आज की कुछ खास खवरे देखने के लिए नीचेदीगई लिक पर क्लिक करें-

आज की कुछ खास  बड़ी खबरें……………….

➡️ लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में नेतृत्व बदला। विधान परिषद में जास्मीर अंसारी नेता प्रतिपक्ष होंगे। लाल बिहारी यादव की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। सपा ने विधान परिषद में नेतृत्व परिवर्तन किया। जास्मीर अंसारी मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं।

➡️ लखनऊ: WhatsApp बैंकिंग फ्रॉड का नया तरीका सामने आया। सिर्फ ‘NO’ का जवाब देने पर खाते से रकम गायब होने का मामला सामने आया। CA के 1.70 लाख रुपये उड़ाने का मामला है। बिना लिंक क्लिक किए, बिना OTP शेयर किए फ्रॉड हुआ। फर्जी WhatsApp मैसेज से खेल शुरू होता है। पहले खाते से पैसे डेबिट होने का मैसेज आता है। फिर ट्रांजैक्शन न करने पर NO भेजने को कहा जाता है। NO जवाब देते ही फोन कंट्रोल होने का दावा किया गया। ICICI और IndusInd बैंक खातों से 1.70 लाख रुपये निकले।

➡️ कानपुर देहात: 6 दबंगों ने ठेले वाले को पीटा। पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। UPI के जरिए खाते में पैसे डाला गया। कैश देने से मना करने पर पिटाई की गई। मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। अकबरपुर क्षेत्र के ओवरब्रिज मुख्य चौराहे की घटना है।

➡️ दिल्ली: रघुवरपुरा में मकान में आग लग गई। गली नंबर-2, दुर्गा मंदिर के पास हादसा हुआ। LPG सिलेंडर में आग लगने की सूचना है। दमकल की 2 यूनिट मौके पर पहुंचीं। करीब 4:30 बजे आग पर काबू पाया गया। धमाके के बाद घर के सामान में आग फैल गई।

➡️ ऊधमसिंहनगर: किच्छा मतगणना परिसर में बवाल का मामला सामने आया। बीजेपी-कांग्रेस समर्थक आमने-सामने आए। विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट हुई। बेहड़ को थप्पड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ। शांति व्यवस्था के लिए 30 लोग हिरासत में लिए गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया। राजेश शुक्ला समर्थकों को सिडकुल चौकी लाया गया। बेहड़ और समर्थकों को किच्छा कोतवाली ले जाया गया। विधायक पक्ष ने FIR और कार्रवाई की मांग की।

➡️ बरेली: युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर युवक ने फांसी लगाई। मामला किला छावनी फूल बाग का है।

➡️ कुशीनगर: मोटर मालिकों और सप्लायरों में मारपीट हुई। मारपीट में फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में फायरिंग और लाठी-डंडों से पीटते लोग दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग घायल हुए, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मारपीट हुई। पटहरेवा थाना क्षेत्र के लबनिया का मामला है।

➡️ मेरठ: सेंट्रल मार्केट के पीड़ितों के लिए ऐलान किया गया। मंत्री ने पुनर्वास योजना का ऐलान किया। जिनकी दुकानें ध्वस्त हुईं- सोमेंद्र तोमर ने कहा उन्हें किराए पर दुकानें मिलेंगी। घर खोने वालों के लिए पुनर्वास योजना होगी। 6 महीने के अंदर सरकार पुनर्वास योजना लाएगी। 16700 अवैध निर्माणों का फिर से सर्वे होगा। सेंट्रल मार्केट में 20 बड़ी इमारतों का ध्वस्तीकरण बाकी है।

➡️ मेरठ: होटल में गैर समुदाय के युवक संग युवती मिली। हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। एक हिंदू युवती संग 2 युवक ठहरे थे। अंकित नाम से होटल में एंट्री पाने का आरोप है। पुलिस युवक और युवती को थाने लेकर आई। दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया। मामला गंगानगर क्षेत्ड पैलेस होटल का है।

➡️ लखनऊ समाचार की ख में पर शिकंजा कसा गया। ने GM जलकल को पत्र लिखा। अधिकारियों के गोलमोल जवाब पर विजिलेंस सख्त हुई। 3 दिन में दस्तावेज और जानकारी मांगी गई। नोडल अफसरों से 7 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई। PSS अरुण कुमार समेत कई अधिकारी जांच के घेरे में हैं। अरुण कुमार पर कई फर्मों को लाभ पहुंचाने का आरोप है। टेंडर हुआ या नहीं, इससे जुड़े दस्तावेज मांगे गए। SP यूपी सतर्कता अधिष्ठान सिंचाई प्रकोष्ठ ने रिपोर्ट मांगी।

