कल देर तक की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ: UP T20 लीग सीजन-4 का शुभारंभ कार्यक्रम हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक अवसर है। UP T20 लीग युवाओं को मौका दे रही है। फिट युवा ही फिट इंडिया तय करता है- सीएम योगी।
➡लखनऊ: मलिहाबाद में पॉक्सो मामले में दोषी को सजा सुनाई गई। मामले में आरोपी विजय राठौर दोषी करार दिया गया। पॉक्सो एक्ट में 7 वर्ष कठोर कारावास की सजा मिली। अदालत ने 60 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। 13 अगस्त को एडीजे पॉक्सो-3 ने फैसला सुनाया। मामला 2014 में मलिहाबाद थाने में दर्ज हुआ था।
➡रायबरेली: तेज रफ्तार दो डंपर आपस में टकरा गए। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर गंभीर घायल हुए। घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र की है।
➡वाराणसी: वाराणसी के करखियांव को नया आयाम मिलेगा। करखियांव स्वतंत्रता संग्राम सर्किट का प्रमुख केंद्र बनेगा। योगी सरकार ने विरासत संरक्षण की पहल तेज की है। 11 एकड़ में ऐतिहासिक विरासत विकसित हो रही है। 18.26 करोड़ की लागत से करखियांव संवरेगा। शहीदों के गांव की विरासत को नया स्वरूप मिलेगा। 26 शहीदों की स्मृति में भव्य म्यूरल पार्क बनेगा।
➡सहारनपुर: रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके से महिला की जान बचाई। महिला को सुरक्षित रेलवे ट्रैक से उतारकर काउंसलिंग की गई। पुलिस ने महिला को पति के सुपुर्द किया। मामला थाना नागल क्षेत्र का है।
➡शाहजहांपुर: मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘भारत को जो अपना समझे उससे हमें कोई बैर नहीं।’ इस धरती पर रहने वाला अपना है कोई गैर नहीं- सुरेश। खिरनीबाग रामलीला मैदान में राष्ट्रीय गान का कार्यक्रम हुआ।
➡रायबरेली: निजी नर्सिंग होम में नवजात की मौत के बाद बवाल हुआ। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाया गया। प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। मामला शहर कोतवाली के न्यू अपोलो हॉस्पिटल का है।
➡लखनऊ: यूपी टी-20 सीजन-4 का आज आगाज होगा। इकाना स्टेडियम में भव्य स्टेज बनकर तैयार है। शंकर महादेवन और जैस्मीन परफॉर्मेंस करेंगे। कुछ देर बाद उद्घाटन समारोह शुरू होगा।
➡मथुरा: कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। लात-घूंसों और कुर्सियां फेंकने का वीडियो सामने आया। आपसी विवाद के बाद कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। जिला अध्यक्ष मुकेश समेत कई कार्यकर्ता घायल हुए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौहझील इलाके में कांग्रेस की बैठक चल रही थी। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
➡प्रतापगढ़: युवक की पीटकर हत्या के मामले में विधायक आरके वर्मा मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। सौरभ विश्वकर्मा की पीटकर हत्या हुई थी। मामला लक्ष्मणपुर विकासखंड के सिंधौर का है।
➡अम्बेडकरनगर: निजी क्लीनिक में गर्भपात के दौरान युवती की मौत हुई। अविवाहित युवती को लेकर प्रेमी गर्भपात कराने गया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लिया। निजी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। स्वास्थ्य विभाग टीम कार्रवाई में जुटी है। मृतक युवती कटका थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नर्सिंग होम सम्मनपुर थाना इलाके में चल रहा था।
➡लखनऊ: सैरपुर हत्याकांड में आरोपी विजय निषाद अरेस्ट हुआ। पुरानी रंजिश में राज उर्फ मोनू की हत्या हुई थी। शव को रस्सी से गला कसकर गोमती में फेंका गया था। 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। गोमतीनगर विस्तार से विजय को गिरफ्तार किया गया।
➡फतेहपुर: CMO यू.बी. सिंह के खिलाफ डॉक्टरों का हल्लाबोल हुआ। कार्यशैली और उत्पीड़न पर गंभीर आरोप लगाए गए। चिकित्सा अधीक्षकों ने पद छोड़ने की चेतावनी दी। CMO पर अधिकारों में हस्तक्षेप का आरोप है। CHC और PHC प्रभारियों में नाराजगी है। महिला डॉक्टरों के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया। दो महिला डॉक्टरों के इस्तीफे का दावा किया गया। बिना नोटिस वेतन रोकने और बिना कारण ट्रांसफर का आरोप लगाया। डॉक्टरों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा।
➡मैनपुरी: कृष्णा ज्वेलर्स पर ग्राहक से फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। कृष्णा ज्वेलर्स ने 83% सोने की गारंटी दी थी। ग्राहक के सोना चेक कराने पर खुलासा हुआ। चेक कराने पर 11% सोना निकला। ग्राहक ने दुकानदार के साथ मारपीट की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
➡अलीगढ़: विजयगढ़ कोतवाली के पास कोबरा सांप निकला। पास में काम कर रहे लोगों में डर का माहौल रहा। सर्प मित्र और वन विभाग की टीम को बुलाया गया। सर्प मित्र वन विभाग के साथ कोबरा को ले गए।
