आज मँगलवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए नीचेदीगई लिक पर क्लिक करें-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
आज मँगलवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए जुड़े एम.बी.न्यूज-24के साथ-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐मो०-9219872282
💐7417960100


🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक – 01 सितंबर 2026*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*


🌤️ *तिथि – चतुर्थी सुबह 07:41 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र – अश्विनी 02 सितम्बर रात्रि 02:42 तक तत्पश्चात भरणी*
🌤️ *योग – वृद्धि रात्रि 11:39 तक तत्पश्चात ध्रुव*
https://chat.whatsapp.com/FooGhFCFkha14tWzMPKWGn?s=cl&p=a&ilr=1
🌤️*राहुकाल – शाम 03:47 से शाम 05:21 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:23*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:53*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- मंगलवारी चतुर्थी,(सूर्योदय से सुबह 07:41 तक),पंचक (समाप्त : प्रातः 03:23)*

💥*विशेष- चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *जन्माष्टमी* 🌷

➡ *04 सितम्बर 2026 शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है।*

🙏🏻 *भारतवर्ष में रहनेवाला जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है, वह सौ जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है | – ब्रह्मवैवर्त पुराण*

🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *गर्भवती देवी के लिये–जन्माष्टमी व्रत* 🌷

👩🏻 *जो गर्भवती देवी जन्माष्टमी का व्रत करती हैं….. उसका गर्भ ठीक से पेट में रह सकता है और ठीक समय जन्म होता है….. ऐसा भविष्यपुराण में लिखा है |*

🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *20 करोड एकादशी का फल देनेवाला व्रत* 🌷

🙏 *जन्माष्टमी के दिन किया हुआ जप अनंत गुना फल देता है । उसमें भी जन्माष्टमी की पूरी रात, जागरण करके जप-ध्यान का विशेष महत्व है ।*

🙏 *भविष्य पुराण में लिखा है कि जन्माष्टमी का व्रत अकाल मृत्यु नहीं होने देता है । जो जन्माष्टमी का व्रत करते हैं, उनके घर में गर्भपात नहीं होता ।*

🙏 *एकादशी का व्रत हजारों – लाखों पाप नष्ट करनेवाला अदभुत ईश्वरीय वरदान है*

🙏 *एकादशी के दिन जो संयम होता है उससे ज्यादा संयम जन्माष्टमी को होना चाहिए ।*
*बाजारु वस्तु तो वैसे भी साधक के लिए विष है लेकिन जन्माष्टमी के दिन तो चटोरापन, चाय, नाश्ता या इधर – उधर का कचरा अपने मुख में न डालें ।*

🙏 *इस दिन तो उपवास का आत्मिक अमृत पान करें ।अन्न, जल, तो रोज खाते – पीते रहते हैं, अब परमात्मा का रस ही पियें । अपने अहं को खाकर समाप्त कर दें।*

🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष – पॉजिटिव- अपने काम करने के तरीके और योजनाओं पर दोबारा विचार करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव चल रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश सफल होगी। रिश्तों में दोबारा सहजता आएगी। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- किसी बाहरी या अनजान व्यक्ति का पारिवारिक मामलों में दखल तनाव बढ़ा सकता है। घर के बड़े लोगों का सम्मान बनाए रखें। निजी मामलों में किसी दूसरे व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। महत्वपूर्ण फैसले अपनी समझ से लेना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने या नई योजना शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा और इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेंगे। अपनी क्षमता और फैसलों पर भरोसा रखने से काम आगे बढ़ेगा। लव- परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता और नियमित खानपान का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा। किसी मामले में उलझन होने पर परिवार का सहयोग फैसला लेने में मदद करेगा। घर के बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन काम आएगा। कुछ समय शांत होकर अपने काम और परिस्थितियों पर विचार करने से भी सही दिशा मिलेगी। नेगेटिव- करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों पर भरोसा आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इसलिए उनके साथ संबंध खराब न करें। गुस्सा और अहंकार नियंत्रित रखना जरूरी होगा। कहीं से कोई अप्रिय खबर मिलने से मन उदास हो सकता है।