➡️ बाराबंकी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया। औद्योगिक विकास में भी UP नंबर वन होगा- पाठक। यूपी के प्रति व्यक्ति आय तिगुनी हुई- ब्रजेश पाठक। यूपी में बड़ी संख्या में औद्योगीकरण हुआ- पाठक। 2027 के चुनाव पर सपा-कांग्रेस पर तंज भी मारा। गठबंधन सत्ता के भूखे लोगों का समूह- पाठक। ‘सपा सरकार में गुंडई, अराजकता का बोलबाला था’। उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया दिया- ब्रजेश। ‘किसान कोऑपरेटिव सोसाइटी कट्टा से चलती थी’। युवाओं के हाथों में तमंचे थमाए जाते थे- पाठक। भाजपा सरकार में UP में कानून का राज- पाठक।

➡️ सहारनपुर: नानौता पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा किया। 3 शातिर गिरफ्तार किए गए। चोरी की दो बाइक बरामद हुईं। 3 तमंचे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

➡️ बस्ती: कपड़े की दुकान में चोरों ने धावा बोला। खेत के रास्ते दुकान में चोर घुसे। करीब 1 लाख रुपये के कपड़े चोरी हुए। 2 हैमर, 1 ड्रिल, 2 ग्लैंडर मशीन भी चोरी हुईं। दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। लालगंज थाना क्षेत्र का पूरा मामला है।

➡️ अमरोहा: 23 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की वारदात का मामला सामने आया। दरोगा, सिपाही, दो CRPF जवानों पर गैंगरेप का आरोप है। धार्मिक स्थल पर ले जाने के बहाने शिकार बनाने का आरोप है। CRPF जवान युवती को मुजफ्फरनगर से लाए थे। हसनपुर में जवानों के जानने वाले दरोगा और सिपाही थे। दरोगा और सिपाही ने युवती संग दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए। दारोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद गिरफ्तार किए गए। हसनपुर कोतवाली में दोनों पुलिसकर्मी तैनात हैं। मामला अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का है।

➡️ प्रयागराज: माफिया अतीक के बेटे अली अहमद से जुड़ी खबर है। सरकारी वकील अली अहमद का मुकदमा लड़ेंगे। अली अहमद के खिलाफ दर्ज गैंग्स्टर एक्ट केस है। जिला कोर्ट से वकील दिए जाने की मांग की थी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने आदेश दिया। जिला कोर्ट में मुकदमे में पैरवी के लिए आदेश हुआ। लीगल ऐड के चीफ डिफेंस काउंसिल विकास गुप्ता नियुक्त किए गए।

➡️ आजमगढ़: लालगंज तहसील में हड़ताल की घोषणा की गई। वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की। द बार एसोसिएशन, तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता लामबंद हैं। तहसील में कथित भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं पर नाराजगी है। बार अध्यक्ष नगेंद्र ने SDM को हटाने की मांग की। एसडीएम के हटने तक कार्य नहीं करने की चेतावनी दी गई।

➡️ इटावा: कुत्ते को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया। 56 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। मौके पर ही कुत्ते की दर्दनाक मौत हुई। हेल्पलेस पोज एनिमल ट्रस्ट संचालिका की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के कोकपुरा की है।

➡️ अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मारपीट हुई। मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ। जूनियर डॉक्टर्स और तीमारदारों में मारपीट हुई। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

➡️ सुल्तानपुर: कार द्वारा युवती को टक्कर मारने का मामला सामने आया। युवती के परिजनों ने कार चालक पर आरोप लगाए। पिछले कई महीनों से परेशान करने का आरोप है। आज भी युवती के पीछे उसका भाई चल रहा था। आरोपी कार से टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। भाई घायल बहन को लेकर अस्पताल पहुंचा। पूरी घटना नगर कोतवाली के कलेक्ट्रेट की है।

➡️ आगरा: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों पर बुलडोजर चला। लोहा मंडी बाजार, बलदेव क्षेत्र में कार्रवाई हुई।

➡️ मेरठ: हाथ में चाकू लेकर महिला ने हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस की सूझबूझ से महिला को बचाया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने चाकू छीना। चाकू छीनकर महिला को थाने भेजा गया। मामला एसएसपी ऑफिस के बाहर का है।