➡मैनपुरी: 15 अगस्त को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एएसपी सिटी ने सुरक्षा की कमान संभाली। शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
➡ललितपुर: गाय ने महिला को उठाकर घाट पर फेंक दिया। वृद्ध महिला के सिर में गंभीर चोट आई। घायल महिला को मेडिकल में भर्ती कराया गया। महिला सुम्मेरा तालाब पर दर्शन करने आई थी।
➡आगरा: यमुना नदी में नहाते वक्त बड़ा हादसा हुआ। दो बच्चे यमुना नदी में डूब गए। 12 वर्षीय रूमा और 10 वर्षीय प्रिंस डूबे। 5 बच्चे यमुना नदी में नहाने उतरे थे। तीन बच्चे सुरक्षित बाहर निकाले गए, 2 डूब गए। पुलिस और ग्रामीण गोताखोर तलाश में जुटे हैं। मामला थाना फतेहाबाद के पिन्नापुरा का है।
➡आजमगढ़: पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिले भर में संदिग्धों की जांच की गई। सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
➡लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ इकाना स्टेडियम पहुंचे। सीएम योगी ने ड्रोन शो का लुत्फ लिया। BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। UP-T20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन भी मौजूद रहे।
➡वाराणसी: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सघन चेकिंग अभियान चला। पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में चेकिंग हुई। रेलवे स्टेशन, होटल और एयरपोर्ट की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लोगों से अपील की गई।
➡सीतापुर: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कैंडल मार्च निकाला गया। लालबाग से आंख अस्पताल तक कैंडल मार्च हुआ। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही भी शामिल हुए।
➡हापुड़: बिजली समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा। लोगों ने दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर जाम लगाया। बिजली घर के सामने धरने पर बैठे लोग। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड का है।
➡प्रयागराज: उमर के काफिले में शामिल 2 वाहन जब्त किए गए। टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने के मामले में कार्रवाई हुई। काफिले में शामिल 2 वाहनों को जब्त किया गया। अतीक के बेटे उमर के काफिले में कार शामिल थी। नवाबगंज पुलिस ने 2 और वाहनों को जब्त किया। एक स्कॉर्पियो और एक क्रेटा कार जब्त की गई। टोल प्लाजा के असिस्टेंट ने थाने में केस कराया था।
➡कौशाम्बी: नाबालिग से छेड़खानी मामले में कल्लू को 5 साल की सजा सुनाई गई। पॉक्सो एक्ट के आरोपी को सजा मिली। 2017 में मुकदमा दर्ज हुआ था। 1500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
➡आगरा: पिता ने 11 माह की बेटी को यमुना में फेंक दिया। बाइक रोककर पुल से पिता ने बच्ची को फेंका। पत्नी को भी पुल से फेंकने का प्रयास किया। राहगीरों ने महिला को बचाया और आरोपी को पीटा। आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। अवैध संबंधों की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। बच्ची की तलाश में गोताखोर उतरे। परिवार मथुरा के बलदेव का रहने वाला है। मामला सिकंदरा के अकबरा यमुना पुल का है।
➡मऊ: विक्रेता की शिकायत पर ब्लिंकिट स्टोर पर छापा मारा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान स्टोर बंद करने का आरोप लगा। जांच अधिकारी ने स्टोर का शटर खुलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। स्टोर निजामुद्दीनपुरा पावर हाउस रोड पर है। मामला भीटी थाना इलाके का है।
➡दिल्ली: CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के 5 अधिकारी गिरफ्तार किए गए। रिश्वतखोरी के 2 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई हुई। 2 निजी व्यक्ति भी CBI के शिकंजे में आए। जयपुर में ट्रैप कार्रवाई के दौरान 1.46 लाख रुपये बरामद हुए। जयपुर और दिल्ली में तलाशी के दौरान 9 लाख नगद जब्त किए गए। दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद हुए। CBI ने दोनों मामलों में जांच तेज कर दी है।
➡हापुड़: मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा पर हमला बोला। शिवपाल यादव के बयान पर पलटवार किया। आजम खान को गृहमंत्री बनाने के बयान पर प्रतिक्रिया दी। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा सरकारों में अपराधियों को संरक्षण मिला। आजम खान पर कई मुकदमे हैं। कई मामलों में कोर्ट से सजा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बयान न्यायपालिका पर सवाल उठाता है।
➡रायबरेली: स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। होटल, ढाबों, बस और रेलवे स्टेशन पर जांच की गई।
➡हाथरस: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम हुआ। हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया। राज्य मंत्री सुरेन्द्र दिलेर भी शामिल हुए। मौन रखकर विभाजन पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई.