व्यवसाय- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात रुका हुआ काम पूरा कराने में मदद करेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कटुता न आने दें। लव- शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी होने से बचना होगा। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आज परिवार के साथ खुशी का माहौल रहेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी योग्यता के दम पर लंबे समय से चाही गई कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। युवाओं को मेहनत के मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- उधार और पैसों के लेन-देन में लापरवाही नुकसान करा सकती है। बच्चों की गलती पर ज्यादा डांटने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाएं। गैर जरूरी कामों में समय खराब करने के बजाय अपने जरूरी काम पूरे करना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे और फायदे के नए रास्ते खुलेंगे। दूर की पार्टियों से दोबारा संपर्क बनेगा। पार्टनरशिप शुरू करने से पहले उससे जुड़ी सभी बातों पर अच्छी तरह चर्चा करें। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होगा, जिससे बॉस और वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। लव- परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बनने की स्थिति बन सकती है और इसके खराब नतीजे सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थिति से दूरी रखना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत के कारण थकान और बदन दर्द हो सकता है। समय-समय पर आराम लेना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही कोई समस्या आज सुलझ सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी और चहल-पहल रहेगी। उपहारों के लेन-देन से भी उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- अपने निजी कामों के साथ दूसरी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा। बच्चों की परेशानियां सुलझाने में उनका सहयोग करें। घर का माहौल शांत रखना है तो किसी बाहरी व्यक्ति को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें, चाहे वह करीबी रिश्तेदार ही क्यों न हो।

व्यवसाय- कारोबार में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। कर्मचारियों और सहयोगियों पर भरोसा करने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। इसके कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता से थकान और कमजोरी महसूस होगी। खानपान हेल्दी और सात्विक रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- निजी जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। अपने सिद्धांतों से समझौता न करने पर सम्मान बढ़ेगा। किसी मुश्किल में फंसे दोस्त की मदद करने से खुशी मिलेगी। नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार की वजह से मनमुटाव हो सकता है और इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ेगा। घर के बड़े लोगों की सलाह और दखल से समस्या सुलझ जाएगी। कठोर भाषा का इस्तेमाल करने से बचें।

व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश का फैसला पूरी तरह सोच-विचार करने के बाद ही लें। बिजनेस में नवीनीकरण या विस्तार की योजना बन रही है तो उस पर खास ध्यान देना होगा। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी और इससे खुशी तथा नई ऊर्जा मिलेगी। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का असर सेहत पर पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में बिताने से मानसिक दबाव कम होगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- आमदनी का कोई रुका हुआ जरिया दोबारा शुरू हो सकता है। इससे आर्थिक राहत मिलेगी। जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की सेवा और देखभाल में रुचि रहेगी। घर में शादी योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। इससे परिवार में खुशी रहेगी। नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। रिश्ते संभालने के लिए धैर्य और समझदारी रखनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई छोड़कर गैर जरूरी मौज-मस्ती में समय खराब करने से बचना होगा।

व्यवसाय- कारोबार के सभी काम व्यवस्थित तरीके से चलते रहेंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया परेशानी पैदा कर सकता है। नौकरी में टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिल सकता है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। इलाज में लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां काफी बेहतर होंगी। किसी काम में चल रही परेशानी सुलझ सकती है। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से उत्साह रहेगा। आपसी बातचीत और विचारों के आदान-प्रदान से दिनचर्या में भी अच्छे बदलाव आएंगे। नेगेटिव- किसी गलतफहमी को घर के बड़े या अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझाना बेहतर रहेगा। आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा होने से चिंता रहेगी। जल्दबाजी और गुस्से में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है।

व्यवसाय- नई बिजनेस योजना फिलहाल आगे न बढ़ाएं। मौजूदा कामों पर ही ध्यान देना बेहतर रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कारोबार में मदद करेगी। जोखिम वाले काम में पैसा लगाने से बचें। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार बनाए रखने के लिए छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है। दिनचर्या और भोजन व्यवस्थित रखना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- कहीं पैसा लगाने से पहले उसकी वापसी और जोखिम अच्छी तरह समझना जरूरी होगा, वरना परेशानी हो सकती है। घर की मरम्मत या सुधार की योजना बनेगी। वास्तु विशेषज्ञ से भी सलाह ली जा सकती है। गैर जरूरी खर्च कम करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नेगेटिव- अचानक ऐसा खर्च सामने आ सकता है जिसे टालना मुश्किल होगा। करीबी रिश्तेदारों से किसी विवाद में न पड़ें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारी पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

व्यवसाय- मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के मामले में सावधानी रखनी होगी और कागजी काम ध्यान से करना होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन का मौका मिल सकता है। लव- घर का माहौल अच्छा बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। प्रेम संबंध में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और सेहत को लेकर लापरवाही से नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। योग और सामान्य एक्सरसाइज पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी कोई समस्या सुलझेगी। इससे दूसरी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना आसान होगा। रोचक और जानकारी देने वाली किताबें या सामग्री पढ़ने से सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव- बैंक से जुड़े किसी काम में रुकावट आ सकती है। तनाव लेने के बजाय शांत तरीके से समाधान निकालना बेहतर रहेगा। नकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में रहने से मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए उनसे दूरी रखें।

व्यवसाय- मेहनत के मन मुताबिक नतीजे न मिलने से कारोबार में तनाव रहेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से परेशानियां कम होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस का माहौल बेहतर होगा और काम का बोझ भी कम रहेगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। विवाहेतर संबंध आपकी छवि खराब कर सकते हैं, इसलिए ऐसी स्थिति से दूरी रखें। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। उमस और ज्यादा गर्मी से बचाव रखना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा महत्वपूर्ण काम भी आज पूरा होने की संभावना है। घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव- किसी मामले में उलझन होने पर परिवार से बातचीत करने से समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगत पर नजर रखना जरूरी होगा। युवाओं की किसी योजना में रुकावट आने से निराशा हो सकती है।

व्यवसाय- नया काम या नई योजना शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। अधूरी तैयारी के कारण मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिल सकते। पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। नौकरी में कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच प्यार और अच्छा तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। गैर जरूरी बहस घर की शांति खराब कर सकती है। स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान हो सकती है। काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें। सामान्य एक्सरसाइज भी जरूरी रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- पॉलिसी या प्रॉपर्टी में निवेश से जुड़ा फैसला आज लिया जा सकता है। पैसा लगाने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी समझना जरूरी होगा। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- गैर जरूरी खर्च बढ़ने से चिंता होगी। जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह किसी परेशानी में डाल सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। दिन में भागदौड़ ज्यादा रहेगी।

व्यवसाय- अभी नया कारोबार या नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे। अपनी कारोबारी योजनाओं और जरूरी जानकारी को गोपनीय रखें। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपसी भरोसा बना रहेगा। लव- व्यस्तता के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। परिवार के लोग आपकी स्थिति समझेंगे और सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन लापरवाही करने से परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- कोई निजी परेशानी सामने आ सकती है, लेकिन आप उसका समाधान निकालने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। घर में किसी शुभ काम की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- रिश्तेदारों के अचानक आने से जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर नाराजगी भी रहेगी। काम और रिश्तों के बीच सही व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध मजबूत रखने के लिए भी समय देना होगा।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी निगरानी बनाए रखना जरूरी होगा। कर्मचारियों की छोटी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार फायदे में रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से प्रमोशन मिलने की अच्छी संभावना है। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ गेट-टुगेदर हो सकता है। लव पार्टनर से मुलाकात भी हो सकती है। स्वास्थ्य- प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से इंफेक्शन हो सकता है। महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *