कल देर रात तक की बड़ी खबरें……………….*
****************(********((((((***(
➡लखनऊ-LDA में सुविधा दिवस पर समस्याओं को सुना गया, 54 प्रार्थना पत्र में 13 मात्र प्रकरणों का निस्तारण, 41 मामलों का नहीं हो पाया मौके पर निस्तारण, एलडीए के 33, नगर निगम के 17 मामले आए, जिला प्रशासन के 2,विद्युत विभाग के 2 मामले आए, LDA में नागरिक सुविधा दिवस का हुआ आयोजन, सुविधा दिवस के मौके पर बड़े अधिकारी रहे मौजूद
➡लखनऊ-लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए, फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वर धाम, वारिसगंज हाल्ट स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान, अकबरगंज स्टेशन का नाम अब मां अहोरवा भवानी धाम, निहालगढ़ स्टेशन का नाम अब महाराजा बिजली पासी होगा, बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस स्टेशन होगा, मिश्रौली स्टेशन का नाम मां कालिकन धाम किया गया, जायस स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम रखा गया, कासिमपुर हाल्ट स्टेशन का नाम जायस सिटी होगा
➡लखनऊ-यूपी टी 20 लीग मैच बारिश की भेंट चढ़ा, डकवर्थ लोईस प्रणाली से काशी रुद्राक्ष मैच जीती, गोरखपुर लायंस ने 173 रनों का दिया था लक्ष्य
➡लखनऊ-इकाना स्टेडियम में यूपी टी 20 क्रिकेट लीग मैच, बारिश के बाद पिच को फिर किया जा रहा तैयार , मेरठ मावेरिक्स-कानपुर सुपर स्टॉर्स के बीच है मैच
➡लखनऊ-स्मार्ट सिटी के तहत बनी सड़क में भरा पानी, स्पीड टेबल बनते वक्त नहीं रखा निकासी का ध्यान, बारिश के पानी की निकासी नहीं कोई व्यवस्था, PWD विभाग ने बनवाई थी स्मार्ट सिटी की सड़क, शहीद स्मारक से परिवर्तन चौराहे तक जल भराव, हजरतगंज की क्लार्क अवध रोड का मामला
➡लखनऊ -7 सितंबर से होगा सहायक प्रशिक्षकों का साक्षात्कार, 11 पदों पर 54 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हित , शूटिंग और तलवारबाजी के लिए नहीं मिले प्रशिक्षक, 7 सितंबर को तैराकी,9 को बास्केटबाल के लिए इंटरव्यू, 10 को बाक्सिंग, 11 को जूडो, 12 को जिमनास्टिक, 13 को खो-खो-कबड्डी, 17 को ताइक्वांडो, 18 को बालीवाल, 19 को बैडमिंटन, 20 को तीरंदाजी,21 सितंबर को एथलेटिक्स
➡लखनऊ-गाजीपुर जिले में 2 RPF सिपाहियों की हत्या का मामला, घटना में शामिल 4 आरोपियों को STF ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों ने कस्टडी से फरार होने का किया प्रयास, दोबारा पकड़ने के दौरान आरोपियों के पैर में लगी गोली, घटना के दिन ड्यूटी पर नहीं थे दोनों आरपीएफ सिपाही, अवैध शराब तस्करों ने दोनों सिपाहियों को ट्रेन से फेंका था, 19-20 अगस्त की रात गाजीपुर के गहमर में हुई थी वारदात, घटना में 9 लोग शामिल थे,अन्य आरोपियों की तलाश जारी
➡लखनऊ-हाईकोर्ट डिस्पेंसरी के लिए 41.35 लाख की वित्तीय स्वीकृति, 5 जिलों में 26.48 लाख रुपए से स्थापित होंगे उपकरण, उच्च स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य, आजमगढ़ के 100 शैय्या अस्पताल के लिए 1.26 करोड़
➡लखनऊ-कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी के फरार होने का मामला, लॉकअप प्रभारी की ओर से FIR दर्ज कराई गई- DCP, फरार अभियुक्त के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर-DCP, सिपाही विपिन पांडे,देवेश कुमार पर होगी कार्रवाई-DCP, दोनों की लापरवाही से कैदी राजकुमार फरार- DCP, दोनों कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश, लखनऊ जेल से ACJM 6 कोर्ट में लाया गया था कैदी
➡गोरखपुर-IGL परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, IGL बिजनेस हेड के मार्गदर्शन में चिकित्सा शिविर का आयोजन, प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में हुआ आयोजन, दंत चिकित्सा, महिला, जनरल चिकित्सा शिविर का आयोजन, डॉ पदमा राव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही, शिविर में 206 लोगों का चिकित्सीय परीक्षण हुआ, IGL में निरन्तर चिकित्सा शिविर का आयोजन होता-SK शुक्ला
➡गोरखपुर-हत्या में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट, अभियुक्त कृष्णा और करन को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों ने मृतक की विवाद के बाद हत्या कर दी थीं, दो अभियुक्तों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी , खोराबार क्षेत्र से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी
➡अयोध्या -भक्तों को राम के साथ माता सीता के भी दर्शन हो सकेंगे, जल्द मां सीता मंदिर निर्माण कार्य भी शुरू हो सकता, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्वीकृति दी है, मां जानकी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी
➡अयोध्या-सीएम योगी का 5 सितंबर को अयोध्या दौरा, पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे सीएम, भारतात्मा अशोक जी सिंहल वेद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, समारोह अयोध्या के कारसेवकपुरम में आयोजित किया गया, सीएम योगी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे
➡बिजनौर-ट्रेन आने से 5 मिनट पहले फाटक बंद करते समय हादसा, फाटक बंद करते समय ई रिक्शा चालक घुसा, फाटक का पोल टूटा, फाटक के दोनों तरफ खडे लोग पोल को टूटा देखकर कर रुके, बिजनौर के नगीना मार्ग रेलवे फाटक का मामला
➡गोरखपुर-तीन अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई, गैंग लीडर छोटू अंसारी, रवि, फरहान पर कार्रवाई, आर्थिक लाभ के लिए चोरी और लूट जैसे अपराध करते थे, तीनों अभियुक्तों पर लगभग तीन दर्जन केस दर्ज है, SHO शाहपुर जयन्त सिंह की अपराधियों पर कार्रवाई
➡जालौन-जेपीएस अस्पताल की जांच करने पहुंची SDM कोंच , CHC के मेडिकल ऑफिसर के साथ जांच करने पहुंची SDM, SDM को अस्पताल से गायब मिले डॉक्टर, कर्मचारी, दस्तावेज, उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर अस्पताल पर कार्रवाई के लिए भेजी
4 दिन पहले लापरवाही से हुई थी महिला, नवजात की मौत, परिजनों ने SDM से की थी डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायत, जालौन के कोंच नगर के जेपीएस अस्पताल का मामला
➡मेरठ -समाजवादी पार्टी का CMO ऑफिस में हंगामा, धरना, झंडों, तख्तियों के साथ जबरन CMO ऑफिस में घुसे, पुलिस से धक्का-मुक्की, दरोगा को घकेलकर घुसे, CMO के खिलाफ उनके ऑफिस में प्रदर्शन, घेराव, करीब 2 घंटे तक सपाई करते रहे हंगामा, धरना, सपा नेता सम्राट मलिक के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
➡आगरा -कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग का मामला, 100 मरीजों के भर्ती होने के बाद एफएसडीए की छापेमारी, कुट्टू का आटा बनाने और बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर एफएसडीए की कार्रवाई , बंसल गृह उद्योग से करीब 500 किलो कुट्टू का आटा सीज , सीज कुट्टू के आटे की 74,850 अनुमानित कीमत, कई प्रतिष्ठानों ने छापेमारी से पहले छुपा दिए कुट्टू के आटे के पैकेट , कुट्टू का आटा खाने से जन्माष्टमी व्रत रखने वाले हुए थे बीमार, सबसे अधिक मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में है भर्ती
➡सीतापुर-सीतापुर के अमित नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित, लखनऊ में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने दिया अवार्ड , सिहानीपारा निवासी अमि गायक लेखक और अभिनेता , अमित कुमार को यह सम्मान VIP अतिथि के रूप में मिला
➡सुल्तानपुर-सांसद संजय सिंह कल आएंगे MP-MLA कोर्ट सुल्तानपुर, HC से जमानत मिलने के बाद मुचलका भरेंगे संजय सिंह, 22 अगस्त को संजय सिंह को हाईकोर्ट ने दी है जमानत
➡संतकबीरनगर-खलीलाबाद की बेटी ने बढ़ाया मान, तान्या को लखनऊ में मिला नेशनल एक्सीलेंस का अवार्ड, अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों मिला तान्या को सम्मान, सहेली फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रतियोगिता हुई आयोजित
➡प्रयागराज -माफिया अतीक अहमद-अशरफ हत्याकांड से जुड़ी खबर, जिला कोर्ट में टली सुनवाई,अब 9 सितंबर को सुनवाई, अगली सुनवाई में राजेश मौर्या के बयान दर्ज किए जाएंगे, हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में शुरू हुआ, SIT ने 13 जुलाई 2023 को चार्जशीट दाखिल कर दी थी
➡प्रतापगढ़-लैटरल एंट्री को लेकर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने दिया ज्ञापन, जिलाध्यक्ष दानिश माबूद के नेतृत्व में पीएम को भेजा ज्ञापन, नियुक्त व्यक्तियों को पद से हटाने, वेतन वसूली की मांग, 2019 से 63 लोगों की नियुक्ति, उन्हे क्यों नही हटाया-जिलाध्यक्ष, ‘इसमें से 6 लोग मोटी तनख्वाह लेकर निजी सेक्टर में भाग चुके’, कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को दिया ज्ञापन
➡अमेठी- बारिश होने के चलते प्रभारी मंत्री का दौरा निरस्त, गिरीश चंद्र यादव जामों CHC निरीक्षण करने पहुंचने वाले थे , प्रभारी मंत्री का सीएचसी जामों का दौरा निरस्त, पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रधान ने वितरित की रोगियों को पोषण पोटली, पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रधान ने सीएचसी परिसर में किया वृक्षारोपण
➡गोंडा -छपिया CHC में डिलीवरी के बाद महिला की मौत , परिजनों का डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर अस्पताल से हुए फरार , सूचना पर पहुंची छपिया थाने की पुलिस , कल डिलीवरी के लिए अस्पताल आई थी महिला, छपिया थाने की सीएचसी का मामला
➡सहारनपुर -नाबालिग से गैंगरेप के 2 अभियुक्तों को 20 साल की सजा, अभियुक्तों को 50 हजार रूपये के अर्थदंड की भी सजा सुनाई, आराधना कुशवाह एडीजे न. 14 द्वारा सुनाई गई सजा, अभियुक्त एतेशयाम, जावेद को दोषी पाते हुए सुनाई सजा
➡दिल्ली-यूपी के प्रमुख सचिव कारागार से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कारागार प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने दिया झूठा हलफनामा , सुप्रीम कोर्ट में एक ही मामले में 2 हलफनामे दाखिल किए, सुप्रीम कोर्ट ने प्रमुख सचिव के एफिडेविट को झूठा माना, SC में अगली तारीख पर व्यक्तिगत उपस्थित रहना होगा, लंबित पत्रावली पर 1 माह में विचार करने का आदेश दिया था, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुईं
➡दिल्ली -प्रधान आयकर आयुक्त पटना-धनबाद को CBI ने अरेस्ट किया, 4 निजी व्यक्तियों को CBI की टीम ने गिरफ्तार किया, सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया , एक मामले में 10 लाख की रिश्वतखोरी पर हुई गिरफ्तारी
➡दिल्ली-ICC के नए चेयरमैन बने जय शाह, 1 दिसंबर को कार्यभार संभालेंगे जय शाह, जय शाह ICC के नए चेयरमैन चुने गए, निर्विरोध ICC चेयरमैन चुने गए जयशाह
➡दिल्ली-राज्यसभा की सभी 12 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, तेलंगाना से निर्विरोध निर्वाचित हुए अभिषेक मनु सिंघवी, बीजेपी के 9 और सहयोगी दलों के 2 सदस्य निर्विरोध, कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी निर्विरोध निर्वाचित हुए, राजस्थान से भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू निर्विरोध, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन, बिहार से मनन कुमार मिश्रा बिना विरोध के जीत गए, असम में बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर तेली निर्विरोध, मिशन रंजन दास को विजेता घोषित किया गया, महाराष्ट्र से धैर्य शील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता
त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी विजेता घोषित किए गए , NCP अजित पवार गुट के नितिन पाटिल निर्विरोध निर्वाचित , राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाह निर्विरोध निर्वाचित
