आज शाम तक की कुछ खास खवरे देखनेके लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिककरे-💐💐💐💐💐💐💐💐

आज शाम तक की मुख्य खबरें*-

**************************************

1. ➡️लखनऊ, मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान, सपा का पीडीए नकली है – राजभर, असली पीडीए BJP के साथ है- राजभर, हमारा प्रयास, फिर BJP सरकार बने- राजभर

2. ➡️आजमगढ़, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अखिलेश यादव, ये फैसला पहले ही होना चाहिए था – अखिलेश, मैनेजमेंट के लिए लगी रही सरकार – अखिलेश, युवाओं की ताकत देख मोबाइल टेढ़ा किया- अखिलेश, नई पीढ़ी के लोग रात में जगते हैं – अखिलेश, इसलिए पीएम को रात में भाषण देना पड़ा- अखिलेश, ये युवाओं की बड़ी जीत है – अखिलेश, सरकार आंदोलन से सबक सीखे – अखिलेश, Gen-Z के सामने झुकना पड़ा – अखिलेश

3. ➡️मैनपुरी, सीएम योगी आदित्यनाथ का मैनपुरी आगमन कल, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण, जनसभा स्थल का अधिकारी कर रहे निरीक्षण, जनसभा स्थल नेहरू स्टेडियम पर होगा कार्यक्रम

4. ➡️फतेहपुर, सपा पर निशाना साधते हुए CM योगी का बड़ा बयान, विकास कभी सपा के एजेंडे में नहीं रहा- सीएम योगी, उनकी अवैध गतिविधियां बंद होने से वे निराश- सीएम, ठेके, पट्टे बंद होने से बेरोजगार घूम रहे सपाई- सीएम, सपा के लोग किसी भी जमीन कब्जा लेते थे- CM योगी, ‘1990 में BJP कार्यालय के लिए अधिग्रहित की गई जमीन’, उस जमीन पर भी पूर्व सपा विधायक का कब्जा था- CM, कल हमने बुलडोजर चलवाकर कब्जा हटवाया- CM योगी, ‘अब कब्जा करेंगे तो जानते हैं खामियाजा भुगतना पड़ेगा’

5. ➡️बिजनौर, घर में घुसकर चोरों ने की चोरी, 1.5 लाख की नगदी, कई तोले आभूषण चोरी, चोरों ने दौड़ लगा रहे युवक पर की फायरिंग, फायरिंग में युवक को लगे छर्रे, पुलिस जांच जारी, थाना रेहड़ के मोहद्दीनपुर गांव की घटना

6. ➡️बागपत, बागपत में चाट युद्ध के बाद अब केला युद्ध, फल विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, थप्पड़, केला खरीद को लेकर दुकानदार-ग्राहक भिड़े, मामूली विवाद में घसीट-घसीटकर पिटाई की, बिनोली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव की घटना

7. ➡️सहारनपुर, NEET अभ्यर्थियों के समर्थन में भीम आर्मी का प्रदर्शन, जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी, हकीकत नगर से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च, कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

8. ➡️कन्नौज, दो मुंहे सांप के साथ दो गिरफ्तार, कन्नौज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, सांप का डर दिखा वसूली करते थे, रेलवे स्टेशन पर लोगों को शिकार बनाते थे, शिकायत के बाद आरपीएफ ने पकड़ा

9. ➡️वायनाड, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं प्रियंका गांधी, प्रधान के इस्तीफे से हमें खुशी- प्रियंका, छात्रों के सामने सरकार झुकी – प्रियंका, शासक के लिए ये संदेश है – प्रियंका, देश तानाशाही से नहीं चलेगा- प्रियंका, छात्रों को मैं बधाई देती हूं- प्रियंका गांधी

10. ➡️आगरा, 9वीं कक्षा के दोनों छात्रों को पुलिस ने किया बरामद, हरिद्वार के हरि की पौड़ी से सकुशल बरामद हुए छात्र, आगरा कैंट से निजामुद्दीन और फिर पहुंचे हरिद्वार, कमला नगर पुलिस ने की बरामदगी

11. ➡️वाराणसी, मॉडल शॉप पर हंगामे का फुटेज वायरल, शराब विवाद में युवकों ने किया हमला, कर्मचारियों और शटर पर किया हमला, जाली के बाहर से ही कर्मचारी को पीटा, अवैध शराब बिक्री होती है- स्थानीय लोग, बड़ागांव थाना के कोईराजपुर का मामला

12. ➡️कानपुर, दलित छात्र से उत्पीड़न, मारपीट का आरोप, 12वीं के छात्र की मां ने लगाया आरोप, शिक्षकों पर जातिगत भेदभाव का आरोप, छात्रों ने बेटे को वॉशरूम में ले जाकर पीटा-मां, जातिसूचक शब्द कहे, वीडियो वायरल की-मां, टीचर अश्वनी शुक्ला पर साक्ष्य मिटाने का आरोप, दबाव बनाकर छात्र के पिता से पैर छुवाए- महिला, पीड़िता ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, केंद्रीय विद्यालय चकेरी का मामला

13. ➡️अम्बेडकरनगर, छात्र प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरी भीम आर्मी, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया धरना प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, धरनास्थल पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट स्थित डॉ अम्बेडकर प्रतिमा पर धरना

14. ➡️उन्नाव, CM सामूहिक विवाह के तहत 459 जोड़ों की शादी, कुछ जोड़ों को दिए गए TMC झंडे प्रिंटेड गद्दे, डीएम घनश्याम मीणा ने जांच के आदेश दिए, गद्दा सप्लाई कंपनी से प्रशासन ने जवाब मांगा

15. ➡️आगरा, सीएम योगी का दो दिवसीय आगरा दौरा, टाटा ग्राउंड पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तीन विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को करेंगे संबोधित, 342 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे सीएम योगी, जनप्रतिनिधियों,ब्रज तीर्थ विकास परिषद की लेंगे बैठक, कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा सीएम, 26 जुलाई को विश्वविद्यालय में रहेंगे सीएम, खंदारी कैंपस में कैशलेस योजना का करेंगे शुभारंभ, सुबह 11:55 बजे खेरिया एयरपोर्ट से मैनपुरी होंगे रवाना

16. ➡️संतकबीरनगर, प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, युवक गोरखपुर का था, युवती जिले की ही, दोनों के बीच एक साल से था प्रेम प्रसंग, लड़की के परिवार का अभी शादी से था इनकार, कुछ साल बाद शादी करना चाहता था परिवार, कोतवाली क्षेत्र के सरैया क्रॉसिंग के पास .सुसाइड

17. ➡️सीतापुर, अपात्रों को आवास देने का आरोप, पंचायत सचिव, प्रधान पर लगा आरोप, पंचायत सचिव दीपाली यादव के खिलाफ शिकायत, ग्रामीणों ने की BDO से शिकायत, शिकायत पर BDO ने नहीं की कार्रवाई, कार्रवाई न होने से ग्रामीण नाराज, एलिया विकास खंड के बसेती ग्राम सभा का मामला

18. ➡️वाराणसी, दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी, ध्वस्तीकरण अभियान को किया गया तेज, आज 10 नए भवनों पर शुरू हुई कार्रवाई, 7 भवनों को नगर निगम ने किया ध्वस्त, तीन अवैध भवनों को VDA ने किया ध्वस्त, मानक के अनुरूप नहीं क्या गया था निर्माण, 17.4 मीटर चौड़ी होनी है दालमंडी की सड़क, अबतक कुल 175 भवन पर हो चुकी कार्रवाई

19. ➡️अलीगढ़, नाले में मिले शव की भारत सेठी के रूप में पहचान, 14 जुलाई से लापता व्यक्ति का शव नाले में मिला था, पुलिस शव का अज्ञात में कर चुकी है अंतिम संस्कार, भाई ने अपनी पत्नी पर हत्या कराने का लगाया आरोप, पिछले काफ़ी समय से ससुराल में नहीं रह रही महिला, परिजनों ने एसएसपी से शिकायत कर लगाई गुहार, बन्नादेवी थाना इलाके के नई बस्ती के नाले का मामला

20. ➡️बदायूं, सुहागरात पर सांप के काटने से दूल्हे की मौत, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, मौत के बाद भी झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, देर शाम तक तांत्रिक, सपेरों के पास जाते रहे, नई नवेली दुल्हन सदमे में, परिवार भी बेहाल, उझैती थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव की घटना

21. ➡️दिल्ली, जंतर-मंतर पर भोजन संकट, ट्वीट करके सीजेपी ने अपील जारी की, हमें भोजन की जरूरत है – CJP, टॉलस्टॉय रोड प्रवेश द्वार पर खाना भेजें- CJP, छात्रों के प्रदर्शन जारी, भोजन खत्म हुआ

22. ➡️दिल्ली, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बयान, यही लोकतंत्र है, उन्होंने इस्तीफा दे दिया- दीपके, हमारी दो और मांगें हैं, हम ऐसे नहीं बैठेंगे- दीपके, धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है- दीपके, ‘आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवार को मुआवजा मिले’, परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले- दीपके, आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो- दीपके

23. ➡️दिल्ली, दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गुमराह करने वाले पोस्ट शेयर हो रहे- पुलिस, सोशल मीडिया पर निगरानी कर रहे हैं- पुलिस, हर पोस्ट का फैक्ट चेक जरूरी – दिल्ली पुलिस, पाकिस्तानी हैंडल अफवाह फैला रहे- पुलिस, पाकिस्तान के 400 हैंडल दुष्प्रचार में लगे- पुलिस, सेना की तैनाती की झूठी खबर फैलाई – पुलिस

24. ➡️दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जंतर-मंतर पर हंगामा, भयंकर झड़प हुई, टॉलस्टॉय रोड पर पुलिस और छात्रों में झड़प, टॉलस्टॉय रोड पर पत्थरबाजी और बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *