आज की कुछ खास खवरे देखनेके लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिककरे-💐💐💐💐💐💐💐

*आज सुबह देश व राज्य की प्रमुख खबरें*

*27- जुलाई – दिन सोमवार*
****************************************

1. PM मोदी बोले- आज का युवा देश की ऊर्जा, यही भविष्य बनाएगा; चीन सीमा से लगे 74 गांव घूमकर लौटे प्रतिभागियों से संवाद किया

2. मोदी बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे, परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई, इंफोसिस को-फाउंडर नीलेकणी अध्यक्ष होंगे

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब अपने सोशल मीडिया पर परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर नया वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कई कदम उठा रही है

4. पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान

5. Gen-Z जल्दी भावुक हो जाती है, डिक्टेशन नहीं बल्कि तर्कपूर्ण संवाद की जरूरत, बोले मोहन भागवत

6. संसद मार्च’ में पुलिस ने बर्बरता क्यों की, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज; मामला CJI सूर्यकांत सुनेंगे, इनके कमेंट से ही कॉकरोच जनता पार्टी बनी

7. वित्त-मंत्री बोलीं- IT विभाग आम लोगों को परेशान न करे, अपनी ताकत से डराएं नहीं; जनता की भलाई के लिए काम करें

8. वांगचुक को आज मिलेगी मेदांता से छुट्टी: सोनम की टीम ने बताया- पहले राजघाट जाएंगे, फिर लौटेंगे लद्दाख

9. जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट और वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किए गए ऐसे कंटेंट की पहचान कर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

10. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि वह 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां और राजनीति में बढ़ता भ्रष्टाचार इस निर्णय के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी राजनीति से दूर रहने के बावजूद सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहेंगे और लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे

11. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी जगह पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम की अटकलों को काफी जोर मिला था। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को उनके राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका काम और उनकी मौजूदगी महाराष्ट्र तक ही सीमित है।

12. भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से टी-20 सीरीज जीती, वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन बनाए; मयंक यादव को 3 विकेट

13. चानू ने दिलाया भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड, 190 kg उठाकर बनाया गेम्स रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार चैंपियन बनीं; ऋषिकांत को सिल्वर

14. अगस्त में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 7 दिन बैंक बंद रहेंगे

15. इजराइली पीएम नेतन्याहू आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे, जंग के बाद पहली बार ट्रम्प से मुलाकात करेंगे; ईरान-US ने हमले रोके

16. देशभर में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल में बादल फटा, असम की बाढ़ में 66 की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *