आज शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ : हनुमंत धाम सहित कई इलाकों में जलभराव बढ़ा। BKT के कठवारा स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर बंद। श्रद्धालुओं के लिए तीन दिनों तक मंदिर बंद। मेला कमेटी और प्रशासन ने लिया फैसला। मंदिर के आसपास बढ़ते जलस्तर से खतरा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते लिया फैसला। जलस्तर घटने के बाद दर्शन फिर शुरू होंगे। मंदिर मुख्य गेट पर पुलिस तैनात की गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका। जलस्तर सामान्य होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध।
➡️ लखनऊ : जल निगम पेंशनर्स का 17वें दिन भी सत्याग्रह जारी। प्रदेशभर के सैकड़ों बुजुर्ग कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे। जल निगम कार्यालय गेट पर डटे हैं पेंशनर्स। नगरीय और ग्रामीण पेंशनर्स की पेंशन रुकी हुई। बुजुर्ग बोले पेंशन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल। उम्रभर नौकरी की अब पेंशन के लिए भटक रहे। सिर्फ आश्वासन मिल रहे पेंशन का भुगतान नहीं। बुजुर्ग कर्मचारियों ने परिवार संग आंदोलन की चेतावनी दी।
➡️ लखनऊ : गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा। इकाना स्टेडियम, प्लासियो मॉल तक पहुंचा पानी। बढ़ते जलस्तर से कई इलाके लगातार प्रभावित। इकाना और प्लासियो मॉल भी बाढ़ की जद में। आसपास के इलाकों में बढ़ी जलभराव की चिंता।
➡️ दिल्ली : सीमापुरी में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप। हादसे के बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड। दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद।
➡️ बलरामपुर : उतरौला-डुमरियागंज मार्ग पर सड़क हादसा। अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर। 65 वर्षीय भगवत मिश्र की मौके पर मौत। बाइक सवार लल्लन मिश्र गंभीर घायल, भर्ती। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के हासिमपारा मामला।
➡️ बुलंदशहर : ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले अरेस्ट। अभियुक्त राजू, करन, योगेश तोमर, सन्नी गिरफ्तार। शराब के ठेके और दुकानों को निशाना बनाते थे। पेमेंट सक्सेस का मैसेज दिखाकर ठगी करते थे। थाना खुर्जा देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार।
➡️ भदोही : युवती संग घर में कथित अमानवीय व्यवहार। कई महीनों से घर में कैद रखने का आरोप। पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से दरवाजा खुलवाया। बेहद कमजोर हालत में घर मिली युवती। अस्पताल ले जाते समय डेढ़ लीटर पानी पिया। जिला अस्पताल में युवती का इलाज जारी। हीमोग्लोबिन सिर्फ 6 ग्राम, शरीर में हाई इंफेक्शन। 15 वर्षीय भाई का पिता पर गंभीर आरोप। SDM और SO ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। भदोही के ज्ञानपुर नगर इलाके का है पूरा मामला।
➡️ सिद्धार्थनगर : उसका बाजार के अजगरा गांव में छप्पर में आग। एक भैंस, एक गाय और करीब 20 बकरियां झुलसी। छप्पर जलकर राख, मवेशियों के झुलसने से हड़कंप। विजय पासवान के छप्पर से उठी आग की लपटें। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू।
➡️ कानपुर : 160 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज लगा पोल गिरा। पोल गिरने से यातायात हुआ बाधित। अफीम कोठी के पास की घटना।
➡️ कानपुर : तेज बारिश से विशालकाय वृक्ष गिरा। वृक्ष की चपेट में आई 4 बाइकें क्षतिग्रस्त। बारिश से साकेत नगर की सड़कें जलमग्न।
➡️ प्रयागराज : प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने का मामला। इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिकाओं पर हुई सुनवाई। पंचायत राज चुनाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई। अपर महाधिवक्ता मनीष ने सरकार का पक्ष रखा। HC में करीब 45 मिनट चली मामले की सुनवाई। कल दोपहर 12 बजे मामले में सुनवाई होगी। प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने को चुनौती दी गई।
➡️ अम्बेडकरनगर : जिला कारागार से पेशी पर आये बंदी। ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर आरोप। बंदियों की पुलिस के खिलाफ नारेबाजी। कोर्ट परिसर के लॉकअप में नारेबाजी की।
➡️ बांदा : सेवा संकल्प यात्रा ज्योति यात्रा की रैली। रैली में पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह। बाइक रैली द्वारा आज शहर में किया भ्रमण। प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस और सपा पर कसा तंज।
➡️ दिल्ली : जंतर मंतर की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसद। बस से जंतर मंतर जा रहे विपक्षी सांसद। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा-राहुल। देश को अपनी बात बताएंगे- राहुल गांधी।
➡️ मुरादाबाद : फर्जी पासपोर्ट सिंडिकेट का पुलिस खुलासा। कटघर थाना पुलिस द्वारा मामले का खुलासा। गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को पकड़ा। फर्जी दस्तावेज, पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड जब्त। ग्राम प्रधान व पार्षदों के फर्जी लेटर पैड मिले। आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को निशाना बनाते थे।
➡️ सीतापुर : तेज आंधी-बारिश के दौरान गिरा पेड़। दिव्यांग शौचालय की दीवार टूटी। पेड़ गिरने का वीडियो वायरल हुआ। महोली के प्राथमिक विद्यालय सील्हापुर का मामला।
➡️ फतेहपुर : फतेहपुर में स्कूली बस पलटी। बस पलटने से कई बच्चे घायल। स्टेयरिंग फेल होने से पलटी बस। हादसे में अन्नू सिंह, हर्ष, श्रेयान्स घायल। अयांश समेत कई बच्चों को आई चोटें। दावलतपुर और गाजीपुर के घायल बच्चे। खखरेरू थाना क्षेत्र में हुआ हादसा।
➡️ देहरादून : तेज हवाओं के चलते रिस्पना पुल पर गिरी होर्डिंग। होर्डिंग गिरने से दोनों तरफ लगा लंबा जाम। हादसे में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं। हरिद्वार रोड पर हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़। हरिद्वार रोड और रिस्पना पुल पर यातायात प्रभावित।
➡️ सीतापुर : विद्युत करंट से बहू व ससुर झुलसे। कपड़े सुखाने के दौरान लगा करंट। बचाने दौड़े ससुर को भी लगा करंट। परिजनों ने CHC में भर्ती कराया। तंबौर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️ शामली : अस्पताल में अवैध पिस्टल से फायरिंग मामला। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पिस्टल, कार बरामद। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र का है मामला।
➡️ फतेहपुर : फतेहपुर में स्कूली बस पलटी। बस पलटने से कई बच्चे घायल। स्टेयरिंग फेल होने से पलटी बस। हादसे में अन्नू सिंह, हर्ष, श्रेयान्स घायल। अयांश समेत कई बच्चों को आई चोटें। खखरेरू थाना क्षेत्र में हुआ हादसा।
➡️ उन्नाव : नगर पालिका गंगाघाट की निविदाओं का मामला। निविदाओं को लेकर शिकायत की जांच शुरू। SDM राजस्व के आदेश पर जांच टीम पहुंची। करीब 21 करोड़ की निविदाओं को लेकर शिकायत। टीम द्वारा नगर पालिका में जांच हुई। पत्रावलियों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। जांच रिपोर्ट एडीएम राजस्व को सौंपी जाएगी।
➡️ मऊ : मऊ पहुंचे मंत्री एके शर्मा। एके शर्मा ने विपक्ष पर साधा निशाना। देश से प्रेम करने वाली पार्टी करेगी शासन-एके शर्मा।
➡️ हापुड़ : जिले में FSDA की कार्रवाई से हड़कंप। 3 जिलों के अधिकारी कर रहे छापेमारी। देव फ्रेस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट फैक्ट्री में छापा। फैक्ट्री से क्रीम, दही के लिए गए सैंम्पल। मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़ के अधिकारी मौजूद। हापुड़ देहात क्षेत्र के LN रोड का है मामला।
