* आज दोपहर व शाम की देश व राज्यों से बड़ी खबरे…*
*================================*
*’दुनिया को अगले कुछ घंटों में अच्छी खबर मिलने वाली है’, रूबियो ने पश्चिम एशिया संकट खत्म होने के दिए संकेत*
*1* रिपोर्ट- ईरान-अमेरिका 60 दिन के सीजफायर पर लगभग सहमत, इसके तहत होर्मुज फिर खोला जाएगा, ईरान अपना यूरेनियम प्रोग्राम छोड़ेगा
*2* क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता है, ट्रम्प का दावा- ईरान जंग खत्म करने का समझौता लगभग फाइनल, मुस्लिम देशों के नेताओं से बात की
*3* सोमवार को तेजी के साथ खुल सकता है शेयर बाजार, ट्रम्प का दावा- ईरान समझौता लगभग फाइनल; 5 फैक्टर्स तर करेंगे बाजार की चाल
*4* हैदराबाद हाउस में रूबियो से मिले एस जयशंकर, ऊर्जा संकट-पश्चिम एशिया सहित वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
*5* मार्को रूबियो और एस जयशंकर के बीच हुई यह बैठक भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों की झलक मानी जा रही है। दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई इस चर्चा से भविष्य में रक्षा, आर्थिक और वैश्विक सहयोग के नए आयाम खुलने की उम्मीद है, जो दोनों देशों के साथ-साथ विश्व शांति और स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
*6* ‘अगले एक साल में पीएम मोदी की विदाई’, राहुल गांधी के दावे पर भड़के पीयूष गोयल; कहा- भारत को अस्थिर करने की साजिश
*7* तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ती दरार के बीच द्रमुक की युवा इकाई के प्रमुख उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कांग्रेस पर दोबारा कभी भरोसा न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने चुनावी लाभ लेने के बाद द्रमुक की पीठ में छुरा घोंपा है।
*8* बंगाल फालता चुनाव 13वें राउंड के बाद पांडा 58 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, टीएमसी के गढ़ में खिलने वाला है कमल
*9* कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर को इंस्टाग्राम अकाउंट कंट्रोल वापस मिला, फालोअर्स का डेटा शेयर किया, पूछा- 94% लोग भारतीय, किरेन रिजिजू इन्हें पाकिस्तानी क्यों बता रहे
*10* एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम जारी, भोपाल एम्स परिसर में फोर्स तैनात; बहन बोली- अंतिम संस्कार में पति-सास को शामिल नहीं होने देंगे
*11* भारत में फिर महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल, BPCL बोला- संकट जारी रहा तो दाम बढ़ना तय; 9 दिन में 3 बार बढ़ चुकी हैं कीमतें
*12* देशभर में गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है और विदर्भ का ब्रह्मपुरी 47.2°C के साथ सबसे गर्म स्थान बन गया है, जबकि तेलंगाना में लू से 16 लोगों की मौत ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। हालांकि, केरल में 26 मई तक मानसून के संभावित आगमन और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आने वाले दिनों में देश को इस भीषण मरुस्थलीय गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बंधी है।
*13* बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती हमला, 30 मौतें, 82 लोग घायल; जाफर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे
*14* इस IPL सीजन का आखिरी डबल-हेडर आज, मुंबई-राजस्थान में पहला मैच; रॉयल्स के पास प्लेऑफ पहुंचने का आखिरी मौका
*==============================*
