आज की कुछ खास खवरे देखनेके लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिक करे-💐💐💐💐💐💐

आज की कुछ खास खवरे-

1. लखनऊ, वरिष्ठ BJP नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी का निधन, RSS के पूर्व प्रचारक भी थे जय प्रकाश चतुर्वेदी, 8 बजे BJP कार्यालय लाया जाएगा पार्थिव शरीर, बीजेपी कार्यालय आकर अंतिम दर्शन करेंगे लोग, जय प्रकाश चतुर्वेदी सोनभद्र जनपद के निवासी थे, बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

2. लखनऊ, लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी धमकी, चप्पे-चप्पे पर जांच, लगेज, स्कैनर की भी चेकिंग, डायल 112 पर किसी ने बम होने की सूचना दी, किसी ने फोन कर कहा कि एयरपोर्ट पर बम रखा है, पुलिस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी, सुरक्षा एजेंसियों ने सूचना देने वाले को कॉल किया,नंबर बंद

3. लखनऊ, क्लब के बाहर पुलिस-युवक में विवाद, युवक-पुलिस के बीच हुई जमकर बहस, पुलिसकर्मी-युवक के बीच धक्का-मुक्की भी, जलवा क्लब के बाहर पुलिस-युवक में बहस, विभूतिखंड थाना क्षेत्र का मामला

4. लखनऊ, इंदिरानगर में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, विरोध करने पर दंपति और बेटी पर किया हमला, अमराई में किराना कारोबारी के घर पर बोला धावा, तीनों गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए, अलमारी से जेवर, कैश लूट ले गए बदमाश- पीड़ित, असलहों से लैस बदमाश देर रात घर में घुसे- पीड़ित, मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मी निलंबित, दारोगा नागेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल दिव्या सस्पेंड, इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव की वारदात

5. लखनऊ, पुराना HC परिसर में चैंबर के अंदर मारपीट, युवक, परिवार और दोस्त से जमकर मारपीट, बाराबंकी से परिवार पहुंचा था कोर्ट, बहन की कोर्ट मैरिज के मामले में पहुंचा था, हमलावरों ने बंधक बनाकर की अश्लीलता, युवक की बहन को बंधक बनाकर अश्लीलता, 14 अधिवक्ताओं पर दर्ज की गई एफआईआर, वजीरगंज पुलिस ने अधिवक्ताओं पर केस दर्ज किया

6. सहारनपुर, आरपीएफ के रिटायर्ड SI को 10 साल की सजा, दुष्कर्म मामले में हरपाल सिंह पाया गया दोषी, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में सुनाई गई सजा, 1 लाख का अर्थदंड, 90 % राशि पीड़िता को मिलेगी, थाना सदर बाजार में दर्ज हुआ था मुकदमा

7. दिल्ली, राजनाथ सिंह ने दी वीर जवानों को श्रद्धांजलि, राजनाथ सिंह ने कारगिल के शहीदों को किया नमन, 1999 के वीर सैनिकों के पराक्रम को याद किया, भारतीय सेना के साहस और त्याग को सराहा, वीरों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा

8. मुरादाबाद, संभल दंगे का मुख्य आरोपी AIMIM में शामिल, दंगे का मुख्य आरोपी जफर अली AIMIM शामिल, संभल जामा मस्जिद के सदर है जफर अली, जफर अली ने ओवैसी के साथ मंच साझा किया, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने की घोषणा, जफर को संभल से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना

9. बलिया, गौतस्करों की पुलिस से मुठभेड़, एक गौतस्कर के पैर में लगी गोली, दूसरे तस्कर को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, बांसडीह रोड तिराहे पर पुलिस की मुठभेड़

10. मथुरा, मथुरा मुड़िया पूर्णिमा मेले में हादसे को न्योता, सौंख रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर कर रहे लोग, जान जोखिम में डालकर गोवर्धन परिक्रमा को पहुंच रहे, ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से ज्यादा श्रद्धालु सवार

11. रुद्रप्रयाग, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, ग्राम पंचायत सारी में शिविर का आयोजन, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया शुभारंभ, शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, विकासखंड ऊखीमठ का मामला

12. चमोली, बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा का मामला, आरोपी प्रमोद नौटियाल का लगा झटका, रिमांड और जमानत की दोनों अर्जियां ख़ारिज, 6 अगस्त तक पुरसारी जेल में ही रहेंगे, SIT तैनात कर्मचारियों से कर रही पूछताछ, अभी प्रमोद नौटियाल जेल में भी रहेंगे

13. प्रयागराज, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज, 26 से 28 जुलाई तक प्रयागराज में रहेंगे केशव, जन संवाद, लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, ग्राम चौपाल जैसे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

14. अमरोहा, ग्रामीणों ने जलभराव के खिलाफ किया प्रदर्शन, गांव के लोगों पर नाला निर्माण रूकवाने का आरोप, जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान, प्राथमिक विद्यालय, मंदिर परिसर में भरा पानी, तहसील नौगावां सादात क्षेत्र के पीलाकुंड का मामला

15. पटना, तेज प्रताप यादव न्यायिक हिरासत में भेजे गए, तेज प्रताप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, देर रात कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दिया, छात्रों के प्रदर्शन में हंगामा भड़काने का आरोप, देर रात को ही पटना के बेऊर जेल भेजा गया

16. मेरठ, जगन्नाथ रथ यात्रा में करंट फैलने का मामला, चौकी इंचार्ज राजकुमार निलंबित किए गए, मेरठ SSP अविनाश पांडेय ने कार्रवाई की, थानेदार, LIU, CO के विरूद्ध जांच शुरू हुई, DIG कलानिधि नैथानी के आदेश पर जांच शुरू, बिजली विभाग के अफसरों पर अभी नो एक्शन, HT से लाइन से रथ टकराया, एक श्रद्धालु की मौत, हादसे में 11 श्रद्धालु करंट से झुलसे, खतरे से बाहर, मेरठ के किला परीक्षितगढ़ कस्बे में हुआ हादसा

17. सीतापुर, AI से बनाई पीएम की आपत्तिजनक तस्वीर, 2 युवकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की फ़ोटो, पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दर्ज किया केस, थानगांव थाना क्षेत्र का पूरा मामला

18. नोएडा, लग्जरी कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार, सेक्टर-113 क्षेत्र के परथला चौक की घटना

19. उन्नाव, सामूहिक विवाह में TMC लिखे गद्दे पहुंचने का मामला, डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित, समाज कल्याण अधिकारी ने सप्लायर को नोटिस भेजा, अलीगढ़ की मेसर्स इंडियन जनरल ट्रेडर्स के पास था ठेका, तीन दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का अल्टीमेटम, सरकारी योजना में राजनीतिक सामग्री पहुंचने का मामला

20. देहरादून, भूस्खलन से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी तैयार, संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी और मैनपावर तैनात, प्रदेशभर में 500 से ज्यादा मशीनों को किया तैनात, भूस्खलन से मार्ग बंद होने पर होगा तुरंत एक्शन, 24 घंटों के अंदर मार्ग खोलने का प्रयास- PWD

21. औरैया, जान को जोखिम में डालकर रील बना रहे युवा, बाइक सवार का NH19 पर स्टंट करते वीडियो, सदर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर के पास का वीडियो

22. जालौन, छत से गिरने से महिला की मौत, छत से नीचे उतरते समय पैर फिसला, जालौन कोतवाली क्षेत्र की घटना

23. झांसी, झांसी में मां-बेटी ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान मां अर्चना की मौत, 5 साल की बेटी की हालत गंभीर, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, सोने का लॉकेट बेचने का आरोप, ससुराल वालों पर जहर खिलाने का आरोप, पति-पत्नी के विवाद की बात आई सामने, प्रेमनगर के गड़िया गांव का मामला

24. रायबरेली, नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला आरोपी, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी, सलोन कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

25. श्रावस्ती, नहर में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत, दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था बच्चा, पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया, गिलौला थाना क्षेत्र के शिव बालक पुरवा की घटना

26. मुरादाबाद, मायानगर आवास समिति में फ्लैट आवंटन घोटाला, SIT जांच में बड़ा खुलासा, कई नामी परिवारों को मिले कई फ्लैट, अमायरा डेवलपर्स पर गंभीर आरोप, समिति के साथ मिलकर हुआ बड़ा खेल, एक ही फ्लैट तीन-तीन बार बेचा गया, मूल आवंटियों को नहीं मिले फ्लैट, जांच पूरी होते ही दर्ज होंगे मुकदमे, डीएम ने 30 दिन में ऑडिट के दिए आदेश, ऑडिट रिपोर्ट के बाद होगी बड़ी कार्रवाई, घोटाले में कई और नाम आने की संभावना

27. सहारनपुर, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ा एक्शन, फैक्ट्री मालिक हसन पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन का आरोप, सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही सामने आई, हादसे के बाद से मालिक हसन फरार, दो लापता मजदूरों का अब तक सुराग नहीं, शवों के अवशेषों की होगी डीएनए जांच, गंगोह के नया कुंडा गांव में हुआ था हादसा

28. संभल, तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई, चालक को नींद आने से हुआ हादसा, हादसे में 2 यात्रियों की मौत, करीब दो दर्जन यात्री घायल, 2 घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, बहजोई कोतवाली क्षेत्र की घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *