*एम.बी. न्यूज़-24 पर आज सुबह की बड़ी खबरें……………….*
1. लखनऊ- आज सीएम योगी की कैबिनेट बैठक , सुबह 9.30 बजे कैबिनेट बैठक होगी, अनुपूरक बजट को मिलेगी मंजूरी, केडी आवास पर होगी बैठक
2. सहारनपुर- कांवड़ यात्रा के बीच देर रात सड़क पर उतरे एसएसपी अभिनन्दन,अम्बेडकर चौराहे से उत्तराखण्ड बॉर्डर(बडकलां) तक किया हाईवे का निरीक्षण,कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जमीनी जायजा
3. रायबरेली- कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे पर चला सघन चेकिंग अभियान, एआरटीओ और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई,नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर कसा शिकंजा
4. मुजफ्फरनगर- सावन के पहले सोमवार की रात्रि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हजारों लाखों की संख्या में शिवभक्त कावड़िये शिवचौक पर पहुंचकर भगवान शिव की परिक्रमा की
5. संतकबीरनगर- पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नए अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन किया
6. बहराइच- बहराइच-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया मनवीर सिंहपंजाब पुलिस मनवीर सिंह को लेकर रवाना,आज पंजाब कोर्ट में होगी पेशीमोगा जिले की कोर्ट में चल रहा है केस23 जुलाई को पकड़े गए थे 3 पंजाबी युवकनेपाल के रास्ते भारत में किया था अवैध प्रवेश, सभी ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सक्रिय सदस्य , मनवीर सिंह अमेरिकी नागरिकता ले चुका है, रूपईडीहा क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर से हुई थी गिरफ्तारी
7. आजमगढ़ – युवक ने असलहे से की ताबड़तोड़ फायरिंग, फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, आरोपी की पहचान अभिनव के रूप में हुई, आरोपी पर पहले से कई केस होने की चर्चा, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, सिधारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा मामला
8. पीलीभीत- ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, धन्वन्तरि अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, एनेस्थीसिया की ओवरडोज से मौत की आशंका, डॉक्टर अक्षत पांडेय पर लापरवाही का आरोप, घंटों तक परिजनों को नहीं दी गई मौत की सूचना
9. घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा, शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित धन्वन्तरि अस्पताल का मामला
10. बस्ती- इलेक्ट्रिक गोदाम में भीषण आग, कई वाहन आग की चपेट में आए, फायर ब्रिगेड आग पर पाया काबू, इलेक्ट्रिक सामान समेत कई वाहन जले, कोतवाली क्षेत्र के एम एच 27 पर मड़वानगर का मामला
11. दिल्ली- आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, PM आवास मार्च रोकने की मांग, आज प्रस्तावित मार्च पर रोक की अपील, PM आवास पर प्रदर्शन के लिए स्थायी SOP की मांग, हाई सिक्योरिटी क्षेत्रों के लिए समान नियम बनाने की मांग, राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया गया हवाला, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील
12. दिल्ली- दिल्ली में आज AAP का बड़ा प्रदर्शन, PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, E20 ईंधन नीति के विरोध में होगा मार्च, PM आवास के घेराव का किया ऐलान, AAP कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे प्रदर्शन, E20 नीति वापस लेने की उठाई मांग
