आज की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: CM आज GCC समिट का उद्घाटन करेंगे, शाम 4 बजे होटल सेंट्रम में होगा कार्यक्रम, 5 निवेशकों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी होंगे, 1 दर्जन से अधिक MoU पर हस्ताक्षर होंगे।
➡️बाराबंकी: रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी पर FIR, दूसरी पत्नी ने लखनऊ में केस दर्ज कराया है, धोखे से शादी करने, बंधक बनाने का आरोप, बेटे की हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया, BJP नेता संजय ने बताया राजनीतिक साजिश।
➡️बागपत: हरियाणवी यूट्यूबर हर्ष चिकारा से जुड़ी खबर, हर्ष को बागपत की रमाला पुलिस ने रोका, बामनोली गांव जा रहे थे यूट्यूबर हर्ष चिकारा, सोशल मीडिया पर चैलेंज देकर जा रहे थे, ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने रोका, सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे थे चिकारा, पुलिस टीम ने समझा-बुझाकर वापस भेजा, पिंकी चौधरी विवाद में आ रहे थे बागपत, थाने में बातचीत के बाद वापस लौट गए।
➡️झांसी: पांच सेकेंड में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मौत का लाइव वीडियो CCTV में कैद, पति के साथ होटल आई थी नवविवाहिता, दो महीने पहले हुई थी दोनों की शादी, परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति होगी साफ, सीपरी थाना क्षेत्र के होटल ऋषभ का मामला।
➡️गोंडा: लेनदेन में अभद्रता, उंगली तोड़ने का आरोप, बेटे को लेकर विपक्षी के घर गई थी महिला, बेटे को लेकर माफी मांगने गई थी महिला, बीच-बचाव के दौरान दोनों पक्षों में हुई हाथापाई, फैजाबाद बाइपास रोड मुन्नन खां चौराहे का मामला।
➡️लखनऊ: मतदाता सूची में नाम में गड़बड़ी मामला, ‘राम ने शर्मा को मारा’ पर बोला चुनाव आयोग, राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा- EC, ‘नहीं तो सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता’, गलती होते समय भी जाति का भेदभाव नहीं- EC, हमारे द्वारा गलती किया जाना स्वीकार है- EC।
➡️आगरा: पुलिस चौकी में युवक की दबंगई, युवक की दबंगई का वीडियो वायरल, अभद्रता, गाली-गलौज करने का आरोप, टेम्पो और बाइक विवाद में पहुंचा था, ट्रांस यमुना की टेढ़ी बगिया चौकी का मामला।
➡️कानपुर: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक अर्सलान गंभीर घायल, हादसे में कार और बाइक के उड़े परखच्चे, कार चालक समेत दो युवक हिरासत में, कार चालक के नशे में होने का आरोप, ग्वालटोली थाना पुलिस जांच में जुटी।
➡️हल्द्वानी: कुमाऊं द्वार महोत्सव में पहुंचे CM धामी, उत्तराखंडी लोक कलाकारों का किया सम्मान, प्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर भी पहुंचीं, मैथिली ने अपने भजनों, गीतों से बांधा समां।
➡️प्रयागराज: यूपी चुनाव को लेकर पार्टियों की बढ़ी सक्रियता, आज प्रयागराज में आसपा का बूथ सम्मेलन, चंद्रशेखर आज फूलपुर में बूथ सम्मेलन करेंगे, फूलपुर से घोषित प्रत्याशी के लिए जनसभा भी, शाहिद अख्तर खान के समर्थन में जनसभा करेंगे।
➡️बरेली: दबंगों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, सामान ढुलवाने के बहाने बुलाकर पीटा, लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट किया, बारादरी थाना इलाके का पूरा मामला।
