आज शाम तक की कुछ खास खवरे देखने के लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिक करें-💐💐💐💐💐💐💐

आज शाम तक की बड़ी खबरें……………….*

^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
➡ लखनऊ: 9 अगस्त को लखनऊ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 5 केडी सीएम आवास से विधानसभा तक यात्रा निकलेगी। CM योगी आदित्यनाथ और BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी यात्रा का नेतृत्व करेंगे। BJP प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने लोगों से भागीदारी की अपील की है। QR कोड के जरिए यात्रा का पंजीकरण कराया जाएगा। तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश देगी। डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे। मंत्री, विधायक, MLC और BJP पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

➡ लखनऊ: लोकभवन में NDA विधायकों की बड़ी बैठक होगी। कुछ देर बाद NDA विधायकों की बैठक शुरू होगी। CM योगी आदित्यनाथ बैठक में शामिल होंगे। BJP और सहयोगी दलों के विधायक मौजूद रहेंगे। मानसून सत्र से पहले NDA की रणनीति पर मंथन होगा। कल से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा।

➡ दिल्ली: पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया। सांसद पप्पू यादव के साथ धक्कामुक्की की गई। पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे। एक शख्स ने पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी की।

➡ दिल्ली: पप्पू यादव के घर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हुआ। पप्पू यादव घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे मारने की साजिश हुई। हमलावर मुझे चाकू मारने आया था। घर में घुसकर हमले की कोशिश की गई। पप्पू यादव ने कहा कि मेरी हत्या की साजिश रची गई।

➡ लखनऊ: हजरतगंज-पार्क रोड मार्ग पर मोबिल ऑयल फैल गया। मोबिल ऑयल से फिसलकर कई बाइक सवार गिर गए। राहगीरों के लिए बड़ा हादसे का खतरा बना हुआ है। सड़क पर फिसलन से दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। हजरतगंज की व्यस्त सड़क पर हादसे का खतरा बढ़ गया है।

➡ लखनऊ: हजरतगंज चौराहे पर स्वर्ण समाज ने प्रदर्शन किया। आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ हल्ला बोल किया गया। जातीय नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की। आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई।

➡ प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। अब पूरे देश से नोटरीकृत शपथ पत्र मान्य होंगे। याचिका दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट फोटो सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। देश में कहीं भी विधिवत नोटरी शपथ पत्र स्वीकार्य होंगे। फोटो सत्यापन के लिए इलाहाबाद और लखनऊ आने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। हाईकोर्ट की पीठ ने मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। फोटो शपथपत्र पहचान प्रणाली को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट रजिस्ट्री ने नोटरीकृत शपथ पत्र स्वीकार्य बताया है। इससे याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है और प्रक्रिया आसान हुई है।

➡ बस्ती: पेड़ से लटकता युवक का संदिग्ध शव मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक विनय कुमार मुईली निवासी था। घटना पैकोलिया क्षेत्र के मुईली गांव की है।

➡ लखीमपुर खीरी: पेड़ से लटकता व्यक्ति का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली धौरहरा क्षेत्र का है।

➡ बाराबंकी: PAC सिपाही दीपक कुमार ने सुसाइड कर लिया। वह मेरठ जिले के रोहटा क्षेत्र के निवासी थे। बैरक के कमरे में पंखे से फांसी लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनकी तैनाती थाना मसौली स्थित 10वीं वाहिनी में थी।

➡ झांसी: दिनदहाड़े लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया। गर्ग बुक डिपो संचालक के घर चोरी हुई है। घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। घटना सीपरी बाजार क्षेत्र के मुंसीराम की है।

➡ कुशीनगर: चोरी हुए 99 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंप दिए हैं।

➡ फर्रुखाबाद: भेड़ों के बाड़े में घुसकर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से 20 भेड़ों की मौत हो गई। घटना में 9 भेड़ें घायल हुई हैं। पशुपालक बारिश के दौरान अपने घर गया था। सुबह लौटने पर भेड़ों को मृत और घायल देखा। पशुपालक ने कुत्ता मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मामला थाना कम्पिल क्षेत्र के धीमर नगला का है।

➡ लखनऊ: पत्नी ने प्रेम संबंधों का विरोध किया था, जिसके बाद प्रेम प्रसंग में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। रहीमाबाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। अंजली की हत्या कर शव गोमती में फेंक दिया गया था। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन से राज खुला। पति उमेन्द्र प्रताप और प्रेमिका आरती वर्मा को गिरफ्तार किया गया। 32 जेवर, दो मोबाइल और कार बरामद की गई है।

➡ सिद्धार्थनगर: वज्रपात से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना जोगिया थाना क्षेत्र के कोयड़ा गांव की है।

➡ बदायूं: साइकिल सवार बच्चे को ट्रक ने रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। ट्रक और चालक को हिरासत में लिया गया है। मामला उघैती क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर का है।

➡ बाराबंकी: सर्विलांस सेल और थाना पुलिस को सफलता मिली है। CEIR पोर्टल की मदद से 83 खोए फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये है। SP अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अभियान चलाया गया।

➡ दिल्ली: सरकार ने आपदा प्रबंधन कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। DSDMA कर्मचारियों के मानदेय में 100% बढ़ोतरी की गई है। 16 साल बाद वेतन में संशोधन किया गया है। PO और Project Coordinator को बढ़ा मानदेय मिलेगा। 2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधित किया गया है। CM रेखा गुप्ता ने बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

➡ कानपुर देहात: हाईवे पर मौरंग गिट्टी व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। मारपीट कर बाइक और 11 हजार रुपये कैश छीने गए। पीड़ित ने रनियां थाने में गुहार लगाई है। नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। मामला रानियां थाना क्षेत्र के उमरन गांव का है।

➡ वाराणसी: अखिल भारतीय संत समिति ने प्रेसवार्ता की। सनातन धर्म के समर्थन में राष्ट्रव्यापी सनातन शंखनाद का ऐलान किया गया। संत समाज ने सनातन विरोधी गतिविधियों पर नाराजगी जताई। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि संतों ने दशकों की चुप्पी तोड़ी है। जगद्गुरु बालकदास ने पप्पू यादव मामले पर आपत्ति जताई। संत समाज ने मामले को SC तक ले जाने की बात कही। संस्कृति संसद का आयोजन 2 से 5 नवंबर तक होगा।

➡ वाराणसी: पप्पू यादव के विरोध में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने प्रदर्शन किया। संसद में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर विरोध जताया गया। जिला मुख्यालय पर पप्पू यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की।

➡ सहारनपुर: ट्रक से हाईवे पर हाइट बैरियर गिर गया। ट्रक चालक को 8 घंटे चौकी में बैठाने का आरोप है। गेट लगवाने के लिए चालक से रुपये मांगने का आरोप लगाया गया। रुपये न देने पर 30 हजार रुपये का चालान करने का आरोप है। मामला थाना मिर्जापुर की बादशाही बाग चौकी का है।

➡ लखनऊ: शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। मानसून सत्र कम दिनों का बुलाने पर सवाल उठाए हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार जनता के सवालों से डर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठाए जाएंगे। कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा सदन में जनता की आवाज उठाएगी।

➡ लखनऊ: दिनेश शर्मा ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल को काला काल बताया। दिनेश शर्मा ने कहा कि उस दौर में खुलेआम नकल और पेपर लीक होते थे। उन्होंने परीक्षा में नकल सामग्री ट्रकों में जाने का दावा किया। भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार का दावा किया। परीक्षा केंद्रों पर CCTV और कंट्रोल रूम व्यवस्था की बात कही। उन्होंने सपा से शिक्षा व्यवस्था के लिए माफी मांगने की मांग की।

➡ महराजगंज: अमृत सरोवर में बच्चों की मौत मामले में CM योगी ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। DM और SP ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया गया। घटना में नीतीश, रोहन और कृष्णा की मौत हुई है। एक अन्य बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती है। सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है। अमृत सरोवर के निरीक्षण में अनियमितता मिली है। निर्माण करने वाली एजेंसी पर FIR के निर्देश दिए गए हैं और जांच कमेटी गठित की गई है।

————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *