आज सुबह की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ : शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन आज। देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़। नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा। देवी मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम।
➡️ लखनऊ : दो पक्षों में जमीन विवाद में जमकर मारपीट। विवादित प्लॉट की बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप। विरोध करने पर चचेरे भाइयों पर हमला। तीन भाई सतीश, शिवम और सोनू घायल। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार। जमीन विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन। विनोद समेत 50-60 अज्ञात आरोपी नामजद। बीबीडी के जगतपाल खेड़ा क्षेत्र का मामला।
➡️ गोरखपुर : CM आज किसानों को बांटेंगे 493 करोड़ की राशि। आज सुबह 10 बजे गोरखपुर में होगा कार्यक्रम। 9 लाख से अधिक किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता। बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर राहत। कृषि मंत्री एसपी शाही समेत जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद।
➡️ दिल्ली : राहुल गांधी आज सुप्रीम कोर्ट तक करेंगे मार्च। मार्च के जरिए CJI को ज्ञापन सौंपने का ऐलान। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग। युवाओं, विपक्ष दलों से शामिल होने की अपील। वोट चोरी बंद करने, SIR पर रोक की मांग। भारत की आवाज को दबाया नहीं जा सकता-राहुल। राहुल गांधी का संदेश- डरो मत। दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन के दौरान मारपीट-राहुल।
➡️ चित्रकूट : महिला हिंसा के खिलाफ महाअभियान। 450 किशोरियों ने भरी हुंकार। 80 ग्राम पंचायतों की किशोरियां एकजुट। हिंसा के खिलाफ सड़कों पर उतरीं किशोरियां। “चुप्पी तोड़ो, हिंसा रोको” का दिया संदेश। महिला सुरक्षा के लिए थाने तक निकाली रैली। थाना अध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन। साइबर क्राइम टीम ने बताए सुरक्षा के उपाय। मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक। पुलिस ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा। हिंसा, भेदभाव के खिलाफ एकजुट हुईं बेटियां। बेटियों ने लिया अन्याय के खिलाफ लड़ने का संकल्प। बेटियों का ऐलान- न डरेंगे, न चुप रहेंगे। पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️ कानपुर : ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पुलिस का छापा। ESCAPE कैफे में पुलिस ने की छापेमारी। हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। डीसीपी सेंट्रल, एडीसीपी सेंट्रल के निर्देशन में छापा। मौके से कई हुक्के, हुक्के का सामान बरामद। छापेमारी के दौरान कई लोग हिरासत में।
➡️ गोंडा : गोंडा में तरबगंज पुलिस पर गंभीर आरोप। मानसिक दिव्यांग युवक को बनाया शराब तस्कर। 2 साल पहले दर्ज किया गया था मुकदमा। FIR के साथ कबूलनामा कराने का भी आरोप। कोर्ट से वारंट पहुंचा तो उड़े परिवार के होश। FIR में पिता का नाम भी गलत दर्ज। दिव्यांग युवक के भाई ने CM से लगाई गुहार।
➡️ एटा : एटा में ट्रैफिक सिपाही पर लगा आरोप। किसान का सिर फोड़ने का लगा आरोप। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
➡️ मुज़फ्फरनगर : रिश्ता टूटने पर फूटा गुस्सा। लड़की के भाई ने किया हमला। लड़के की बहन के घर किया हमला। लाठी-डंडों से घर के गेट पर की मारपीट। रिश्ता टूटने के बाद शुरू हुआ था विवाद। हमले की घटना सीसीटीवी में कैद। पीड़ित ने थाने में दी तहरीर। थाना खालापार क्षेत्र के सूजडू की घटना।
➡️ दिल्ली : आज DDU मार्ग पर प्रदर्शन प्रस्तावित। प्रदर्शन को देखते हुए एडवाइजरी जारी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी। 10 बजे से 2 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू। ITO, आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
➡️ चित्रकूट : प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी ने की फायरिंग। प्रेमिका के चाचा और चाची को लगी गोली। गोली लगने से चाची की मौके पर मौत। चाचा की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती। आरोपी प्रेमी रामाधार मौके से हुआ फरार। घटनास्थल से दूर घायल मिला आरोपी। मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव की घटना।
➡️ मेरठ : भीषण सड़क हादसा में 3 लोगों की मौत। तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत। टेंपो में शटरिंग का सामान लेकर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार। मेरठ के सरधना क्षेत्र का मामला।
➡️ रायबरेली : वन स्टॉप सेंटर से विदेशी महिला गायब। उज्बेकिस्तान की मदीना खां निशोनो गायब। वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा पर उठे सवाल। वीजा समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रही थी। पुलिस ने मुंशीगंज से महिला को किया बरामद। विदेशी महिला के खिलाफ दर्ज है मुकदमा।
➡️ रायबरेली : अगवा किशोरी की हत्या का मामला। लालती का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतका की मां की तहरीर पर केस दर्ज। आरोपी पिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज। जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप। पहले भी आरोपी ने किया था अपहरण- मां। पुलिस ने थाने में बुलाकर कराया समझौता- मां। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में मिला शव।
➡️ सहारनपुर : पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़। फायरिंग में 25 हजार का इनामी बंटी घायल। वांछित बंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार। कब्जे से .315 बोर का तमंचा बरामद। दूसरे आरोपी मुनीर से चाकू बरामद। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई मुठभेड़।
➡️ रायबरेली : तेज रफ्तार ट्रक खंती में लटका। ट्रक चालक के नींद में आने से हुआ हादसा। हादसे में बचे ट्रक सवार चालक व क्लीनर। मिलएरिया थाना क्षेत्र की घटना।
➡️ रायबरेली : रायबरेली में मां-बेटी पर हमले का मामला। विवेचना हरदोई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर। हरदोई क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच। ASP श्लोक गौतम ने संभाली जांच की कमान। टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी। पीड़ित पक्ष के बयान किए जा रहे दर्ज। जमीन विवाद में पुरानी रंजिश की बात आई सामने। 3 नामजद आरोपियों पर हुई थी पुलिस कार्रवाई। जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव का मामला।
➡️ नोएडा : प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते ने किया हमला। दूसरे पालतू कुत्ते पर किया जानलेवा हमला। हमले में दूसरे पालतू कुत्ते की मौत का दावा। अपने कुत्ते को बचाने में लगी रही मालकिन। हमलावर कुत्ते से छुड़ाने की करती रही कोशिश। सेक्टर 93-B स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का मामला।
➡️ मथुरा : मथुरा में फर्जी बैनामे से ठगी का मामला। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार की कार्रवाई। 75 लाख की ठगी करने वाला आरोपी अरेस्ट। थाना कोतवाली क्षेत्र के धौली प्याऊ से अरेस्ट। आरोपी महेश चन्द्र भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पहले बेची गई जमीन का दोबारा किया बैनामा।
➡️ अयोध्या : शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर रहे श्रद्धालु। सिद्धपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में भीड़। मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम।
➡️ दिल्ली : CJP का आज संसद मार्ग थाने जाने का ऐलान। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख मांगने पहुंचेंगे। पुलिस को 24 घंटे में तारीख देने का अल्टीमेटम। तारीख नहीं मिली तो खुद करेंगे प्रदर्शन- CJP
➡️आज़मगढ़ : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान । ‘अब हमें गांधी या नेहरू की ज़रूरत नहीं’। हमें अपने नेताओं की ज़रूरत है- ओवैसी । ‘हमारी तकलीफ़ों पर कोई बात नहीं करता’अपने ही लोगों को कहते सुनता हूं- ओवैसीमुसलमानों उनका समर्थन करो- ओवैसी‘उन्हीं में से नेहरू और गांधी जैसे नेता निकलेंगे’यही उनमें और मुझमें फ़र्क है- ओवैसी। वे कहते हैं, उनका समर्थन करो- ओवैसी“हम किसी के गुलाम नहीं हैं- ओवैसी ।‘अब हमें गांधी या नेहरू की ज़रूरत नहीं है’
————————————————————————————