➡️सोनभद्र: ठगी की ट्रेनिंग लेकर बनाया खुद का गिरोह, सत्य सनातन ट्रस्ट बनाकर 11 करोड़ की ठगी, 9 महीने में 8 राज्यों में 11 करोड़ की ठगी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक के लोगों से ठगी, यूपी, असम, मध्य प्रदेश के लोगों से ठगी, पश्चिम बंगाल, राजस्थान के लोग भी ठगे गए, आरोपियों ने पटना में ठगी करने की ट्रेनिंग ली, 2.37 करोड़ रुपए सत्य सनातन ट्रस्ट में आए, बाकी रकम ठगों ने अलग-अलग खातों में ली, हरिकेश पांडेय समेत 3 लोग अरेस्ट किए गए।
➡️देहरादून: 2027 चुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, BJP घर-घर पहुंचाएगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, संगठनात्मक बैठक में बनी आगे की रणनीति, केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी, भाजपा नेता विनय गोयल ने दी जानकारी।
➡️दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में 7 लाख के जेवर चोरी, विनोद नगर इलाके में चोरी की वारदात, ग्राहक बनकर दुकान में आया था चोर, CCTV कैमरे में चोरी की वारदात कैद।
➡️गोरखपुर: बाइक से धक्का देकर महिला की हत्या, दबंगों ने महिला को धक्का देकर गिराया, बाइक से गिरने से महिला की हुई मौत, सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे दंपति, मीरा पांडेय के रूप में मृतका की पहचान, बेलीपार के भरवल के पास की वारदात।
➡️फिरोजाबाद: कार द्वारा लोगों को टक्कर मारने का मामला, विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को मारी थी टक्कर, हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या हुई 5, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर कोहराम, थाना नसीरपुर क्षेत्र में हुआ अंतिम संस्कार।
➡️मथुरा: महिलाओं को पति के खिलाफ भड़काकर धोखाधड़ी, दोस्ती कर ठगने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार, एक महिला को डराकर 30 लाख के जेवर हड़प लिए, महिला से कहा- भाई, पति तुम्हें मारना चाहते हैं, फोन कर महिला को परिचित बताकर दोस्ती की, लोकेंद्र को अरेस्ट कर पुलिस ने जेवर बरामद किए, आरोपी ने महाराष्ट्र में भी 10 महिलाओं से ठगी की, सोशल मीडिया के जरिए शिकार तलाशता था ठग, महिलाओं को भड़काकर अविश्वास पैदा करता था, सोशल मीडिया से ही पति की डिटेल निकालता था।
➡️लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता, 1 बजे सपा कार्यालय में PC करेंगे अखिलेश।
➡️दिल्ली: 12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज, संसद भवन परिसर में संसदीय सम्मेलन, PM मोदी इस सम्मेलन में शामिल होंगे, प्रतिनिधिमंडल के नेताओं से मिलेंगे PM, लोकसभा अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
➡️सीतापुर: पेड़ पर लटकता मिला साधु का शव, गांव के बाहर कुटिया में रहता था साधु, साधु का शव मिलने से गांव में सनसनी, इमलिया सुल्तानपुर इलाके का मामला।
➡️लखीमपुर: वन्यजीवों का शिकार करने वाले शिकारी फरार, करंट लगाकर शिकार करने वाले पकड़ से दूर, महेशपुर वनरेंज में जानवरों को लगाया था करंट।
➡️अमरोहा: जेएस डिग्री कॉलेज के बाहर से बाइक चोरी, बेटे के एडमिशन को आए पिता की बाइक चोरी, अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत, ड्यूटी कर लौट रहा PRD जवान हुआ घायल, हादसे में राकेश और रमेश की दर्दनाक मौत, लहरपुर कोतवाली इलाके में दर्दनाक हादसा।
➡️सहारनपुर: दूल्हे ने हेलीकॉप्टर से निकाली अनोखी बारात, बचपन का सपना पूरा करने निकला था दूल्हा, दूल्हा मो. सालिम हेलीकॉप्टर से आया ससुराल, देहात कोतवाली के बीजोपुरा में निकाह हुआ, 20 किमी का सफर हेलीकॉप्टर से तय किया, हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई गांव में चर्चित।
————————————————————————————
