🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
आज गुरुवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए जुड़े एम.बी.न्यूज-24के साथ-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐मो०-9219872282
💐7417960100

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 25 जून 2026*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*

🌤️ *तिथि – एकादशी रात्रि 08:09 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र – स्वाती शाम 04:29 तक तत्पश्चात विशाखा*
🌤️ *योग – शिव सुबह 10:54 तक तत्पश्चात सिद्ध*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 02:22 से शाम 04:03 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 05:59*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:22*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण- निर्जला-भीम एकादशी*
💥*विशेष- *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
https://chat.whatsapp.com/EhOI3iUWVN5FTo2mpbR5LQ?s=cl&p=a&ilr=0
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *निर्जला एकादशी* 🌷
➡️ *25 जून 2026 गुरुवार को निर्जला एकादशी है।*
🙏🏻 *निर्जला एकादशी व्रत से अधिक मास सहित २६ एकादशियों के व्रत का फल प्राप्त होता है । इस दिन किया गया स्नान, दान जप, होम आदि अक्षय होता है ।*
🙏🏻आज क़े दिन क़े उपाय 🌹
पीले रंग का दान: इस दिन पीले वस्त्र, चने की दाल, पीले फल, हल्दी और केसर का दान करें。 यह उपाय कुंडली में बृहस्पति को मजबूत करता है。
पीपल की पूजा: गुरुवार की शाम को पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं。 इससे पितृ दोष और आर्थिक संकट दूर होते हैं。
केले के पेड़ की पूजा: केले के पेड़ में जल और गुड़ अर्पित करें। इसके बाद धूप-दीप जलाकर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें。
तिजोरी के उपाय: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा में पीली कौड़ियां और हल्दी की गांठें रखें। पूजा के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख लें。

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ: इस शुभ दिन विष्णु सहस्त्रनाम या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करना मन की शांति और समृद्धि लाता है。
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *बहूपयोगी औषधि – सोंठ* 🌷
👉🏻 *जब अदरक सूख जाता है तब उसकी सोंठ बनती है | सोंठ पाचनतंत्र के लिए अत्यंत उपयोगी है | यह सारे शरीर के संगठन को सुधारती है, मनुष्य की जीवनशक्ति और रोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ाती है | यह आम, कफ व वात नाशक है | गठिया, दमा, खाँसी, कब्जियत, उल्टी, सूजन, ह्रदयरोग, पेट के रोग और वातरोगों को दूर करती है |*
💊 *औषधीय प्रयोग* 💊
➡ *वातनाशक गोलियाँ : सोंठ के चूर्ण में समभाग गुड़ और थोडा – सा घी डाल के २- २ ग्राम की गोलियाँ बना लें | १ -२ गोली सुबह लेने से वायु और वर्षाकालीन जुकाम से रक्षा होती है | बारिश में सतत भीगते – भीगते काम करनेवाले किसानों और खेती के काम में लगे मजदूरों के लिए यह अत्यंत लाभदायक है | इससे शारीरिक शक्ति व फूर्ती बनी रहती है |*
➡ *सिरदर्द : सोंठ को पानी के साथ घिसलें | इसका लेप माथे पर करने से कफजन्य सिरदर्द में राहत मिलती है |*
➡ *मन्दाग्नि : सोंठ का आधा चम्मच चूर्ण थोड़े – से गुड़ में मिलाकर कुछ दिन प्रात:काल लेने से जठराग्नि तेज हो जाती है और मन्दाग्नि दूर होती है |*
➡ *कमर दर्द व गठिया : सोंठ को मोटा कूट लें | १ चम्मच सोंठ २ कप पानी में डाल के उबालें | जब आधा कप पानी बचे तो उतार के छान लें | इसमें २ चम्मच अरंडी – तेल डाल के सुबह पियें | दर्द में राहत होने तक हफ्तें में २ -३ दिन यह प्रयोग करें |*

🌷
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 25 जून
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2028
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा।
सलाह: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। मंदिर में पताका चढ़ाएं।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।

मेष राशि: साझेदारी के मामले में आज अनकही बात कहने का सही वक्त
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में नई और खुली बातचीत का दिन है। चंद्रदेव आज स्वाती नक्षत्र में साझेदारी वाले घर में हैं। स्वाती यानी घास का वो तिनका जो तूफान में भी नहीं टूटता, वजह उसकी झुकने की काबिलियत। रिश्तों में आज यही लचीलापन काम आएगा। जो बात पार्टनर से कहनी हो, वो आज सहजता से कह सकते हैं, माहौल अनुकूल है। घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे घर में एक भावनात्मक गर्माहट है। कोई भी घर से जुड़ी नई शुरुआत या खरीदारी आज बेहद शुभ है। मंगलदेव पैसों के घर में एक धैर्यशील ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि, रिश्ते में किसी बात पर जरूरत से ज्यादा पकड़ न बनाएं, थोड़ा स्पेस दें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 7
उपाय: आज करीबी लोगों से बिना वजह मीठी बातें करें, रिश्ते में नई ताजगी आएगी।

वृष राशि: मुकाबले में आज अदृश्य शक्ति दिलाएगी जीत
वृष राशि: मुकाबले में आज अदृश्य शक्ति दिलाएगी जीत
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और प्रतिस्पर्धा के मामले में बेहद खास है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में सेहत और मुकाबले वाले घर में हैं। स्वाती की ऊर्जा बताती है कि आज लचीलेपन से काम लें, टकराव से नहीं, जीत अपने आप मिलेगी। पुरानी कोई तकलीफ हो तो आज उसके लिए कदम उठाएं, नतीजा अच्छा रहेगा। बातचीत के मामले में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे आज की बातचीत में ऐसी गहराई दिखेगी, जो हमेशा नहीं होती। मंगलदेव लग्न से गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, शब्दों में तीखापन न आए, संयम जरूरी है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6
उपाय: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं, सेहत और मन दोनों को फायदा होगा।

मिथुन राशि: रचनात्मकता में आज नई सोच दिखाएगी नया रास्ता
मिथुन राशि: रचनात्मकता में आज नई सोच दिखाएगी नया रास्ता
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और पैसों दोनों लिहाज से अच्छा है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में रचनात्मकता वाले घर में हैं, जिससे आज किसी काम में जो पुरानी सोच अटकी थी वो हट जाएगी और एक नई और आजाद दिशा दिखेगी। पैसों और परिवार के घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों के एक साथ होने से आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा शुभ काम हो सकता है। सूर्यदेव आज लग्न पर आर्द्रा नक्षत्र में हैं जो एक बड़े बदलाव की ऊर्जा है। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। प्रेम के मामले में आज पार्टनर से स्पेस दें। किसी भी काम में जबरदस्ती नहीं करना आज का सबसे बड़ा सबक है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5
उपाय: आज कुछ नया करने की पहल करें। कोई ऐसी चीज करें, जो आपने पहले कभी नहीं की।

कर्क राशि: घर में आज खुलापन है, जो बहुत दिनों से नहीं था
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के मामले में सुकूनदेह है। लग्नेश चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में घर वाले भाव में हैं, जिससे घर में आज एक ऐसी खुली और हल्की ऊर्जा है जो काफी समय से नहीं आई थी। परिवार के सदस्यों को आज थोड़ा स्पेस दें, उनकी बात सुनें, लेकिन कोई राय नहीं दें या अपनी बात मनवाने के लिए दबाव न बनाएं। लग्न पर बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे व्यक्तित्व में आज एक असाधारण गर्माहट और आकर्षण है। आज आप जहां भी जाएंगे, अच्छा इंप्रेशन छोड़ेंगे। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में एक टिकाऊ कमाई की कोशिश जारी रखते हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1
उपाय: आज मां या किसी बड़े के पैर छुएं। उनके अनुभवों के बारे में पूछें, कुछ नया सबक सीखने को मिलेगा।

सिंह राशि: बातचीत में आज डिप्लोमेसी साफ झलकेगी
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और एकांत दोनों लिहाज से खास है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे आज जो भी बोलेंगे उसमें एक डिप्लोमेसी साफ झलकेगी। यही आज आपकी ताकत बनेगी, जो सुनने वाले को भी अच्छी लगेगी। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव एकांत वाले घर में हैं, लिहाजा आज थोड़ा वक्त खुद के साथ बिताएं, तो मन को एक गहरी शांति मिलेगी। लग्नेश सूर्यदेव और मंगलदेव मिलकर करियर में एक मजबूत ऊर्जा दे रहे हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। हालांकि, आज ज्यादा भीड़ में न रहें, खुद के लिए वक्त निकालना कीमती है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
उपाय: आज पुराने गाने सुनें, जो दिल के करीब हों। मन हल्का हो जाएगा।

कन्या राशि: पैसों में आज एक बड़ा असर लाने वाला मौका मिल सकता है
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और लाभ के मामले में शुभ है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में पैसों वाले घर में हैं, जिससे धन के मामले में लचीली और व्यापारिक सोच काम आएगी। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव लाभ वाले घर में तीनों एक साथ हैं, यानी आज लाभ के लिए जो भी कोशिश करेंगे उसमें ईश्वरीय कृपा मिलेगी। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लग्नेश बुधदेव खुद लाभ वाले घर में हैं, जिससे बौद्धिक काम से कमाई हो सकती है। शनिदेव साझेदारियों में स्थिरता बनाए हुए हैं। गुरु पुष्यामृत योग का लाभ मिलना जारी है। हालांकि, आज खुद से ज्यादा उम्मीद न रखें।
शुभ रंग: जैतूनी हरा | शुभ अंक: 2
उपाय: आज बुधदेव के नाम पर हरी मूंग की दाल का दान किसी जरूरतमंद को करें।

तुला राशि: आज चंद्रदेव व्यक्तित्व में अनोखी चमक और आजाद सोच दे रहे हैं
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और करियर दोनों के लिहाज से उज्जवल है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में आज सीधे लग्न पर हैं। स्वाती की यह ऊर्जा कूटनीति में सफलता दिलाएगी और आजाद खयालों के साथ आपको चलने के लिए प्रेरित करेगी। आज आपके व्यक्तित्व में चमक साफ दिखेगी। आप जहां भी जाएंगे, लोग ध्यान देंगे। लग्नेश शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव करियर वाले घर में एक साथ हैं, यानी करियर में आज जो भी कदम उठाएंगे वो टिकाऊ और असरदार होगा। कोई बड़ी मीटिंग या बातचीत आज रखें, तो अच्छा रहेगा। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं। हालांकि, कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 1
उपाय: आज शुक्रदेव को सफेद फूल अर्पित करें और मन में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य याद करें।

वृश्चिक राशि: एकांत में आज आपको आत्मिक ऊर्जा मिलेगी
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मिक गहराई को महसूस करने का है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में एकांत वाले घर में हैं, जिससे आज अकेले में बिताया वक्त बेहद कीमती होगा। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत आज खुद मेहनत का फल दे रही है। जो काम अटका हो, उसे आज फिर से शुरू करें, रास्ता जरूर निकलेगा। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी में स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं, जिससे रिश्तों में ठहराव और विश्वास बना रहेगा। गुरु पुष्यामृत योग आज भी जारी है। हालांकि, किसी से कोई पुराना हिसाब आज मत मांगें, वक्त सही नहीं है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9
उपाय: आज शाम को दीपक जलाएं और पांच मिनट चुप बैठें, मन की आवाज सुनें।

धनु राशि: लाभ में आज लचीली और व्यापारिक सोच नया दरवाजा खोल सकती है
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और नेटवर्किंग के मामले में बेहद अनुकूल है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में लाभ वाले घर में हैं, जिससे नेटवर्किंग में आज एक ऐसी लचीली और व्यापारिक ऊर्जा है जो नए मौके ला सकती है। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव छुपे मामलों वाले घर में हैं, यानी पर्दे के पीछे कुछ शुभ बन रहा है, जो आज किसी न किसी रूप में सामने आ सकता है। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। किसी पुराने संपर्क को आज फिर से एक्टिव करें, लाभ मिलेगा। हालांकि, कोई बड़ा वित्तीय फैसला जल्दबाजी में आज रात को नहीं करें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 11
उपाय: आज उत्तर-पूर्व दिशा में मुंह करके पांच मिनट बैठें। यदि कोई उलझन है, तो उस पर विचार करें।

मकर राशि: करियर में आज लचीलापन बनाए रखना जरूरी है
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और साझेदारी दोनों के मामले में अच्छा है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में करियर वाले घर में हैं, जिससे काम में आज ऐसी लचीली और व्यापारिक सोच आएगी जो आगे की नई दिशा दिखाएगी। जहां अड़ रहे थे, वहां थोड़ा झुकने में ही समझदारी है। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव तीनों साझेदारी वाले घर में हैं। यानी किसी भी रिश्ते या कारोबारी गठजोड़ को आज पक्का करना बेहद शुभ है। गुरु पुष्यामृत योग से जीवन में संतुष्टि बनी हुई है। लग्नेश शनिदेव की मेहनत रंग ला रही है। हालांकि, किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा आज मत करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले एक मिनट आंखें बंद करें मन को शांत करें।

कुंभ राशि: आज किस्मत का साथ मिलने से हर मुश्किल में निकाल लेंगे रास्ता
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और सेहत दोनों के लिहाज से बेहद शुभ है। चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में भाग्य वाले घर में हैं, जिससे आज किस्मत में एक ऐसी लचीली ताकत है जो हर हालात में रास्ता निकाल लेती है। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव सेहत वाले घर में हैं, जिससे पुरानी कोई तकलीफ हो तो आज उसके लिए कदम उठाना बेहद फलदायी होगा। राहुदेव लग्न पर हैं जिससे आज एक खास चुंबकीय आकर्षण है जो लोगों को आपकी तरफ खींचता है। आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग यानी दायरे से बाहर की बातों को सोचना सफलता दिलाएगा। हालांकि, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा आज मत करें, थोड़ी सावधानी जरूरी है।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 4
उपाय: आज कोई पौधा लगाएं या किसी पौधे को पानी दें, मन में शांति बनी रहेगी।

मीन राशि: छिपी हुई बातें, कोई राज सामने आ सकता है
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में बेहद गहरा है। लग्नेश चंद्रदेव स्वाती नक्षत्र में छुपे मामलों वाले घर में हैं जिससे आज कुछ ऐसा सामने आ सकता है, जो काफी समय से दबा था। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव प्रेम और रचनात्मकता वाले घर में एक साथ हैं। आज रचनात्मक काम में गहराई दूसरों को भी छू जाएगी। प्रेम के मामले में जो कदम उठाएंगे, वो गहरे और सच्चे जुड़ाव की तरफ ले जाएगा। हालांकि, छुपी बातों के सामने आने पर तैश में आकर आज कोई बड़ा फैसला रात के समय में न करें। मंगलदेव पैसों के घर में बैठकर स्थिरता बनाए हुए हैं।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 9
उपाय: आज कुछ देर ध्यान करें और जो सबसे प्रिय इंसान हो, उसके लिए दुआ करें।

