आज की कुछ खास खवरे देखने के लिए नीचे दी गई लिक पर क्लिक करे-

आज की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक्स पर पोस्ट, अखिलेश यादव ने अयोध्या मामले पर भाजपा को घेरा, चढ़ावे और चंदे में गड़बड़ी के आरोपों का जिक्र किया, अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर असर पड़ा-अखिलेश, स्थानीय कारोबार और आमदनी प्रभावित- अखिलेश, अयोध्या में लोगों में आक्रोश है- अखिलेश यादव, जांच की दैनिक जानकारी सार्वजनिक करने की मांग, अखिलेश यादव ने SIT की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, मथुरा मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की, ‘अयोध्या भाजपा राजनीति का अंत भी साबित होगी’

➡लखनऊ- फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा किया, 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे, सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में हुई थी फायरिंग, आरोपियों ने गाली-गलौज और पथराव किया था, कई राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैली थी, 2 वाहन और 3 खोखा कारतूस बरामद, अभिषेक शर्मा और दुर्गेश रावत गिरफ्तार, अन्य आरोपी अब भी फरार, तलाश जारी, जानलेवा हमले के मुकदमे में बड़ी कार्रवाई

➡लखनऊ- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कल लखनऊ में, सुबह 11:30 बजे हनुमंत धाम मंदिर पहुंचेंगे, राहुल गांधी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक में शामिल होंगे, दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे, राहुल गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे

➡गोंडा- अयोध्या के रेप मामले से जुड़ी खबर, फरार कथावाचक की गोंडा में तलाश, 15000 के इनामी को खोज रही पुलिस, कथा वाचक पवन देव की तलाश तेज, बैरीपुर रामनाथ गांव पहुंची पुलिस टीम, अयोध्या SOG के साथ कर रही तलाश, समर्थन में पोस्ट करने वाले के घर छापा, कथावाचक के समर्थन में किया था पोस्ट, आचार्य रामायण शांडिल्य के घर पर दबिश, तलाशी,पूछताछ के बाद लौटी अयोध्या पुलिस

➡लखनऊ- BKT में 5 लाख की लूट और फायरिंग का खुलासा, सीतापुर हाईवे पर वारदात को अंजाम दिया गया था, पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी सौरभ पाण्डेय उर्फ जार्डन गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 4.15 लाख रुपये बरामद किए, ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, गिरफ्तार आरोपियों पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं

➡इटावा- 10 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा, 3 लाख रुपये के जेवर, नगदी बरामद, घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कैस्त गांव में हुई थी चोरी की घटना, कोतवाली जसवंतनगर इलाके का मामला

➡लखनऊ- सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लीपापोती उजागर, अफसरों ने सरकारी बिल्डिंग पर पहले लगवाया नोटिस, अवैध अतिक्रमण वाला पेंट से लाल साइन भी बनवाया, फजीहत के बाद आनन फानन में नोटिस हटाया गया, नजूल की जमीन को सिंचाई विभाग बता रहा था अपनी, फर्जीवाड़े के खुलासा के बाद सिंचाई विभाग बैकफुट पर, मुख्तार अंसारी से खाली कराई थी नजूल की जमीन, एलडीए ने कराया था गरीबों के लिए फ्लैट निर्माण

➡लखनऊ- राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर सांसद संजय सिंह, राम के नाम पर चंदा चोरी नहीं चलेगी- संजय, संजय सिंह मामले ने FIR दर्ज करने की मांग की, अयोध्या थाने में FIR के लिए तहरीर दी- संजय, चंदा चोरों को गिरफ्तार करो- संजय सिंह, महमूद गज़नवी ने सोमनाथ मंदिर लूटा- संजय, ED पार्टी BJP ने राम मंदिर लूटा- संजय सिंह

➡रायबरेली- मिल एरिया थाना क्षेत्र से सबसे बड़ी खबर, सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, दुकान बंद कर घर जाते समय हुई वारदात, व्यापारी को अस्पताल में कराया गया भर्ती, लाखों के आभूषण लेकर बदमाश हुए फरार, पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने में जुटी, पुलिस लूट की घटना को बता रही संदिग्ध, मिल एरिया के अम्बेडकर नगर की वारदात

➡दिल्ली- Telegram बैन मामले में कल आएगा फैसला, हाईकोर्ट कल सुबह 10.30 बजे निर्णय सुनाएगा, जस्टिस तेजस करिया की बेंच करेगी सुनवाई, NEET परीक्षा से पहले लगाए गए बैन से जुड़ा मामला, Telegram ने केंद्र सरकार के आदेश को चुनौती दी, सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था

➡अयोध्या- राम मंदिर चंदा गबन घोटाले का बड़ा असर दिखा, अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट, राम मंदिर के चढ़ावे में आई 80% की भारी कमी, राम मंदिर दानराशि गबन के मामले की जांच जारी, अब रामभक्तों के मन में गहरा आघात पहुंचा है, प्रतिमाह 7 करोड़ के आसपास का चढ़ावा आ रहा था, पिछले 15 दिनों में राशि घटकर मात्र डेढ़ करोड़ पहुंची

➡बुलंदशहर- अकबरपुर गांव से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने फैजान और मो. उमर को पकड़ा, भारत समाचार ने दोनों के परिजनों से की बातचीत, फैजान का पिता बोला- बेटा गद्दार तो मिले सजा, निर्दोष हों तो बरी किया जाए- फैजान का पिता, मोहम्मद उमर के पिता ने बेटे को बताया निर्दोष

➡सीतापुर- CDO दीक्षा जोशी ने CHC का किया निरीक्षण, ओपीडी में फार्मासिस्ट मिले अनुपस्थित, प्राइवेट व्यक्ति बांट रहा था मरीजों को दवाई, CDO ने फार्मासिस्ट को बुला कर लगाई फटकार, तंबौर CHC का निरीक्षण करने पहुंची थीं CDO

