आज की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: CM ने महानवमी, विजयादशमी की दी शुभकामनाएं। अन्यायी और अधर्मी कितने भी शक्तिशाली हों-CM। अंततः जीत सत्य और धर्म की होती-सीएम योगी। ‘मां दुर्गा का पराक्रम अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा।’ प्रभु श्रीराम का जीवन आदर्शों का प्रतीक-सीएम। कर्तव्यपालन की प्रेरणा देते हैं प्रभु श्रीराम-सीएम। ‘प्रभु श्रीराम समरसता, सामाजिक एकात्मता के प्रतीक।’ ‘रामलीला में बिना भेदभाव शामिल होते हैं सभी लोग।’ ‘भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में श्रीराम के आदर्श।’ ‘अनेक देशों की सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल श्रीराम।’ कानून का शासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-सीएम। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि-सीएम योगी। माफिया, संगठित अपराध के खिलाफ कठोर कार्रवाई-CM। माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन-सीएम। सीएम योगी की पाती में कसारी-मसारी का भी जिक्र। मुक्त कराई गई भूमि पर गरीबों के लिए बनेंगे आवास। ‘प्रयागराज के कसारी-मसारी क्षेत्र का होगा विकास।’ अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति-सीएम।
➡️गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर। आज महानवमी पर करेंगे 11 बजे कन्या पूजन। 9 कुंवारी कन्याओं का पैर धोकर तिलक लगाएंगे। कन्याओं और बटुक महाराज को भोजन कराएंगे।
➡️लखनऊ: IPS विक्रांत वीर पर बड़ी कार्रवाई। श्रद्धा दुबे मामले में पुलिस विभाग की कार्रवाई। DGP मुख्यालय से संबद्ध किए गए विक्रांत वीर। विक्रांत वीर को DCP पद से हटाया गया। आरोपी श्रद्धा दुबे के मीडिया इंटरव्यू से हड़कंप। श्रद्धा दुबे को लेकर पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल। श्रद्धा दुबे प्रकरण ने 2 पुलिस अफसरों की बलि ली। दिन में हजरतगंज कोतवाल, शाम में DCP भी हटाए गए।
➡️अमरोहा: बेजुबान कुतिया से यौन दुर्व्यवहार। घटना का वीडियो कैमरे में कैद। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग। अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️बहराइच: भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत। रोडवेज बस, बाइक की आमने-सामने भिड़ंत। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। जरवल क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा।
➡️फतेहपुर: पटेल नगर स्थित ब्लिंकिट वेयरहाउस में छापेमारी। निरीक्षण के दौरान फ्रोजन मीट के 166 पैकेट मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी 166 पैकेट किए सीज। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाहा ने दी जानकारी। 10 दिन पहले भी किया था वेयरहाउस का निरीक्षण। नियमानुसार जुर्माना लगाने की भी तैयारी। पटेल नगर स्थित ब्लिंकिट वेयरहाउस का मामला।
➡️बहराइच: आवारा कुत्ते ने मासूम बच्ची को बुरी तरह काटा। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण। ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़कर भगाया। बौंडी थाना क्षेत्र के घूरदेवी गांव की घटना।
➡️अंबेडकरनगर: दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान बवाल। मामूली कहासुनी के बाद पंडाल में मारपीट। अराजक तत्वों ने तोड़ी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा। मारपीट में कमेटी के दो युवक घायल। दूसरे गांव के बताए जा रहे उपद्रवी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। भीटी क्षेत्र के घरवासपुर चौबे तिराहे का मामला।
➡️लखनऊ: रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव। ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत। मृतक की पहचान में जुटी पारा पुलिस। लखनऊ के पारा क्षेत्र का मामला।
➡️रायबरेली: तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार को रौंदा। बाइक सवार पिता और दो बेटों को रौंदा। हादसे में पिता की मौके पर दर्दनाक मौत। दोनों बेटे गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती। देखते ही देखते डम्पर में लगी भीषण आग। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा चौराहे की घटना।
➡️दिल्ली: दिल्ली में दशहरे पर अनोखा आयोजन। रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला। 30 फीट का होगा कॉकरोच का पुतला। रामलीला कमेटी ने की अनोखी पहल। स्वच्छता का संदेश देने की कोशिश।
➡️रायबरेली: रायबरेली में विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया अरेस्ट। फर्जी वीजा और हवाई टिकट से करते थे ठगी। ‘न्यू बैसवारा टूर ट्रैवल्स’ के नाम से चला रहे थे कारोबार। बिहार और कुशीनगर के रहने वाले हैं आरोपी। लालगंज पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद। सीओ लालगंज सुजीत राय ने दी जानकारी।
➡️कानपुर: घाटमपुर में तार चोर गिरोह से मुठभेड़। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल। शातिर पवन के पैर में लगी गोली। कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद। फरार बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस। कार्रवाई करने वाली पुलिस को 25 हजार का पुरस्कार। ग्राम नीबिया के पास हुई मुठभेड़।
➡️रायबरेली: सीमा पासी ने अखिलेश यादव से लगाई न्याय की गुहार। पति राजू पासी के साथ अखिलेश से मिलने पहुंचीं सीमा पासी। पीड़ित परिवार ने सुनाई अपने साथ हुई घटना की आपबीती। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता। उच्चस्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई का दिया भरोसा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भी दिया भरोसा। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में हुई मुलाकात।
➡️रायबरेली: शिव प्रसाद पांडेय हत्याकांड में बड़ा फैसला। हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद। एडीजे प्रथम की अदालत ने सुनाई सजा। प्रत्येक दोषी पर 23 हजार रुपये का जुर्माना। 2005 में हुई थी शिव प्रसाद पांडेय की हत्या। प्रधान पद के चुनाव की रंजिश में हुई थी वारदात। मंशाराम, प्रवेश कुमार, सूर्य और दिनेश दोषी करार। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पुरासी गांव का मामला।
