आज की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: यूपी में छठ महापर्व की रौनक। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़। 36 घंटे से निर्जला व्रत पर हैं श्रद्धालु। छठी मैया के लिए कठोर तपस्या। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन। पूर्वांचल के छठ घाटों पर उमड़ा सैलाब। छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। थोड़ी देर में होगा छठ पूजा का सूर्योदय। आज छठ पूजा का हो रहा समापन।
➡️लखनऊ: 55 पीसीएस अफसरों के तबादले। अमरपाल सिंह अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल बने। विवेक कुमार मिश्रा सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण। सुशील प्रताप सिंह सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण। वेद प्रकाश मिश्रा अपर जिलाधिकारी हापुड़ बने। पंकज कुमार अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बने। बृजेश कुमार सिंह विशेष कार्याधिकारी नोएडा बने। सुनंदू सुधाकरन अपर जिलाधिकारी बस्ती बनाए गए। ऋषिकान्त राजवंशी अपर जिलाधिकारी बांदा बने। सत्य प्रकाश-3 महाप्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ। माया शंकर यादव अपर नगर आयुक्त मेरठ बने। अखिलेश अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद बनाए गए। शशि भूषण अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बने। धीरज श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी अमेठी बनाए गए। ज्योति सिंह अपर आयुक्त वाराणसी मंडल बनीं। रामकुमार सहायक नगर आयुक्त वाराणसी बनाए गए। आकाश कुमार उपजिलाधिकारी बहराइच बनाए गए। अनिल कुमार यादव उपजिलाधिकारी मुजफ्फरनगर बने। ऋतुप्रिया उपजिलाधिकारी झांसी बनाई गईं। गजेंद्र पाल सिंह उपजिलाधिकारी बलरामपुर बनाए गए। अजय कुमार शर्मा उपजिलाधिकारी अलीगढ़ बनाए गए। संदीप कुमार तिवारी उपजिलाधिकारी मुरादाबाद बने। रामवीर सिंह उपजिलाधिकारी अलीगढ़ बनाए गए। आरती सहायक नगर आयुक्त मुरादाबाद बनाई गईं। आलोक कुमार वर्मा सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण। राजेश कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी उन्नाव बने। रमेश यादव अपर आयुक्त मेरठ मंडल बनाए गए। विनय कुमार सिंह-2 सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण। कुलदीप सिंह अपर जिलाधिकारी वाराणसी बनाए गए। रामकेश सिंह नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर बनाए गए। अविनाश त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त लखनऊ बने। आनंद कुमार सिंह उपनिदेशक खेल निदेशालय लखनऊ। संतोष कुमार उपाध्याय अपर जिलाधिकारी रामपुर बने। विवेक कुमार यादव अपर आयुक्त आगरा मंडल बने। माधव उपाध्याय उपजिलाधिकारी हरदोई बनाए गए। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय उपजिलाधिकारी कानपुर देहात बने। नरेंद्र सिंह यादव सहायक नगर आयुक्त झांसी बने। ज्योत्स्ना उपजिलाधिकारी हापुड़ बनाई गईं। रमेश चन्द्र पाण्डेय उपजिलाधिकारी जौनपुर बने। देवेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी गोमती लखनऊ बने। रतन अपर जिलाधिकारी कन्नौज बनाए गए। राज कुमार मित्तल अपर जिलाधिकारी चंदौली बने। अतुल कुमार सिंह उपजिलाधिकारी बलिया बने। अशोक कुमार गुप्ता अपर जिलाधिकारी झांसी बने। प्रिंस वर्मा उपजिलाधिकारी सहारनपुर बनाए गए। कृष्ण राज सिंह उपजिलाधिकारी मुरादाबाद बनाए गए।
➡️लखनऊ: योगी की पाती कॉफी टेबल बुक का होगा विमोचन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे विमोचन। संवाद यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन। सुबह 9 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम। लखनऊ के 5, कालिदास मार्ग पर होगा आयोजन। पुस्तक विमोचन के साथ प्रदर्शनी का भी होगा शुभारंभ।
➡️मथुरा: CM योगी आदित्यनाथ आज मथुरा दौरे पर। दोपहर करीब 2 बजे परखम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ अनुसंधान केंद्र पहुंचेंगे। BJP के दो दिवसीय चिंतन शिविर में होंगे शामिल। चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा। संगठन की मजबूती को लेकर होगा मंथन। डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे शामिल। संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी रहेंगे मौजूद। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी पहुंचेंगे परखम। कल BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचेंगे। कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी होंगे शामिल। 17 नवंबर को बरसाना जाएंगे सीएम योगी।
➡️दिल्ली: ED की रिमांड पर हैं सपा नेता आज़म खां। आज़म की ED रिमांड का आज आखिरी दिन। आज शाम 4.30 बजे तक है रिमांड अवधि। आज़म को PMLA कोर्ट में किया जाएगा पेश। आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी होगी सुनवाई।
➡️मथुरा: भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक होगी। आज और 17 नवंबर को बैठक का आयोजन। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल। CM योगी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी जाएंगे। विनोद तावड़े सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। 17 नवंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचेंगे। 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन। कार्यकर्ताओं की भूमिका पर गहन मंथन भी होगा।
➡️अम्बेडकरनगर: अधिवक्ता को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली। गोली लगने से अधिवक्ता आरिफ हुए घायल। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनगांव का मामला।
➡️जौनपुर: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट। खेत की जुताई के दौरान भिड़े दोनों पक्ष। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। जलालपुर क्षेत्र के बनवारीपुर गांव का मामला।
➡️रायबरेली: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा। बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत। एक की हालत नाजुक, अस्पताल रेफर। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना।
➡️मुजफ्फरनगर: पुलिस ने 3 चोरी की घटनाओं का किया खुलासा। चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार। वरीन और नजर को पुलिस ने किया अरेस्ट। आरोपियों के कब्जे से 6 लाख रुपये बरामद। सोने-चांदी के लाखों के आभूषण भी बरामद। ककरौली थाना पुलिस ने की कार्रवाई।
➡️सहारनपुर: देवबंद पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन। एक साथ 5 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। अलग-अलग मामलों में जारी थे गैर जमानती वारंट।
➡️सहारनपुर: पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा किया। महज 7 घंटे में तीन आरोपियों को किया अरेस्ट। अलमारी का ताला तोड़कर उड़ाए थे जेवरात। दासामाजरा तिराहे से तीनों आरोपी गिरफ्तार। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में मिली सफलता।
➡️सोनभद्र: दुद्धी में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग। गोदाम में रखा कबाड़, अन्य सामान जलकर राख। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।
➡️रायबरेली: शराब ठेके पर पुलिस की गुंडई का आरोप। शराब पी रहे लोगों को पुलिसकर्मी ने मारी लात। लात मारने का CCTV फुटेज हुआ वायरल। ठेका संचालक पर दबाव बनाने का आरोप। चौकी इंचार्ज अजय पटेल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। ठेके के बाहर भारी संख्या में लोग पी रहे थे शराब। ठेका संचालक, पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस। बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई चौराहे का मामला।
————————————————————————————
