हाथरस- आजकल गरर्मी के मौसम मे जनता एक तो बढते हुये तापमान से परेशान दूसरी तरफ बिजली कटौती से परेशान-
आपको बता दे कि पिछले दिनों सरकार के द्वारा विजली चोरी रोकने के लिए पुराने मीटर की जगह नये स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के यहाँ लगाये गये कि इनके लगने के बाद अ्व बिजली की चोरी रुक जायेगी लेकिन मामला उसके विपरीत है ।विजली विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगने केकुछ दिनों बाद बकायेदारों के यहां विजली आना बन्द होगया लेकिन कुछ उपभोक्ता भी अपनी पुरानी आदतों के कारण बिजली चोरी करने से पीछे नही हट रहे वे क्षेत्रीय विभागीय कर्मचारियों से साँठगाँठ कर बिजली मीटर के पहले ही केविल को काटकर अवैध तार जोढकर विजली चोरी की जा रही है ऐसे लोगों पर विभागीय क्षेत्रीय कर्मचारियों की महरवानी चल रही है कोई भी जाँच दल आने से पहले इनको सूचना दे दी जाती है जिसके कारण जाँच टीम के सामने इनकी ईमानदारी प्रदर्शित हो जाती है तथा जाँच टीम के जाने के बाद वहीं प्रक्रिया फिर शुरू हो जाती है अधिकारियों के द्वारा क्षेत्र मे कभी भ्रमण नही कियाजाता है इस बजह से बिजली की चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही इससे सरकारी राजस्व की हानि हो रही है ।