➡अयोध्या- गोसाईगंज से पूर्व विधायक खब्बू तिवारी का बयान, सपा द्वारा ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम पर बोले, सपा ने ब्राह्मण समाज का अपमान किया- तिवारी, ब्राह्मण समाज सिर्फ सम्मान चाहता है- तिवारी, ‘ब्राह्मणों ने समाज को सिर्फ देने का काम किया’, पहले राजकुमार भाटी ने किया था अपमान-तिवारी

➡अमेठी- जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में मिला शव, अज्ञात यात्री का शव मिलने से सनसनी, अचेत अवस्था में मिला था अधेड़ यात्री, सीएचसी में डॉक्टर ने किया मृत घोषित, शव की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस, अमेठी के रेलवे स्टेशन पर का मामला

➡फतेहपुर- दबंगों पर घर पर कब्जा करने का आरोप, दबंगों ने घर का ताला तोड़कर कब्जा किया, प्लाट का बैनामा होने के बावजूद कब्जाया, पीड़ित ने सदर कोतवाली में की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने CM से लगाई न्याय की गुहार, सदर कोतवाली इलाके का पूरा मामला

➡फर्रुखाबाद- रेलवे के लगाये गए पेड़ों से जुड़ी खबर, पेड़ से फल खाना पड़ा महंगा,7 बीमार, फल खाने से 7 लोगों की हालत बिगड़ी, रेलवे ने जेट्रोफा नामक लगाया था पेड़, फल खाते ही लोगों की हालत बिगड़ी, सभी गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती, थाना कम्पिल क्षेत्र मांझ का मामला

➡वाराणसी- वाराणसी में BHU सुरक्षाकर्मियों ने छात्र को पीटा, वीडियो बना रहे छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, छात्र के आरोप के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप, पिटाई मामले की जांच को बनाई गई समिति, बीएचयू के हैदराबाद गेट के पास का मामला

➡गोंडा- अंबेडकर चौराहा जेल रोड पर भीषण हादसा, डीसीएम और डंपर की आमने-सामने टक्कर, DCM के उड़े परखच्चे, ड्राइवर गंभीर घायल, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, टक्कर के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार

➡रामपुर- आज़म खां से जुड़े गवाह को धमकाने का मामला, मामले में विवेचक सब-इंस्पेक्टर की गवाही पूरी, एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में दर्ज हुआ बयान, नन्हे नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराया था केस, नगर कोतवाली ने चार अज्ञात लोगों पर केस, बचाव पक्ष की ओर से जिरह भी पूरी हुई, 9 जुलाई को होगी मामले की अगली सुनवाई

➡आगरा- पति की धमकी से परेशान महिला बिल्डिंग पर चढ़ी, आत्महत्या की कोशिश से इलाके में मचा हड़कंप, बिल्डिंग पर चढ़कर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस टीम ने समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा, ताजगंज के जोनल पार्क के पास का मामला

➡बाराबंकी- रोडवेज बस में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मामले में आरोपी संजय सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया, बाराबंकी के सफदरगंज इलाके का मामला

➡कानपुर- दबंगों ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे को गोली मारी, प्रदीप सिंह की गोली लगने से हालत गंभीर, शराब पीने के दौरान विवाद के बाद मारी गोली, आरोपियों ने पहले बेल्ट से पीटा,फिर गोली मारी, घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡रायबरेली- कंपनी की शिकायत पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर छापा, SDM महाराजगंज व पुलिस टीम ने की जांच पड़ताल, डुप्लीकेट माल पर एंकर कंपनी का LOGO लगा मिला, कार्रवाई में 35 डिब्बों में 520 थ्री-पिन टॉप स्विच बरामद, शुभम इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर छापेमारी से मचा हड़कंप, लखनऊ-प्रयागराज मार्ग स्थित दुकान पर हुई कार्रवाई, बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का मामला

➡रायबरेली- घरेलू विवाद में दम्पति और परिजनों में मारपीट, दोनों पक्षों के बीच मारपीट में 4 लोग हुए घायल, घायलों को बछरावां सीएचसी में कराया गया भर्ती, मां-बेटी की हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर, बछरावां थाने के रामपाल खेड़ा गांव की घटना

➡हापुड़- उद्योगपति के घर हुई डकैती का मामला, पुलिस ने 50 हजार के इनामी को पकड़ा, 50 हजार का इनामी मोहित गिरफ्तार, 1.92 लाख कैश, अवैध तमंचा बरामद, थाना हापुड़ देहात पुलिस ने की गिरफ्तारी

➡रायबरेली- संदिग्ध हालत में कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कॉम्प्लेक्स के चौथें मंजिल में लगी भीषण आग, किराना स्टोर के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, शहर कोतवाली इलाके के घटाघंर का मामला

➡वाराणसी- वाराणसी कोर्ट से असलहा तस्कर को जमानत, 48 घंटे के भीतर असलहा तस्कर को जमानत, जमानत मिलने से पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया था गिरफ्तार, 7 में से एक आरोपी को मिली जमानत, पुलिस की लचर-खामियां भरी रिपोर्ट से जमानत, चोलापुर पुलिस और SOG टीम ने किया था अरेस्ट, आधा दर्जन से अधिक अवैध असलहे थे बरामद

➡दिल्ली- शाहाबाद डेयरी इलाके में फायरिंग की घटना, सी-ब्लॉक स्थित घर पर 2 राउंड फायरिंग हुई, सनी हत्याकांड से जुड़े परिवार को बनाया निशाना, मामले में 10 आरोपी पहले से जेल में बंद हैं, गवाहों को डराने की कोशिश की चर्चा, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *