हाथरस-हाथरस क्षेत्र के गांव लाढपुर से हाथरस जँक्शन मार्ग पर सढक निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें सढक के दोनों साइड से गिट्टी व लाल मिट्टी पढ चुकी हे।
तथा अत्यधिक बारिश होने के कारण सढक पर गांव जलालपुर मे व रेलवे पुल के नीचे अत्यधिक जल भराव के होजाने के कारण आने जाने वालों को बढी परेशानी का सामना करना पढ रहा है तथा हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है इस रेलवे पुल से होकर प्रतिदिन सैकड़ों की सँख्या मे बाहन नई रेलवे लाइन केअन्डर पास से गुजरते है
जिसमें कुछ अधिकारियों के बाहन भी निकलते है लेकिन इस जल भराव की समस्या की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया तथा रास्ता इतनी बदहाल की स्थिति मे है कि वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है तथा अव इस समय सनातनियों की आस्था से जुड़ा पवित्र श्रावण मास चल रहा है जहाँ होकर सैकड़ों की सँख्या मे काँवडिये अपनी काँवड़ लेकर निकलते है जहाँ अत्यधिक जलभराव के कारण काँवडियो को बहुत बढी परेशानी का सामना करना पढेगा।
तथा ये सुरक्षा की दृष्टि से भी असुरक्षित है इस सम्वन्ध मे दिनांक-31-7-2026को गांव जलालपुर के छात्र युवा नेता जयशँकर चौधरी के द्वारा इस सम्वन्ध मे उप जिला अधिकारी से मुलाकात की तथा उक्त समस्या के शीध्र निवारण हेतु ज्ञापन सौंपा तथा सम्वन्धित अधिकारीयो से काँवडियो की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती व जलभराव से मुक्ति हेतु मांग की है।




