हाथरस:- सासनी-जलेसर मार्ग पर कैलोरा रेलवे ओवरब्रिज में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों का धरना जारी-
***********************************(**((
लोकेशन: हाथरस, उत्तर प्रदेश 
खबर हाथरस जिले से है, जहां सासनी-जलेसर मार्ग पर बने कैलोरा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उक्त मामले मे क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 6 करोड़ की लागत से बने इस ओवरब्रिज में दो महीने के अंदर ही दरारें और जलभराव की समस्या सामने आने लगी है। इससे स्कूली बच्चों और रोजाना आवागमन करने वाले हजारों ग्रामीणों की जान को खतरा बना हुआ है। इस सम्वन्ध मे 29 अक्टूबर से चल रहे इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों की मांग है कि इस पूरे निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों पर उचित कार्यवाही हो और जल्द से जल्द ब्रिज की मरम्मत कर यातायात सुचारू किया जाए।
मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक ओवरब्रिज निर्माण कार्य की जांच नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।