➡️ गाजियाबाद: आवास विकास की टीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। ब्रह्मपुत्र एनक्लेव में अवैध निर्माण तोड़ने टीम पहुंची थी। रेजिडेंट का आरोप है कि बार-बार फ्लैट तोड़ा जाता है। पैसे की मांग पूरी न करने पर कार्रवाई का आरोप है। अफसरों की गाड़ी के सामने महिलाएं बैठ गईं। महिलाओं के हंगामे के बाद टीम वापस लौटी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर छोड़ा। मामला सिद्धार्थ विहार योजना के ब्रह्मपुत्र एनक्लेव का है।

➡️ गोरखपुर: चरगांवा ब्लाक मुख्यालय में सीएम योगी पहुंचे। राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण किया। ‘आधी आबादी को सम्मान, सुरक्षा के लिए काम’। ‘बेटी-बहन के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध’। ‘बेटी के जन्म से स्नातक तक की पढ़ाई में मदद’। पहले बेटी सुरक्षित नहीं थी- सीएम योगी। अब बेटी की सुरक्षा प्राथमिकता- सीएम। पहले के स्कूल सुरक्षित नहीं थे- सीएम। सपा के गुर्गे बेटियों को परेशान करते थे- CM। ‘पहले दबंग गरीब को मकान नहीं बनाने देते थे’। सपा के गुर्गे गरीब का राशन खा जाते थे- CM। अब यूपी में उत्सव से पहले उपद्रव नहीं होता- CM। 2017 से पहले अराजकता का तांडव था- सीएम। 65 लाख लोगों को आवास की सुविधा- सीएम। लखपति दीदी से लाखों बहनों को लाभ- CM। गरीबों को बिजली कनेक्शन, सिलेंडर दिया- CM।

➡️ मुजफ्फरनगर: साइकिल शो के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ। मामला छपार थाना के पैरई गांव का है।

➡️ संभल: व्यापारियों ने खनन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चंदौसी के भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन दिया। सदस्यों ने शिवम् कुमार को ज्ञापन सौंपकर मांग की। मिट्टी खनन की अनुमति का प्रोसेस जटिल बताया। खनन करने की अनुमति में शिथिलता बरतने की मांग की। मुख्यालय बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा गया।

➡️ बुलंदशहर: सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का बयान सामने आया। 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। सपा नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा की। कांग्रेस से गठबंधन पर रामजी लाल सुमन बोले। कहा- दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

➡️ सहारनपुर: SSP कार्यालय के बाहर भीम आर्मी ने धरना दिया। पीड़ितों को SSP से नहीं मिलने का आरोप है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धरना दिया गया। जटिया खेड़ी में बच्चे की हत्या में कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

➡️ रायबरेली: शिक्षामित्र पर छात्र को पीटने का आरोप लगा। छात्र के पिता से भी मारपीट करने का आरोप है। छात्र सवैया राजे प्राथमिक विद्यालय का है। थाने शिकायत करने जा रहे पिता को पीटा गया। आरोपी शिक्षामित्र गांव का ही निवासी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के विद्यालय का है।

➡️ ललितपुर: 4 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार हुआ। एंटी करप्शन ने लेखपाल बालकिशन को पकड़ा। विरासत चढ़ाने के नाम पर रकम मांगी थी। सौजना के सडकोरा गांव में लेखपाल तैनात है। सदर क्षेत्र के पिसनारी मोहल्ले में कार्रवाई हुई।

➡️ हाथरस: 45 दिनों में किशोरी को 9 बार सांप ने डसा। 17 वर्षीय अनिता को बार-बार सांप ने डसा। परिजन जागकर किशोरी की निगरानी कर रहे हैं। मामला कस्बा एहन के छोटे लाडपुर गांव का है।

➡️ ऊधमसिंह नगर: नगर निकाय चुनाव की मतगणना में बवाल हुआ। विधायक बेहड़ को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार हुआ। परिसर में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों का हंगामा हुआ। थप्पड़ मारने वाला धीरज कुमार गिरफ्तार हुआ। 30 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक में कहासुनी हुई। तिलक राज बेहड़ और राजेश शुक्ला में कहासुनी हुई। इस बीच दोनों समर्थक आपस में भिड़े और बवाल हुआ। किच्छा में नगर निकाय की मतगणना में बवाल हुआ।

➡️ दिल्ली: कीर्ति नगर की इमारत में अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस और दमकलकर्मी राहत-बचाव में जुटे हैं। हादसे में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

➡️ अलीगढ़: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल अलीगढ़ में रहेंगे। जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों संग संवाद करेंगे। विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 2.15 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 2.30 बजे विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिंह के आवास पहुंचेंगे। 2.45 बजे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों संग संवाद करेंगे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे।

➡️ कन्नौज: 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। अंत्येष्टि में शामिल होने जा रही थी मृतका। मामला छिबरामऊ के टिलियन गांव का है।

➡️ सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई की। संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार हुआ। युवती के अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार हुआ। 2018 में आरोपी गोविंद मिश्रा ने अपहरण किया था। अपहरण के मामले में आरोपी 8 साल से फरार था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।

➡️ इटावा: जवाहर नवोदय विद्यालय छात्रावास में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया। 14 वर्षीय छात्र आर्यन राठौर छात्रावास से लापता है। 12 घंटे बाद भी लापता छात्र का सुराग नहीं लगा। दो छात्रों पर कई छात्रों संग मारपीट का आरोप है। परिजनों का सीनियर छात्रों पर रैगिंग का आरोप है। SDM समेत पुलिस बल पहुंचा, पूछताछ जारी है। विद्यालय कोतवाली भरथना के साम्हों में है।

➡️ रायबरेली: दबंगों ने परिवार के 3 लोगों पर हमला किया। मामूली विवाद में जानलेवा हमला किया गया। धारदार हथियार से हमला CCTV में कैद हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। किराना व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। 5 नामजद समेत 10-15 अज्ञातों पर केस दर्ज हुआ। मामला महराजगंज क्षेत्र के थुलवासा गांव का है।

➡️ पंजाब: मान सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया। बढ़े हुए महंगाई भत्ते को सीएम मान से मंजूरी मिली। कर्मचारियों को 8% DA देने का फैसला हुआ। बैठक के बाद DA बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी किया गया। 1 सितंबर की तनख्वाह के साथ बढ़ा DA मिलेगा। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

➡️ दिल्ली: दिल्ली स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने ब्राजील में मुलाकात की। रियो डी जनेरियो के कार्यवाहक गवर्नर से मुलाकात हुई। रिकार्डो कौटो डी कास्त्रो से मुलाकात हुई। भारत-ब्राजील के संस्थागत सहयोग पर चर्चा हुई। लोकतांत्रिक संस्थाओं के बीच संवाद पर जोर दिया गया। उप-राष्ट्रीय और संस्थागत जुड़ाव मजबूत करने पर जोर दिया गया।

➡️ देहरादून: सांसद अनिल बलूनी को एक और जिम्मेदारी मिली। BJP केंद्रीय नेतृत्व ने एक और जिम्मेदारी दी। कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के कॉर्डिनेटर की कमान मिली। राष्ट्रीय मीडिया संयोजक भी हैं अनिल बलूनी। उत्तराखंड के लिए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण है।

➡️ दिल्ली: थोड़ी देर में बीजेपी मुख्यालय में अहम बैठक होगी। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बैठक करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

➡️ लखनऊ: चुनाव आयोग पर अजय राय ने गंभीर आरोप लगाए। 10 महीने में 14 लिखित आपत्तियों का दावा किया। दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों का जिक्र किया। अजय राय बोले- राहुल गांधी की बात सच साबित हुई। बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत का आरोप लगाया। मुख्य चुनाव आयुक्त पर मनमाने फैसलों का आरोप लगाया। अन्य आयुक्तों को दरकिनार करने का आरोप लगाया। फर्जी वोटर जोड़ने और वैध वोटर काटने का आरोप लगाया। वाराणसी लोकसभा 2024 के नतीजों की जांच की मांग की।

➡️ दिल्ली: लोकसभा स्पीकर से LG दिनेश शर्मा ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। ओम बिरला ने नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।

➡️ देहरादून: नशा तस्करों पर दून पुलिस ने एक्शन लिया। दिल्ली के सिद्धू गैंग के छह तस्कर गिरफ्तार किए गए। अलग-अलग स्थानों से तस्कर पकड़े गए। 44.61 ग्राम हाइप्रोफाइल ड्रग MDMA बरामद हुई। अभियुक्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के पैडलर हैं।

➡️ औरैया: नशे में था पति, दंपति में कहासुनी हुई। पत्नी को गोद में उठाकर छत से कूद गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। परिजनों ने CHC अजीतमल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मामला अजीतमल क्षेत्र के रहमापुर गांव का है।

➡️ गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर के दौरे पर हैं। CM योगी चरगांवा ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण करेंगे। 8.5 करोड़ की लागत से महिला शरणालय बना है। कोविड प्रभावित बच्चों को लैपटॉप देंगे सीएम। चरगांवा में सीएम के कार्यक्रम का आयोजन है। मंच पर सांसद रवि किशन, मंत्री संजय निषाद मौजूद हैं। मेयर मंगलेश श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं।

➡️ वाराणसी: ABVP द्वारा BHU केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया गया। चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोला। चीफ प्रॉक्टर की अड़ियल कार्यप्रणाली के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र संगठनों ने चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग की। ABVP कार्यकर्ताओं और प्रॉक्टोरियल टीम में नोकझोंक हुई। छात्र 9 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

➡️ मुजफ्फरनगर: नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। फर्जी दस्तावेजों से विदेश में नौकरी का झांसा दिया गया। विदेश में भेजने के नाम पर 1.50 करोड़ रुपये लिए गए। आरोपी विशाल सैनी, गौरव, शिवम कुमार गिरफ्तार हुए। शातिर ठगों पर 30 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। तीनों शातिर ठग बुढ़ाना क्षेत्र के निवासी हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगों पर कार्रवाई की। SP इंदु सिद्धार्थ ने ठगी की घटनाओं का खुलासा किया।

➡️ प्रयागराज: बेटे के हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिता रघुनंदन द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया। कल पिता ने चाकू से वार कर बेटे की हत्या की थी। शराब के नशे में पिता ने बेटे पर चाकू से वार किया था। मोबाइल न देखने, पढ़ाई करने को कहा था पिता ने। विवाद में पिता ने डंबल से बेटे पर वार किया था। सीने पर कई वार किए, मौके पर मौत हुई थी। 42 वर्षीय आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूला। आलाकत्ल एक चाकू, पत्थर लगा डंबल बरामद हुआ। मामला करछना के कैथी गांव का है।

➡️ फिरोजाबाद: आयुर्वेद दिवस की 11वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम हुआ। आवास विकास कॉलोनी में प्रभात फेरी निकली। स्थानीय लोगों ने आयुर्वेद अपनाने की अपील की। आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक शिविर का उद्घाटन हुआ। तहसील में शिविर का SDM ने उद्घाटन किया। 100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

➡️ संभल: तालाब में डूबे ग्रामीण का शव मिला। NDRF ने तालाब से शव बाहर निकाला। गर्मी के कारण नहाने उतरा था मृतक। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मामला संभल क्षेत्र के गांव चिमियावली का है।

➡️ आजमगढ़: अहरौला क्षेत्र में पांच की मौत का मामला सामने आया। मृतक अभियुक्त अरविन्द की बेटी घायल है। सदर अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। हत्याकांड में महेंद्र पाठक का दाह संस्कार हो रहा है। अखिलेश मिश्रा का अंबेडकरनगर में अंतिम संस्कार होगा।

➡️ आगरा: गणेश विसर्जन से पहले आगरा पुलिस अलर्ट है। यमुना नदी किनारे पुलिस और गोताखोर तैनात हैं। बैरीकेडिंग कर यमुना किनारे विसर्जन होगा। JCB से छोटे गड्ढे कराए गए, किनारे पर विसर्जन होगा।

➡️ सहारनपुर: चार शातिर आरोपी गिरफ्तार किए गए। गागलहेड़ी पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया। बिजली लाइन और ट्यूबवेल से चोरी करते थे। 103 kg एल्युमिनियम, 5kg तांबे का तार बरामद हुआ। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल कर गैंगस्टर की तैयारी है।

➡️ हमीरपुर: यात्रियों से भरी निजी बस खाई में गिर गई। भैंस को बचाने के चलते खाई में बस गिरी। बस में सवार एक महिला यात्री घायल हुई। हादसे के वक्त बस में करीब 20 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं, बड़ी घटना होने से टली। मामला जारिया के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का है।

➡️ मुरादाबाद: तेजाब पिलाकर विवाहिता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। मृतका के पिता ने ससुरालिजनों पर आरोप लगाया। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप है। गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पीड़िता की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की। पूरा मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र का है।

————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *