आज तक की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- अल कायदा के मॉड्यूल से जुड़े आतंकियों को सजा, अंसार गज़वात उल हिंद से जुड़े थे तीनों आतंकी, आतंकियों को कोर्ट ने सुनाई सज़ा, NIA ATS स्पेशल कोर्ट ने सजा सुनाई, आतंकी मिन्हाज, मसरुद्दीन और तौहीद को उम्रकैद की सज़ा, कुकर बम संग पकड़े गए थे सभी आतंकी
➡लखनऊ- नोएडा में कंपनी और मजदूरों का विवाद मामला, गठित हाईलेवल कमेटी रात तक निकाल लेगी हल, सभी पक्षों से बातचीत पर सीएम योगी की नजर, पूरे मामले में रात को समीक्षा करेंगे सीएम योगी
➡कानपुर देहात- किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां का युवक पर छेड़खानी का आरोप, जूनियर विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा थी, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच की शुरू, रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अटियारायपुर की घटना
➡उन्नाव- TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का आह्वान, आह्वाहन पर निकाला विशाल मशाल जुलूस, PWD परिसर से डीएम ऑफिस तक निकाला जुलूस
➡श्रावस्ती- गिलौला पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कार, 2 फोन, 2 एटीएम कार्ड, दस्तावेज जब्त, मोहम्मदापुर मोड़ बाईपास पर गिरफ्तारी, पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया
➡फर्रुखाबाद- नवजात का नाले किनारे मिला शव, कपड़े और पॉलीथिन में लिपटा था शव, पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लिया, थाना कादरीगेट क्षेत्र के मसेनी रोड का मामला
➡हरदोई- हरदोई में युवती की फावड़े से काटकर हत्या, युवती की फावड़े से काटकर युवक ने हत्या की, एक तरफा प्यार में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी, मल्लावां कोतवाली के गढ़ी रसूलपुर का मामला
➡संभल- अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग, गेहूं की 10 बीघा फसल जलकर हुई राख, सूचना पर दमकल ने बमुश्किल बुझाई आग, थाना धनारी क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर का मामला
➡अलीगढ़- ओजोन सिटी में मजदूर संग हादसा, मजदूर पर गिरी लोहे की सरिया, मजदूर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस मामले में पूछताछ में जुटी, महुआखेड़ा थाना के ओजोन सिटी की घटना
➡श्रावस्ती- अनियंत्रित होकर बाइक युवक से भिड़ी, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल जिला अस्पताल भिनगा रेफर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया, गिलौला थाना क्षेत्र का है पूरा मामला
➡सोनभद्र- अज्ञात वाहन में बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, दवा लेकर वापस घर के लिए निकले थे, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच शुरू, चोपन थाना क्षेत्र के सलखन की घटना
➡संभल- दो टप्पेबाजों ने वृद्धा से जेवर ठगे, टप्पेबाजी की घटना सीसीटीवी में कैद, परिजनों ने दी थाने में तहरीर, केस दर्ज, थाना बबराला क्षेत्र का मामला
➡बहराइच- आगामी पर्व अंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट, CO सिटी नारायण दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में रूट मार्च, घंटाघर, पीपल चौराहा, DM चौराहा, अस्पताल चौराहा पहुंचा मार्च
➡श्रावस्ती- फूस में भीषण आग लगने से नुकसान, 15 कुंतल गेहूं समेत घरेलू सामान जला, ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, ग्रामीणों की प्रशासन से मुआवजे की मांग, हरदत्त नगर गिरन्ट के मुरावन पुरवा की घटना
➡रामपुर- सड़क किनारे कूड़े के ढेर में आग, फायर विभाग टीम घटनास्थल को रवाना, थाना सिविल लाइन के बरेली गेट की घटना
➡बस्ती- पुलिस विभाग की सदर सर्किल में कार्रवाई, सदर सर्किल के तीन थानाक्षेत्रों में एक्शन, 50 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई, धारा 136 BNSS के तहत नोटिस तामील
➡हापुड़- सुरक्षा एजेंसी (ATS)की बड़ी छापेमारी, एक व्यक्ति को हिरासत में लेने की सूचना, संदिग्ध से की जा रही है पूछताछ, नगर कोतवाली क्षेत्र की जदीद चौकी में पूछताछ
➡जालौन- TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों ने निकाला जुलूस, मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन, TET अनिवार्यता समाप्त किये जाने की मांग, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ के शिक्षक रहे मौजूद, टाउनहॉल से केलक्ट्रेट तक निकाला गया मशाल जुलूस
➡नोएडा- सेक्टर 63 थाने पर हुआ पथराव, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, थाने पर पत्थर फेंकते का वीडियो वायरल
➡सीतापुर- अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो रिक्शा, ऑटो सवार सुनैना नंदवंशी की मौत, इंटर कॉलेज की उप प्रबधंक थी सुनैना, दो अन्य महिलाएं घायल, CHC में भर्ती, नैमिषारण्य थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡मुजफ्फरनगर- नमाज पढ़कर लौट रहा मासूम तालाब में गिरा, 6 वर्षीय आतीफ की तलाब में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला, थाना बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव का मामला
➡संभल- TET के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मसाल जुलूस, अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का जुलूस, नारेबाजी कर TET अनिवार्यता खत्म करने की मांग, जनपद मुख्यालय स्थित बहजोई कस्बा का मामला
➡कानपुर देहात- सड़क हादसे में UP पुलिस के सिपाही की मौत, सिपाही केशव यादव कहिंजरी चौकी में थे तैनात, बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से मौके पर मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, रसूलाबाद कोतवाली के पहाड़ीपुर के पास हादसा
➡मेरठ- अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पुलिस से भिड़े सपा नेता, अंबेडकर को दूध से स्नान, माल्यार्पण करने पहुंचे थे सपा नेता, पुलिस ने सपा नेता को दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण करने से रोका, मूर्ति के नीचे भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया, सपा नेता सम्राट मलिक बिना दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण के लौटे, सिविल लाइन के प्रसिद्ध अंबेडकर पार्क पर पुलिस तैनात
➡प्रतापगढ़- नो एंट्री में शहर में घुसा ट्रैक्टर, बांस लादकर जा रहा था ट्रैक्टर, यातायात विभाग ने ट्रैक्टर सीज किया, शहर के सदर बाजार चौराहे का मामला
➡नोएडा- श्रमिकों के प्रदर्शन पर CP लक्ष्मी सिंह का बयान, 2 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज- CP, गलत जानकारी पब्लिश करने से उग्र प्रदर्शन-CP, दूसरे जिलों से आई भीड़ ने माहौल बिगाड़ा-CP, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है- CP, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ FIR दर्ज -CP, ‘83 स्थलों पर 42 हजार श्रमिकों ने प्रदर्शन किया’, 78 स्थानों पर लोगों को समझाकर वापस भेजा-CP, श्रमिकों की 5 मांगों में से 4 मांगे मानी गई-CP, बाकी मांगों को हाईलेवल कमेटी बनाई गई है-CP, हाई लेवल कमेटी की एक मीटिंग हो चुकी है-CP, CP लक्ष्मी सिंह की श्रमिकों से शांति की अपील
➡दिल्ली- दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हाशिम बाबा गैंग के 2 साथी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में 1 फरार शूटर शामिल, आरोपी की पहचान शदाब अहमद के रूप में, 2 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल,11 कारतूस बरामद, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम होने की आशंका
