हाथरस-हाथरस जँक्शन कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गांव बाहनपुर पुलिया के पास सिकन्दरा राऊ रोड पर स्थित मन्दिर मे विराजमान दुर्गा माता की मूर्ति को कुछ शरारती अराजक तत्वों के द्वारा बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है ।

मन्दिर मे मूर्ति के टूटने की खवर जैसे ही मन्दिर के सँस्थापक दुष्यन्त कुमार व आसपास के लोगों को पता चली तो वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई तथा इस घटना से क्षेत्र की जनता मे भारी रोष व्याप्त है ।

तथा इस मामले मे मन्दिर सँस्थापक दुष्यन्त कुमार के द्वारा कोतवाली पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है स्थानीय पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही अमल मे लाई जारही है इस मौके पर मन्दिर सँस्थापक दुष्यन्त कुमार के अलावा डा०-सचेन्द सिंह. उपमा राजपूत. रजनी कुमारी. धीरज कुमार. मीनाक्षी देवी के साथ साथ अन्य ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित थे।

