आज की कुछ खास खवरे देखने के लिए नीचेदीगई लिक पर क्लिक करें-

आज शाम  तक की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ : शुद्ध ही शुभ है अभियान में FSDA की कार्रवाई। 253 खाद्य प्रतिष्ठानों की अब तक जांच। गंभीर कमियों पर 73 लाइसेंस निलंबित। 152 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी। सुधार के बाद 56 लाइसेंस किए गए बहाल। कई जगह मिले चूहे, कॉकरोच और गंदे किचन। स्टोरेज और हाइजीन में भी लापरवाही मिली। गंभीर खामियों पर संचालन रोकने की कार्रवाई। ऑनलाइन फूड कारोबार पर भी FSDA की सख्ती। फ्रोजन, प्री-कुक्ड फूड की जानकारी देना अनिवार्य। रमाडा होटल, ला पिनोज पिज्जा के लाइसेंस बहाल।

➡️ लखनऊ : लोकभवन में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम। अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे सीएम।

➡️ दिल्ली : कनॉट प्लेस से राजघाट निकले विपक्षी सांसद। 3 बसों से राजघाट के लिए रवाना हुए सांसद। पहली बस में राहुल गांधी, खरगे, प्रियंका मौजूद। पीछे की गाड़ियों में भी बड़ी संख्या में सांसद। कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च में आगे-आगे नजर आए। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री की तैनाती। प्रदर्शनकारियों को राजघाट जाने दिया जा रहा।

➡️ हापुड़ : महिला से दुष्कर्म की वारदात से सनसनी। अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर रेप का आरोप। पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। हापुड़ के थाना हाफ़िजपुर क्षेत्र का मामला।

➡️ कानपुर : टीचर ने स्कूल की थर्ड फ्लोर से लगाई छलांग। टीचर गंभीर घायल, सीसीटीवी आया सामने। मानसिक रूप से बीमार थी महिला- परिजन। बेकनगंज थाना के अंतर्गत की पूरी घटना।

➡️ बहराइच : 15 लाख की 1 किलो 135 ग्राम अफीम बरामद। नेपाल निवासी आरोपी प्रजीत ओली गिरफ्तार। SSB,पुलिस की संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी। थाना रूपईडीहा के SSB चेक पोस्ट का मामला।

➡️ शाहजहांपुर : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन। सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की। थाना सदर बाजार क्षेत्र के पास पुतला फूंका।

➡️ चित्रकूट : CEC के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च। वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन। कचेहरी पार्क से तहसील तक निकाला मार्च।

➡️ कानपुर : मंडी परिसर के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर। मंडी परिषद सचिव की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण। गल्ला मंडी परिसर के अवैध कब्जों को ढहाया। कानपुर की नौबस्ता गल्ला मंडी का मामला।

➡️ पीलीभीत : SIR में गड़बड़ी को लेकर सपा का विरोध प्रदर्शन। सपा ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। तख्ती बैनर लेकर सपा के कार्यकर्ता पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे।

➡️ बागपत : मकान में आग लगने से सिलेंडर ब्लास्ट। सिलेंडर ब्लास्ट का वीडिओ हुआ वायरल। ब्लास्ट होने से लोगों में मची चीख पुकार। खेकड़ा थाना क्षेत्र के कस्बे में हुआ हादसा।

➡️ लखीमपुर खीरी : लखीमपुर में सपाईयों का विरोध प्रदर्शन। सपाईयों ने सरकार पर बोला जमकर हमला। वोट काटने का भी लगाया गंभीर आरोप।

➡️ पीलीभीत : जिलाधिकारी ने विकास भवन का किया निरीक्षण। DPRO, कृषि अधिकारी समेत 5 अफसर मिले गायब। DM ने नाराजगी जाहिर करते हुए मांगा स्पष्टीकरण। दफ्तर से गायब अफसरों को डीएम ने दी चेतावनी। 10 बजे तक ऑफिस पहुंचने के सख्त निर्देश दिए।

➡️ बुलंदशहर : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, नारेबाजी। पुलिस-कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कलक्ट्रेट में ज्ञापन के बाद धरना समाप्त।

➡️ सुल्तानपुर : राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला। मानहानि मामले में अब कल होगी सुनवाई। राहुल के अधिवक्ता द्वारा फाइनल बहस। बहस का जवाब दाखिल करेंगे वादी के अधिवक्ता। दीवानी में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा केस।

➡️ इटावा : चलती ट्रेन में युवक को लूटकर दिया धक्का। दो मोबाइल, नगदी ले उड़े अज्ञात बदमाश। 4-5 युवकों पर मारपीट का गंभीर आरोप। झाड़ियों में गिरने से युवक हुआ घायल। आनंद विहार-कानपुर स्पेशल ट्रेन में वारदात। थाना इकदिल के कोठी के पास की घटना।

➡️ लखनऊ : नाना पाटेकर के निधन पर DGP ने जताया शोक। UP पुलिस परिवार ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि। निधन का समाचार अत्यंत दुखद- डीजीपी। सशक्त अभिनय से सिनेमा में बनाई पहचान-DGP। साइबर जागरूकता फिल्म में प्रस्तुति यादगार-DGP। 14 अगस्त को कार्यक्रम में पहुंचे थे नाना पाटेकर। सिनेमा और कला जगत को अपूरणीय क्षति-DGP।

➡️ आगरा : सेब मार्केट में बिजली के बॉक्स में लगी आग। बिजली के बॉक्स से अचानक धुआं,लपटें उठीं। आग लगने से बाजार में मची अफरा-तफरी। थाना कोतवाली के किनारी बाजार का मामला।

➡️ ललितपुर : 15 हजार घूस के आरोप में लेखपाल गिरफ्तार। एंटी करप्शन टीम 15 हजार की रिश्वत में पकड़ा। किसान की जमीन रंग बटवारे के नाम ली घूस। सदर तहसील में तैनात है लेखपाल विपुल तिवारी। ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡️ बागपत : मकान में आग लगने से सिलेंडर में ब्लास्ट। आग में झुलसी मां व बेटी की दर्दनाक मौत। सिलेंडर में ब्लास्ट का वीडियो हुआ वायरल। हादसे में चार लोग झुलसे, दो की हुई मौत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के कस्बे में हुआ हादसा।

➡️ फतेहपुर : एसपी ने 16 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र। प्रभारी चौकी ज्वालागंज बने पुष्पराज सिंह। प्रभारी चौकी बहुआ बनाए गए सुमित तिवारी। प्रभारी चौकी औद्योगिक क्षेत्र बने धीरेंद्र कुमार पाण्डेय।

➡️ बलिया : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन। विधायक जयप्रकाश अंचल ने किया प्रदर्शन। CEC ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग। कलेक्ट्रेट परिसर में सपाईयों का विरोध प्रदर्शन।

➡️ वाराणसी : वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर एयर शो। 22, 23,25 अक्टूबर को नमो घाट पर होगा। नमो घाट पर होगा ‘एरियल डिस्प्ले-2026’। 20-30 KM दायरे में मांस की दुकानें बंद रहेंगी। बर्ड-हिट रोकने के लिए मांस दुकानों की बंदी।

➡️ बाराबंकी : शारदा नहर के किनारे मिला युवक का शव। बसरा निवासी हरिओम के रूप में शिनाख्त। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

➡️ मिर्जापुर : रील बनाते समय गंगा में गिरा युवक। दोस्त ने तुरंत पुलिस को दी सूचना। भदोही निवासी सुमित गंगा में गिरे। शास्त्री सेतु पर रील बनाते समय गिरे।

➡️ प्रयागराज : पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी। कल दोपहर 12 बजे से दोबारा होगी सुनवाई। ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति का मामला। प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले को चुनौती। 11 याचिकाओं पर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई। 6 जनहित याचिकाएं भी याचिकाओं में शामिल। पिछड़ा वर्ग आयोग ने HC में दाखिल किया एफिडेविट। कोर्ट ने एफिडेविट को रिकॉर्ड पर लिया। याचिका में समय से पंचायत चुनाव कराने की मांग। 25 मई के शासनादेश को याचिकाओं में दी चुनौती। सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने कर दिया संबद्ध। पंचायत चुनाव को लेकर कल फिर होगी सुनवाई।

➡️ लखनऊ : गोमती का जलस्तर बढ़ने से दुबग्गा में संकट। जेहटा माल रोड पर पहुंचा बाढ़ का पानी। सड़कें जलमग्न, घरों तक पहुंचा पानी। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया।

➡️ मुजफ्फरनगर : कोर्ट ने दिए BSA की गिरफ्तारी के दिए आदेश। मुजफ्फरनगर कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश। एक मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे BSA। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार होंगे अरेस्ट। कोर्ट ने CO को BSA को पेश करने के आदेश दिए। गिरफ्तार कर 12 अक्टूबर को पेश करने के आदेश। फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट नम्बर -3 में BSA को होना था पेश। संदीप कुमार को बयान देने के लिए होना था पेश। न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने किया आदेश।

➡️ सहारनपुर : नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तारी। आरोपी सुहैल गाडा किया गया अरेस्ट। पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस। थाना सदर बाजार पुलिस ने की कार्रवाई।

➡️ महोबा : पति ने पत्नी के साथ मिलकर की पिता की हत्या। जमीनी विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम। आरोपी शाकिर और शकीना के खिलाफ FIR दर्ज। महोबकंठ थाना क्षेत्र के कनकुआं गांव की घटना।

➡️ सहारनपुर : पुलिस का चोरों के गिरोह पर बड़ा शिकंजा। चोरी की तीन घटनाओं का किया खुलासा। 5 शातिर चोरों को पुलिस ने अरेस्ट किया। कब्जे से चोरी का माल भी किया बरामद। नानौता थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

➡️ मथुरा : सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन। प्रदर्शन करने आए कांग्रेसियों में मारपीट। कलेक्ट्रेट में दो गुट आमने-सामने आए। दोनों गुटों में चले लात-घूंसे और चप्पलें। थाना लोग पुलिस ने कराया बीच-बचाव। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

➡️ लखनऊ : बाढ़ हादसे में मृतक के पिता से मिले भाजपा पदाधिकारी। मृतक के पिता कृष्ण कुमार को 21 हजार का चेक सौंपा। बाढ़ प्रभावित लोगों को लंच पैकेट भी वितरित किए गए। हरदा में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने बैठक की।

➡️ कौशाम्बी : CDPO कार्यालय में विजिलेंस टीम का छापा। रिश्वत लेते कोखराज की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अरेस्ट। कोखराज की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीना देवी अरेस्ट। 15 हजार रुपए रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने पकड़ा। CDPO पर भी रिश्वतखोरी में शामिल होने का आरोप। आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नौकरी के नाम पर रिश्वत। CDPO मनोज कुमार वर्मा कार्यालय छोड़कर फरार। CDPO और आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीना देवी पर FIR। सिराथू के CDPO में विजिलेंस टीम की कार्रवाई।

➡️ लखनऊ : बिजली चोरी के खिलाफ चला अभियान। अमौसी क्षेत्र में 49 कनेक्शनों की हुई जांच। 8 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर चोरी करते मिले। गोमतीनगर क्षेत्र में 30 परिसरों की हुई जांच। उपभोक्ता के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई। रकाबगंज गऊघाट में भी मॉर्निंग रेड अभियान। 6 उपभोक्ताओं के घर बिजली चोरी पकड़ी गई।

➡️ सुल्तानपुर : वन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी का आरोप। विभाग के कई कर्मचारियों पर लगाया आरोप। रिटायर्ड कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने उठाए सवाल। कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप। पैसा लेकर जमीन कब्जा करवाने का आरोप। रिटायर्ड कर्मचारी ने लगाए कई गंभीर आरोप। कुड़वार ब्लाक का रहने वाला है नरेंद्र सिंह।

➡️ मैनपुरी : मिशन समाधान में डीएम ने हटवाया कब्ज़ा। जगरूपपुर में वर्षों से चकरोड पर था कब्ज़ा। डीएम ने अभिलेखों के अनुसार कराई पैमाइश। JCB से मिट्टी डलवाकर कब्जा मुक्त कराया। गांव के मरघट भूमि की भी पैमाइश कराई। तहसील सदर के ग्राम जगरूपपुर का मामला।

➡️ कन्नौज : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन। CEC का पुतला फूंकते वक्त पुलिस से नोकझोंक। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों से पुलिस ने छीना पुतला। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। छिबरामऊ के सौरिख तिराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन।

➡️ सहारनपुर : 17.26 ग्राम अवैध स्मैक की गई बरामद। पुलिस ने आरोपी रहमान को अरेस्ट किया। आरोपी पर पहले से आपराधिक केस दर्ज। फतेहपुर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

➡️ दिल्ली : मोदी सरकार ने किया बड़ा बदलाव। 57वीं GST काउंसिल की बैठक में बड़े फैसले। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और आसान बनाएंगे-सीतारमण। कारोबारी में आसानी के लिए सरल प्रक्रिया-सीतारमण। GST रिफंड प्रक्रिया 10 दिन में पूरी होगी-सीतारमण। GST की दरों में कोई बदलाव नहीं- सीतारमण। सामान्य जुर्माना 25 हजार से घटाकर 10 हजार। 1 नवंबर से हेल्थ, लाइफ इंश्योरेंस पर मिलेगा ITC। CGST में लागू होगा फेसलेस एडमिनिस्ट्रेशन। छोटे टैक्सपेयर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान। GST मामलों में गिरफ्तारी का प्रावधान हटाया गया। मुकदमा चलाने की सीमा 1 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़। 5 करोड़ रुपये तक के मामलों में मुकदमा नहीं।

➡️ लखनऊ : पारा पुलिस ने अवैध हुक्का बार पकड़ा। दुबग्गा सर्विस लेन पर हुक्का बार संचालित था। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को पकड़ा। पांच अभियुक्तों संग तीन बाल अपचारी पकड़े। मालिक अभिषेक यादव का नाम सामने आया।

➡️ बस्ती : बस्ती पहुंचे आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह। चुनाव आयोग को लेकर संजय सिंह का हमला। ‘आयुक्तों ने वही बात कही, जो विपक्ष कह रहा’। फैसलों में सहमति नहीं लिए जाने का लगाया आरोप। 10 माह में आपत्तियों को नजरअंदाज करने का आरोप। पश्चिम बंगाल में 16 लाख वोटर जोड़े जाने का दावा।

➡️ हाथरस : जनपद के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। हाथरस जंक्शन स्टेशन से होकर चलेंगी दो नई ट्रेनें। रेल मंत्रालय ने दोनों ट्रेनों के संचालन को दी मंजूरी। भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली स्वीकृति। कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल मेल को भी मंजूरी। सांसद अनूप प्रधान ने रेलमंत्री के समक्ष रखी थी मांग। हाथरस और आसपास के यात्रियों को मिलेगा लाभ।

➡️ मथुरा : दीनदयाल धाम पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। किसान समृद्धि से ही आत्मनिर्भर बनेगा भारत- ब्रजेश। दीनदयाल के अंत्योदय मंत्र को बताया सरकार का मूल मंत्र। कहा-अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही हमारा संकल्प। 7 से 10 अक्टूबर तक चलेगा दीनदयाल स्मृति महोत्सव मेला।

➡️ हाथरस : राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल। स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया खिलाड़ियों का चयन ट्रायल। PDDU राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता। 23 से 29 अक्टूबर तक आजमगढ़ में होगी प्रतियोगिता। जिलेभर के खिलाड़ियों ने ट्रायल में किया प्रतिभाग।

➡️ लखनऊ : गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा। इकाना के आसपास जलभराव से राहत अभियान। प्लासियो मॉल क्षेत्र में जलभराव कम करने का प्रयास। 26 पम्पिंग सेटों से लगातार जल निकासी जारी। प्रभावित इलाकों में मैनपावर डेढ़ गुना बढ़ाया। अधिकारी कर्मचारी 3 शिफ्टों में चौबीस घंटे तैनात। सीजी सिटी-नौसेना वाटिका अग्रिम आदेश तक बंद।

➡️ लखनऊ : महिला आयोग अध्यक्ष की CM योगी से मुलाकात। 75 जिलों पर महिला सुरक्षा निगरानी होगी। महिला सुरक्षा के लिए स्पेशल मॉनिटरिंग सेल बनेगा। क्यूआर स्कैन करते ही महिला शिकायत कर सकेंगी। ऐप से महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षा तंत्र जोड़ेंगे। कमांड सेंटर से सभी जिलों पर नजर रहेगी। महिला शिकायतों की कार्रवाई की निगरानी भी होगी। महिलाओं के लिए शिकायत दर्ज कराना आसान होगा।

➡️ हाथरस : रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत। खेत में रोटावेटर चलाते समय हुआ हादसा। रोटावेटर में फंसने से राहुल की दर्दनाक मौत। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक शिवकुमार फरार। सिकंदराराऊ के मन्नापुर गांव की घटना।

➡️ लखनऊ : 11वीं स्पेस एप्लीकेशंस वर्कशॉप शुरू। मुख्य सचिव एसपी गोयल कार्यक्रम में मौजूद। अंतरिक्ष तकनीक से यूपी के विकास का दावा। सूखा बाढ़ से निपटने में मदद पर चर्चा। प्रदेश में भूखंडों की जियोटैगिंग पर चर्चा। जियोटैगिंग से भूमि विवादों का निस्तारण होगा। प्रदेश के घरों की शत प्रतिशत मैपिंग होगी।

➡️ लखनऊ : फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों से मिले यामीन खान। पूर्व मंत्री यामीन खान ने पीड़ितों का जाना हाल। बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

➡️ लखनऊ : हज-2027 की तैयारियों को लेकर हज समिति की बैठक। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बैठक की अध्यक्षता की। हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश। हज यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। मुंबई प्रशिक्षण के बाद दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण।

————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *