आज की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: यूपी के CEO नवदीप रिणवा आज करेंगे प्रेसवार्ता। आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन पर प्रेसवार्ता। आज दोपहर 12 बजे से प्रेसवार्ता का आयोजन। मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर देंगे जानकारी।
➡️प्रयागराज: कुंडा में आज से शुरू होगी 3 दिवसीय रामकथा। श्रीराम नाम की धारा में सराबोर होंगे श्रद्धालु। 20 नवंबर को लगेगा बाबा बागेश्वर का दरबार। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। राजा भैया खुद बने बाबा बागेश्वर के सारथी।
➡️प्रयागराज: आजम खां की जमानत पर आज भी सुनवाई। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एफिडेविट दाखिल करेगी। ईडी की गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत को दी चुनौती। जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस में हो रही है सुनवाई। हाईकोर्ट अंतरिम राहत की अर्जी पर विचार करेगा।
➡️दिल्ली: आज मथुरा पहुंचेंगे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन। दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे मथुरा नितिन नवीन। बीजेपी की चिंतन बैठक में शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नवीन।
➡️ललितपुर: विवाद के बाद किसान ने खेत पर की आत्महत्या। ग्रामीण व परिजनों ने गांव में घंटों किया हंगामा। पुलिसकर्मी पर जेब से पर्चा निकालकर फाड़ने का आरोप। फॉरेंसिक टीम संग पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद। शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज। कोतवाली की मसौरा चौकी क्षेत्र का मामला।
➡️कासगंज: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिजनों द्वारा जिंदा जलाने का आरोप। हत्या करने का ससुरालीजनों पर आरोप। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी। कोतवाली पटियाली क्षेत्र के कुड़ा का मामला।
➡️बागपत: SP पूर्णेन्दु सिंह ने 3 थाना प्रभारी बदले। उधम सिंह तालान को चांदीनगर थाने की जिम्मेदारी। अमित कुमार सिंह को सिंघावली अहीर की जिम्मेदारी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार को बिनौली थाना प्रभारी बनाया।
➡️ललितपुर: 27 दिन से बेटे की तलाश में पिता। ई-रिक्शा चालक पिता दर-दर भटक रहा। जो भी अधिकारी मिलता, पर्चा दे देता हूं- पीड़ित। यूपी से एमपी, राजस्थान में दंपति खुद ढूंढ रहे। नाराहट के ग्राम गौना से 20 अक्टूबर से लापता। कक्षा 5वीं का 11 वर्षीय छात्र वीर पटेल की तलाश। MP के DSP संतोष पटेल ने भी वीडियो जारी किया।
➡️देहरादून: उर्मिला मामले में यशपाल आर्य का बयान। गिरफ्तारी और नार्को टेस्ट को लेकर बोले। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर सवाल खड़े किए।
➡️देहरादून: चौबट्टाखाल में कांग्रेस को बड़ा झटका। 38 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल। भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता।
➡️देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना की प्रक्रिया इस बार डिजिटल। प्रदेश में स्व-गणना की सुविधा शुरू। नागरिक घर बैठे मोबाइल से जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित।
➡️अम्बेडकरनगर: जियाउद्दीन मौत मामले में पुलिसकर्मियों की बढ़ी मुश्किलें। अदालत ने पुलिस की क्लीनचिट खारिज की। खारिज कर मुकदमा चलाने का दिया आदेश। मामले में 8 पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा। CJM कोर्ट का पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा आदेश। SOG प्रभारी देवेंद्र पाल समेत 8 पुलिसकर्मी तलब। हिरासत में मारपीट करने, मौत का लगा आरोप।
➡️मथुरा: यूपी बीजेपी का दो दिवसीय चिंतन शिविर। आज दूसरे दिन बीजेपी नेताओं का जमावड़ा। चुनाव लड़ाने वाले रणनीतिकार, राष्ट्रीय पदाधिकारी आएंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद। चिंतन शिविर में करीब 54 वरिष्ठ नेता पहुंचे। टिकट वितरण, बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ाने पर मंथन। सोशल मीडिया मैनेजमेंट, संगठन-सरकार के तालमेल पर चर्चा।
➡️ललितपुर: तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटी। आधा दर्जन सवारियां घायल, भर्ती। नशे में बताया गया टैक्सी ड्राइवर। थाना जाखलौन के ग्राम ऐरा का मामला।
➡️शामली: एसपी ने बाबरी थाना प्रभारी को बदला। राजेंद्र सिंह को बाबरी थाना प्रभारी बनाया। कुलदीप सिंह को बाबरी से स्वाट टीम भेजा। इंस्पेक्टर क्राइम कोतवाली को चार्ज मिला। एसपी नरेंद्र प्रताप ने किया फेरबदल।
➡️मथुरा: भाजपा की योजना बैठक का आज आखिरी दिन। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचेंगे। 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे नितिन नवीन। करीब 3 घंटे बैठक में मौजूद रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष। 2:40 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
