखा मेवा तथा चरबी बढ़ानेवाले अन्य पौष्टिक पदार्थ इस ऋतु में सेवन करने योग्य माने जाते हैं ।*
👉🏻 *इन दिनों में ठंडा भोजन नहीं करना चाहिए बल्कि थोड़ा गर्म एवं घी-तेल की प्रधानतावाला भोजन करना चाहिए ।*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *शरद पूर्णिमा* 🌷
➡️ *25 अक्टूबर 2026 रविवार को शरद पुर्णिमा है।*
🌙 *शरद पूर्णिमा रात्रि में चन्द्रमा की किरणों में रखी हुई दूध – चावल की खीर का सेवन पित्तशामक व स्वास्थ्यवर्धक है | इस रात को सुई में धागा पिरोने से नेत्रज्योति बढ़ती है |*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *शरद पूर्णिमा पर अध्यात्मिक उन्नति* 🌷
🌙 *शरद पूनम रात को आध्यात्मिक उत्थान के लिए बहुत फायदेमंद है । इसलिए सबको इस रात को जागरण करना चाहिए अर्थात जहाँ तक संभव हो सोना नही चाहिए और इस पवित्र रात्रि में जप, ध्यान, कीर्तन करना चाहिए ।*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *शरद पूनमः चन्द्र-दर्शन शुभ* 🌷
🙏🏻 *इस रात को हजार काम छोड़कर 15 मिनट चन्द्रमा को एकटक निहारना। एक-आध मिनट आँखें पटपटाना। कम-से-कम 15 मिनट चन्द्रमा की किरणों का फायदा लेना, ज्यादा करो तो हरकत नहीं। इससे 32 प्रकार की पित्तसंबंधी बीमारियों में लाभ होगा, शांति होगी।*
🌙 *फिर छत पर या मैदान में विद्युत का कुचालक आसन बिछाकर लेटे-लेटे भी चंद्रमा को देख सकते हैं।*
👁 *जिनको नेत्रज्योति बढ़ानी हो वे शरद पूनम की रात को सुई में धागा पिरोने की कोशिश करें।*
🙏🏻 *इस रात्रि में ध्यान-भजन, सत्संग कीर्तन, चन्द्रदर्शन आदि शारीरिक व मानसिक आरोग्यता के लिए अत्यन्त लाभदायक है।*

🌙 *शरद पूर्णिमा की शीतल रात्रि में (9 से 12 बजे के बीच) छत पर चन्द्रमा की किरणों में महीन कपड़े से ढँककर रखी हुई दूध-पोहे अथवा दूध-चावल की खीर अवश्य खानी चाहिए। देर रात होने के कारण कम खायें, भरपेट न खायें, सावधानी बरतें।*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।
परिवार: पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

*🐏 मेष राशि
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और पुराने काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में अपने विचार स्पष्टता से रखें। व्यापार में लाभ की संभावना रहेगी, लेकिन निवेश से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और अपने समय का सही उपयोग करें।
*🐂 वृषभ राशि
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज मेहनत और अनुभव के बल पर कामकाज में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में पुराने संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। किसी जरूरी समझौते या दस्तावेज को ध्यान से पढ़ने के बाद ही निर्णय लें।
*👫 मिथुन राशि :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
आज आपकी बातचीत की कला और समझदारी काम आ सकती है। नौकरी में नए विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में नई योजना बनाने से पहले उसकी व्यावहारिकता पर विचार करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नियमितता बनाए रखने से लाभ मिल सकता है। मित्रों या सहकर्मियों से उपयोगी सलाह मिल सकती है। किसी को ऐसा वचन देने से बचें जिसे पूरा करना कठिन हो।
*🦀 कर्क राशि :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज घरेलू और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करें। व्यापार में लाभ के साथ कुछ अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। संपत्ति या धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। मानसिक शांति के लिए पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या अपनाएं।
*🦁 सिंह राशि :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के बल पर महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में नए प्रस्ताव पर विचार करते समय उसकी शर्तों को अच्छी तरह समझें। परिवार में अपनी राय रखते हुए दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। क्रोध और अहंकार से बचें। धैर्य के साथ लिया गया निर्णय अधिक लाभकारी रहेगा।
*👧 कन्या राशि :-*
*(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज अधूरे कार्यों को पूरा करने और भविष्य की योजनाओं को व्यवस्थित करने में सफलता मिल सकती है। नौकरी में बारीकियों पर ध्यान देने से गलतियों से बचेंगे। व्यापार में हिसाब-किताब स्पष्ट रखें और बिना जानकारी के निवेश न करें। विद्यार्थियों के लिए नियमित अभ्यास उपयोगी रहेगा। परिवार में किसी पुराने विषय को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। अपनी सेहत और दिनचर्या को नजरअंदाज न करें।
*⚖️ तुला राशि :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज साझेदारी और आपसी सहयोग से कामकाज में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में नए ग्राहक या संपर्क उपयोगी साबित हो सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना आवश्यक होगा। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में संवाद को महत्व दें। शुक्रवार और प्रदोष व्रत के अवसर पर पूजा-पाठ में मन लग सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में व्यावहारिक पक्ष पर भी विचार करें।
*🦂 वृश्चिक राशि :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज धैर्य और एकाग्रता से महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। नौकरी में अपनी योजनाओं को उचित समय पर प्रस्तुत करना लाभकारी हो सकता है। व्यापार में पुराने लेन-देन का हिसाब व्यवस्थित रखें। धन से जुड़े मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में मतभेद होने पर शांतिपूर्वक बातचीत करें। अपनी निजी योजनाओं और महत्वपूर्ण जानकारी को अनावश्यक रूप से साझा करने से बचें।
*🏹 धनु राशि :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
आज शिक्षा, करियर और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने का अवसर मिल सकता है। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। व्यापार में दूरगामी योजनाएं लाभकारी हो सकती हैं, लेकिन निरंतर मेहनत जरूरी होगी। यात्रा की योजना बनाते समय जरूरी दस्तावेज और खर्चों का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है।
*🐊 मकर राशि :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
आज अनुशासन और निरंतर प्रयास से कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में पुराने काम से भुगतान मिलने की संभावना रहेगी, हालांकि कुछ देरी भी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक उधार देने से बचें। परिवार की जिम्मेदारियों को समय दें। बातचीत में कठोर शब्दों का प्रयोग न करें और काम के साथ विश्राम को भी महत्व दें।
*🏺 कुंभ राशि :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज नई योजनाओं पर विचार करने और कार्यशैली में सुधार लाने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक सोच लाभकारी रहेगी। व्यापार में साझेदारों के साथ स्पष्ट संवाद बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस हो तो जल्दबाजी न करें। ऑनलाइन लेन-देन और आर्थिक दस्तावेजों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ बातचीत में धैर्य रखें और दूसरों की सलाह पर भी विचार करें।
*🐟 मीन राशि :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। नौकरी में अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। व्यापार में ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के किसी सदस्य की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय भावनाओं के साथ व्यावहारिक पक्ष पर भी विचार करें।

