🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
आज शनिवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए जुड़े एम.बी.न्यूज-24के साथ-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐मो०-9219872282
💐7417960100

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 23 मई 2026*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत – 1948*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ऋतु*
🌤️ *मास – अधिक ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – अष्टमी 24 मई प्रातः 04:27 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र – मघा 24 मई रात्रि 02:09 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
🌤️ *योग – ध्रुव सुबह 06:14 तक तत्पश्चात व्याघात*
🌤️*राहुकाल – सुबह 09:17 से सुबह 10:56 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 05:59*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:11*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -*

💥 *विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है (ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्म खण्ड: 27,29,34)*
💥 *ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)*
https://chat.whatsapp.com/EwAtEJWj3OSIG3ECaq1bH2
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।(पद्म पुराण)*

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *अनिद्रा से छुटकारा* 🌷
➡ *१० मिनट विधिवत शवासन करने से या जीभ के अग्रभाग को दाँतो से थोडा दबाकर १० मिनट तक ज्ञान मुद्रा लगा के बैठने से शारीरिक – मानसिक तनाव व अनिद्रा आदि की बीमारी दूर होती है |*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *तुलसी को क्या न करें* 🌷
🌿 *कोई तुलसी को लाल चुनरी उड़ा देते है | वो शास्त्र ना कहते है | तुलसी पर लाल कपड़ा कभी नहीं पहनना चाहिये | सूर्य उदय के पहले और सूर्यास्त के बाद तुलसी को छूना नहीं चाहिये |*
🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *इनका रखें ध्यान* 🌷
👉🏻 *दोनों हाथो से सिर नहीं खुजलाना चाहिए | जूठे हाथों से सिर को स्पर्श नहीं करना चाहिए | नहीं तो बुद्धि मंद होती है |*
👉🏻 *ए जो गलती छुपाता है उसका गिरना चालू रहता है और जो गिरने की बात को भगवान के आगे, गुरु के आगे, अपने नजदीकी सत्संगी, विश्वासपात्र मित्र के आगे बोल के, रोकर पश्चाताप करके रास्ता खोजता है उसको भगवान बचा भी लेते हैं |*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष🌹
आपका जन्मदिन: 23 मई

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।
परिवार: पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपने आप को अन्य लोगो की अपेक्षा उच्चतम आंकेंगे। वैचारिक स्थिति आज बेहतर रहने से घर बाहर प्रशंसा होगी जिससे अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकतर काम जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे जिससे कुछ त्रुटि हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी कामचलाऊ से ही संतोष करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार शून्यता नए कलेश खड़े करेगी। महिलाये अपनी अनदेखी होने पर भीतर से जली भुनी रहेंगी छोटे काम को भी बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगी।

वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। घर एवं बाहर का वातावरण अनुकूल रहने से मन इच्छित कार्य कर सकेंगे। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा लेकिन बाद में अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करेंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व आज ज्यादा रहने के कारण व्यवसाय के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी फिर भी इनपर विजय पा लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन संतोषजनक रहेगा। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ ही मनोरंजन के खर्च भी आज ज्यादा ही रहेंगे परिवारक खुशी के आगे व्यर्थ नही लगेंगे।
महिलाये किसी कारण से नाराज रहेंगी।

मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)
आज का दिन अशांति से भरा रहेगा। प्रात: काल में ही आसपडोसी अथवा पारिवारिक सदस्य से किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी होगी। अहम की भावना भी अधिक रहने से गलती करने पर भी मानेंगे नहीं करेंगे क्रोध में आकर जो मन में आये बोल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। आज आपके संपर्क में आने वाला कोई भी व्यक्ति दिल दुखा कर ही जायेगा। व्यावसायिक स्थिति भी आपके रूखे व्यवहार के चलते उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। महिलाये परिवार के सदस्यों को एकजुट रखने की असफल कोशिश करेंगी।

कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नौकरी पेशा जातको के लिए आज का दिन शांति वाला रहेगा अधिकारियों से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे इसके विपरीत व्यवसायी वर्ग के मन में कुछ ना कुछ उथल पुथल लगी रहेगी। धन लाभ के लिए जुगाड़ू प्रवृत्ति अपनाएंगे फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। महिलाये आज लेदेकर अपना काम बना ही लेंगी घरेलू साज सज्जा पर खर्च भी करेंगी। मध्यान पश्चात का समय स्नेहि जनों के साथ उत्तम भोजन लघु पर्यटन में आनंद से व्यतीत होगा। आज आपको घर के बुजुर्ग अथवा बाहरी वरिष्ठ व्यक्ति से खरी खोटी भी सुनने को मिलेगी फिर भी धैर्य बनाये रखें व्यक्तित्व विकास में लाभकारी ही रहेगी। बाहर वाले व्यक्ति से उल्टा-सीधा सुनना पड़ेगा फिर भी धैर्य बनाये रखें व्यक्तित्व विकास में लाभकारी ही रहेगी।

सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। आज जल्दी से किसी कार्य को करने का मन नहीं करेगा घरेलू कार्यों को भी यथा संभव टालने की कोशिश करेंगे या जिस भी कार्य को करेंगे बेमन से ही करेंगे। बाहर के खान-पान में संयम ना रहने सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तरल एवं अन्य शीतल पेय से परहेज रखें खांसी जुखाम की शिकायत हो सकती है। कार्य क्षेत्र एवं घरेलू कार्यों में लापरवाही करने पर नुकसान के साथ ही जिस लाभ के अधिकारी थे उससे वंचित रह जाएंगे। महिलाये आज पर्यटन मनोरंजन के मूड में रहेंगी सभी घरेलू कार्य विलम्ब से होंगे।

कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। अस्त व्यस्त दिनचार्य रहने के कारण सभी कार्य धीमी गति से होंगे। स्वभाव में भी आज उदासीनता अधिक रहेगी। महिलाओ को आर्थिक कमी के कारण स्वयं के साथ ही पारिवारिक आवश्यकताओं में भी कटौती करनी पड़ेगी जिससे संतान एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध असामान्य बनेंगे। मानसिक शांति के लिए आज आप आध्यात्म का सहारा लेंगे परन्तु यहां भी ध्यान भटकने से पूर्ण शांति नहीं मिल सकेगी। दान पुण्य धार्मिक यात्रा खर्च की चिन्ता से निरस्त भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से लाभ तो होगा लेकिन खर्च पहले से तैयार रहेंगे।

तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके दिन का आरंभ शुभ समाचार से होगा। परिजनों से मनोकामना पूर्ति करवा सकेंगे लेकिन आज आपके लिए व्यावसायिक अथवा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों को आगे के लिए सरकाना ही बेहतर रहेगा। अन्यथा कुछ ना कुछ विघ्न आने से लंबे समय के लिए लटक सकते है। व्यावसायिक क्षेत्र से आशानुकूल धन लाभ हो जाएगा परन्तु खर्च भी आवश्यकता से अधिक करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर दिखावे की प्रवृत्ति के कारण अन्य लोग ईर्ष्या करेंगे। महिलाओ की किसी से कहासुनी होगी जिसमें आपका पक्ष सही होने पर विजय मिलेगी। आज छोटी मोटी शारीरिक समस्या लगी रहेगी लेकिन इसकी परवाह छोड़ मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए शान्तिप्रद रहेगा। आज की दिनचार्य थोड़ी विलम्ब से आरम्भ होगी सुस्ती अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर भी विलम्ब होगा। आर्थिक विषयो को लेकर आज ज्यादा सरदर्दी नहीं लेंगे आवश्यकता अनुसार सरलता से हो जाएगा। संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलाये भी आज अपने में ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे। सामाजिक कार्यक्रम को लेकर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा।

धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भजन पूजन में समय देंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी हो सकती है। सेहत प्रात: काल से ही नरम-गरम रहने से कार्यों के प्रति उत्साह कम रहेगा। व्यापारी लोग अपने कार्य ठीक प्रकार से करेंगे मध्यान तक बिक्री कम रहेगी इसके बाद तेजी आने पर ही धन लाभ निश्चित हो सकेगा। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। परिवार में आज वातावरण मंगलमय रहेगा। सदस्य एक दूसरे से भावनात्मक संबंध रखेंगे आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे। भाई-बंधुओ में थोड़ी खटपट होने की संभावना है। विवेक से काम लें।

मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन भी आपको विविध परेशानियों का सामना करना पड़ेगा सेहत असामान्य रहने से मानसिक उद्वेग रहेगा ऊपर से घरेलू परेशानियां भी पीछा नहीं छोड़ेंगी घर में किसी ना किसी से तकरार अथवा नारजगी का सामना करना पड़ेगा। ना चाहकर भी पर्यटन करना पड़ेगा जिससे सेहत ज्यादा बिगड़ने की सम्भावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज अव्यवस्था रहने से ज्यादातर कार्य विलम्ब से होंगे अथवा बीच में ही छोड़ने पड़ेंगे। आर्थिक रूप से भी दिन चिंताजनक रहेगा। लाभ की मात्रा कम परन्तु आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। महिलाओ का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

कुंभ 🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा परन्तु आज आपका विनोदी स्वभाव रंग में भंग भी डाल सकता है। सामने वाले का स्वभाव अचानक बदलने से हतप्रभ रहेंगे। नौकरी वाले जातक आराम के मूड में रहेंगे परन्तु आकस्मिक कार्य आने से कर नहीं सकेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कम समय में अधिक लाभ कमा कर प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के साथ ही सार्वजनिक व्यवहार भी बढ़ेंगे। महिलाये भी आज परिवार की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं का भी त्याग कर देंगी फिर भी आत्मसन्तोषी रहेंगी।

मीन 🐋 (दी, दू, थ, झ, ज, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर के लिए नए सामान की खरीददारी करेंगे। आज आप आराम की जिंदगी बिताने पर ज्यादा जोर देंगे इसके लिए खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे। महिलाये भी आज घरेलू आवश्यकताओं के ऊपर खर्च करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एवं अन्य कीमती सामान पर खर्च होगा। व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक धीमी रहेगी इसके बाद अचानक गति आने से आर्थिक आमाद होने लगेगी। आज अधीनस्थों के ऊपर ज्यादा निर्भर ना रहें हानि हो सकती है। बाहर यात्रा पर्यटन के भी योग है। बुजुर्गों से कीमती सलाह मिलेगी।

