आज की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ — फैजुल्लागंज के दुर्गापुरी में घरों में भरा पानी, बाढ़ के पानी में घिरे लोग घरों में कैद, नाव से लोगों को किया जा रहा रेस्क्यू, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा, घरों में फंसे लोगों के सामने खाने-पीने का संकट, बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे लोग
➡️ लखनऊ — बाढ़ प्रभावित इलाके में सीएम योगी, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक भी साथ मौजूद, बाढ़ प्रभावित इलाके का ले रहे जायजा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत-बचाव के निर्देश, घरों में फंसे लोगों को नाव से रेस्क्यू करने के निर्देश, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश, बाढ़ प्रभावितों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था के निर्देश
➡️ लखनऊ — सीएम योगी का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, फैजुल्लागंज का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम, बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेंगे, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हालचाल जानेंगे, करीब 300 पीड़ितों को राहत सामग्री किट बांटेंगे, इटौंजा-माल रोड स्थित पंडाल में राहत वितरण, विधायक योगेश शुक्ला के साथ करेंगे निरीक्षण
➡️ बिजनौर — गुलदार अटैक से बचने का नया तरीका, ग्रामीणों ने कुत्ते के पट्टे पर कील लगाई, कील लगाकर हमले से बचाव का तरीका, इस तकनीक से हमलों में कमी- ग्रामीण, चांदपुर क्षेत्र के सेला गांव का मामला
➡️ हमीरपुर — इंगोहटा गांव का मुख्य रास्ता पानी में डूबा, 15 हजार की आबादी वाला है इंगोहटा गांव, नहर का पानी रास्ते पर आ रहा- ग्रामीण, शिकायत पर भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, तहसीलदार को भेजकर जल निकासी का होगा- DM, सुमेरपुर ब्लॉक के इंगोहटा प्रशासन का मामला
➡️ वाराणसी — MLC चुनाव के लिए नामांकन का पांचवां दिन, सपा से वाराणसी खंड शिक्षक प्रत्याशी का नामांकन, लालबिहारी यादव ने किया नामांकन
➡️ गोरखपुर — भारतीय जनता पार्टी सेवा माह मना रही, गरीब परिवार पीएम आवास योजना से लाभान्वित, आज गोरखपुर नगर निगम में लाभान्वित हुए, 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक अभियान जारी, प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे मौजूद
➡️ कौशांबी — कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय की प्रेस वार्ता, SIR मुद्दे पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, CEC पद से ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें- गौरव, वोट काटने की SIT से हो जांच- गौरव, ‘चुनाव आयोग के कामकाज की भी जांच हो’, पार्टी पदयात्रा निकाल कर DM को देगी ज्ञापन
➡️ दिल्ली — BJP ने राज्यसभा के 8 प्रत्याशियों की घोषणा की, प्रकाश पाल, धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया, राधाकांत ओझा, श्रुति गंगवार, प्रियंका रावत का नाम, विद्यासागर सोनकर, गोपीकृष्णा पांडे का भी नाम, राम प्रताप सिंह चौहान के नाम की घोषणा
➡️ उन्नाव — आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप, डॉक्टर पर मरीजों को दवा न देने के आरोप, दवाइयां होने के बाद भी नहीं देने का आरोप, मरीजों से डॉक्टर पर अभद्रता करने के आरोप, एक्सपायरी दवाएं तालाब में फेंकी गईं, फेंकी दवाएं की ग्रामीणों की जांच की मांग, डॉक्टर ज्योती सिंह की कार्यशैली पर उठे सवाल, DM, आयुर्वेदिक विभाग से कार्रवाई की मांग, बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के दसगवां का मामला
➡️ कौशाम्बी — मंझनपुर डायट मैदान में रंगोली उत्सव कार्यक्रम, शिक्षिकाओं ने 75 फीट की बनाई रंगोली, सेवा संकल्प महोत्सव के तहत वृहद कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर रहीं शामिल
➡️ बरेली — छात्रों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, प्रदर्शन, इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के छात्र, प्रतिमाह 25000 स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, इज्जत नगर क्षेत्र के RVRI परिसर का मामला
➡️ लखनऊ — 5 आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, संतोष कुमार द्वितीय ASP उत्तरी बरेली बने, आलोक कुमार तृतीय एएसपी कासगंज बने, पवन गौतम एएसपी रायबरेली बनाए गए, आलोक कुमार जायसवाल ASP पुलिस भर्ती बोर्ड, संतोष कुमार तृतीय का स्थानांतरण निरस्त, संतोष कुमार तृतीय ADCP नोएडा बने रहेंगे
➡️ हमीरपुर — टाटा सफारी और ई रिक्शा की भिड़ंत, ई रिक्शा सवार रामबाबू की मौत, गंभीर घायल को पुलिस ने भर्ती कराया, जरिया थाना क्षेत्र का है मामला
➡️ फिरोजाबाद — सफाई कर्मियों संग धरने पर बैठी महापौर, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों संग धरना, कर्मचारियों को जब तक वेतन नहीं- कामिनी, तब तक मैं भी धरने पर बैठूंगी- महापौर कामिनी, अधिकारी जानबूझकर नहीं करते सुनवाई
➡️ अलीगढ़ — सपा नेत्री सुमैया राणा को रोका गया, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक जाने से रोका, VC से मिलने जा रही थीं सुमैया राणा, AMU छात्र 15 दिनों से भूख हड़ताल पर, छात्रसंघ चुनाव की मांग पर हड़ताल पर बैठा
➡️ काशीपुर — पूर्व CM हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा जसपुर पहुंची, कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया, फूल-मालाओं से किया गया हरीश रावत का अभिनंदन, अफजलगढ़ रोड से जन संवाद यात्रा की शुरुआत, स्थानीय लोगों से संवाद करते आगे बढ़े हरीश रावत, जसपुर से काशीपुर, रामनगर होते हल्द्वानी पहुंचेगी यात्रा, कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी में यात्रा का समापन, जन संवाद यात्रा को लेकर कांग्रेस नेतृत्व नाराज, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी ने कल जताई थी नाराजगी, हरीश रावत बोले- लोगों को धन्यवाद देने निकला हूं
➡️ बरेली — भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, शिक्षक MLC चुनाव को लेकर किया नामांकन, बीजेपी से हरी सिंह ढिल्लो ने किया नामांकन, सपा से दानिश अख्तर ने किया नामांकन, कमिश्नरी परिसर में दोनों ने किया नामांकन
➡️ अयोध्या — रानोपाली के उदासीन आश्रम में गुरु पर्व महोत्सव, महोत्सव में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, यदि CM योगी दोबारा यूपी में सरकार बनाते हैं- राजनाथ, ‘सभी विद्यालयों में शुरू हो वैदिक गणित की पढ़ाई’, वैदिक गणित की अपनी विशिष्टता है- रक्षामंत्री, विदेशों में भी इसकी पढ़ाई होती है- राजनाथ सिंह
➡️ बलिया — रसड़ा पुलिस ने अवैध पटाखे पकड़े, 15 लाख के पटाखे कमरे से पकड़े, बोरियों और कार्टून में रखे थे पटाखे, बिना NOC के बेचे जा रहे थे पटाखे- SP, कार्रवाई के दौरान CO, SDM रहे मौजूद
➡️ कन्नौज — ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध, विरोध में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच धरने पर बैठे, प्रशासक पर रुपये लेकर कब्जा कराने का आरोप, छिबरामऊ ब्लॉक की नगला भगू गांव का मामला
➡️ आगरा — आगरा खंड MLC स्नातक चुनाव में ASP ने उतारा प्रत्याशी, आजाद समाज पार्टी ने पहली बार मैदान में उतारा उम्मीदवार, दक्ष यादव आगरा खंड स्नातक एमएलसी प्रत्याशी, चंद्रशेखर आजाद नामांकन के दौरान मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे
➡️ बाराबंकी — मौसम का बदला अचानक मिजाज, मूसलाधार बारिश संग कई जगह गिरे ओले, मौसम की दोहरी मार से किसान परेशान, सिरौलीगौसपुर के करोरा व दरियाबाद का मामला।
➡️ लखनऊ — बरावां कलां के हयात नगर में घरों में भरा पानी, जेहटा रोड और आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी, हयात नगर, सेथा गांव में भी बाढ़ का असर, गुलमीखेड़ा और ताड़खेड़ा गांव भी पानी से घिरे, नगर निगम ने सहायता केंद्र और नावें लगाईं, नाव से लोगों तक खाना-पानी पहुंचाया जा रहा, राहत सामग्री भी नाव के जरिए पहुंचाई जा रही, बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने का काम जारी
➡️ लखनऊ — CM योगी ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज का किया निरीक्षण, CM ने फैजुल्लागंज का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सीएम योगी का बड़ा बयान, सिंचाई विभाग को तटबंध बनाने के निर्देश, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनाने के निर्देश, बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध निर्माण की तैयारी
➡️ महाराजगंज — मछली पकड़ रहा युवक मगरमच्छ का शिकार, नदी के टेल फॉल छोर पर मछली पकड़ रहा था, NDRF व एसएसबी की टीम रेस्क्यू करने पहुंची, नदी में लापता हुए युवक की तलाश जारी, निचलौल थाना क्षेत्र के गेड़हवा का मामला
➡️ मऊ — सोशल मीडिया पर रील बनाने पर धमकी, पीड़ित महिला की एसपी दरबार में गुहार, महिला का युवक राजवीर सिंह पर आरोप, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला
➡️ आगरा — BJP ने राम प्रताप सिंह चौहान को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, भाजपा ने यूपी से 8 राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम घोषित, राम प्रताप सिंह चौहान वर्तमान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री, आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से रह चुके हैं विधायक
➡️ प्रयागराज — नाराज पति ने स्कूटियों में लगाई आग, ससुराल में 3 स्कूटियों में लगाई आग, पत्नी से नाराज पति उसके मायके पहुंचा, कुछ महीने पहले हुई थी लव मैरिज, विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी, इसी बात से नाराज पति ने लगाई आग, कोतवाली थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡️ दिल्ली — सुप्रीम कोर्ट में एक्टर राजपाल यादव को फटकार, चेक बाउंस मामले में पेमेंट में देरी पर नाराजगी, 50 लाख के डिमांड ड्राफ्ट की फोटोकॉपी पर सवाल, CJI सूर्यकांत ने कल तक पेमेंट करने का निर्देश दिया, मामले में कुल विवादित रकम 7.5 करोड़ बताई गई, जस्टिस बागची ने राजपाल के वकील को लगाई फटकार
➡️ मेरठ — कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने दिया तीन तलाक, बीमारी का पता लगने पर ससुरालियों ने घर से निकाला, पिछले डेढ़ साल से मायके रह रही थी कैंसर पीड़िता पत्नी, इलाज की बजाय पति ने मायके पहुंचकर दिया तलाक, करीब 15 साल पहले की थी रियाज ने शादी, पीड़िता के भाई की पुलिस से शिकायत, कार्रवाई की मांग, नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फॉर्म सोसाइटी का मामला
➡️ दिल्ली — बैंक धोखाधड़ी मामले में पूर्व बैंक मैनेजर को सजा, CBI कोर्ट ने राम भारोस मीना को 7 साल की सजा सुनाई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व मैनेजर हैं राम भारोस मीना, 3.61 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोर्ट ने 2.85 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, निजी व्यक्ति मक्खन लाल मीना को 3 साल की सजा, मक्खन लाल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना, धोखाधड़ी से बैंक को 3.61 करोड़ रुपये का नुकसान, CBI ने 2016 में दर्ज किया था मामला, 2020 में दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी ठहराया
➡️ दिल्ली — कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की अध्यक्षता में बैठक, बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद, EC के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा, कांग्रेस नेताओं की बैठक में आंदोलन पर मंथन
➡️ अम्बेडकरनगर — अम्बेडकरनगर में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि, कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जलालपुर क्षेत्र के कई इलाकों में गिरे ओले, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता
➡️ वाराणसी — बरसात खत्म होने के बाद भी इलाके जलमग्न, लकड़ी की बल्लियों से पुल बनाकर जा रहे लोग, जल जमाव से डेंगू मलेरिया का बढ़ा खतरा, चितईपुर के सामने घाट इलाके में भी जल जमाव
➡️ कौशाम्बी — काली माता की मूर्ति खंडित करने का मामला, अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित, मंदिर में मां काली की दूसरी मूर्ति स्थापित की गई, महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव का मामला
➡️ अम्बेडकरनगर — खेत की सिंचाई कर रहे युवक संग लूट, 4 बदमाशों ने तमंचा दिखाकर फोन छीना, भाग रहे बदमाशों की बाइक दूसरी बाइक से भिड़ी, बाइक सवार राहगीर की मौत, चारों बदमाश घायल, पुलिस ने घायल बदमाशों को हिरासत में लिया, पीछा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग- ग्रामीण, पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया, आलापुर थाना क्षेत्र के डगडगवा चौराहे की घटना
➡️ ललितपुर — गर्भवती महिला मासूम के साथ कुएं में कूदी, मासूम को पल्लू में बांधकर की आत्महत्या, कुएं को खाली कराकर घंटों बाद शव निकला, दो मौतों से परिवार व गांव में कोहराम, पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए, जाखलौन थाना कस्बे हरदौल का मामला
➡️ फिरोजाबाद — छात्र के दो गुटों में जमकर मारपीट, स्थानीय लोगों ने किया बीच बचाव, मारपीट में एक छात्र घायल, NH रूपसपुर चौराहा पर मारपीट, थाना मक्खनपुर क्षेत्र का मामला
➡️ कानपुर — जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, प्लाट की बाउंड्री तोड़ने पर विवाद, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी, चौबेपुर क्षेत्र के रहमत नगर का मामला
➡️ अलीगढ़ — प्राधिकरण की सील कार्रवाई का विरोध, होटल, कोचिंग एसोसिएशन की बैठक, होटल पर सील लगाई जाने का विरोध, व्यापारियों की बैठक में विधायक शामिल, कुल विधायक अनिल पाराशर शामिल, अधिकारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- अनिल, प्राधिकरण ने तीन होटल को किया था सील, बस स्टैंड स्थित तीन होटल हुए थे सील
➡️ बलिया — छात्रवृत्ति, किसान का लोन माफ की मांग, 9 तारीख को छात्र कर्फ्यू की चेतावनी, छात्र-छात्राओं का डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन
➡️ कानपुर — कलक्टरगंज में चोरी का खुलासा, बंद मकान में चोरों ने की थी चोरी, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, धनकुट्टी इलाके में 3 अक्टूबर हुई थी चोरी, ताला तोड़कर जेवरात और नकदी उड़ाई थी, पुरानी रेलवे कॉलोनी से संदिग्धों को पकड़ा, पीली व सफेद धातु, 14 हजार नगदी बरामद
➡️ लखनऊ — नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी में 2 अभियुक्त पकड़े, अभियुक्तों के कब्जे से 7.288 किलो गांजा बरामद, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये, बाइक से गांजा सप्लाई करने जा रहे थे दोनों, चंदीदीन घोड़सारा के पास पुलिस ने दोनों पकड़े, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज हुआ
➡️ लखनऊ — दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देता साल्वर पकड़ा, हजरतगंज पुलिस ने साल्वर जयशंकर त्रिपाठी को पकड़ा, आइरिस और बायोमेट्रिक सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई, पूछताछ में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा का आरोप, नौकरी दिलाने के लिए दस लाख तय करने का आरोप, कूटरचित वोटर आईडी से परीक्षा देने पहुंचा था, अभियुक्त रेलवे में टेक्नीशियन पद पर तैनात है, शशांक मिश्रा के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था, गोरखपुर निवासी जयशंकर त्रिपाठी उम्र सैंतीस वर्ष है, हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की
➡️ प्रयागराज — उमेश पाल हत्याकांड में अरमान बिहारी की पेशी, कोर्ट ने अरमान की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की, अरमान पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था, स्पेशल जज SC-ST कुमार मयंक की कोर्ट में पेशी, अरमान ने निशुल्क अधिवक्ता की मांग की, कोर्ट ने निशुल्क अधिवक्ता की मांग मंजूर की, 14 दिन बाद अगली सुनवाई की तारीख तय, कोर्ट के आदेश पर गया सेंट्रल जेल वापस भेजा गया, आज पुलिस ने कस्टडी रिमांड की मांग नहीं की, गया जेल से कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज लाया गया था, करीब साढ़े 3 साल बाद यूपी पुलिस अरमान तक पहुंची, 2023 को हुई थी उमेश पाल और दो गनरों की हत्या
➡️ दिल्ली — सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का बयान, हमें असली वोटिंग का इंतजार है- पुष्पेंद्र, यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं- पुष्पेंद्र, थाने-तहसील में लूट हो रही है- पुष्पेंद्र, अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा प्रताड़ित हुआ- पुष्पेंद्र, आउटसोर्सिंग बंद कर पक्की नौकरी देंगे- पुष्पेंद्र
➡️ बागपत — मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं और पुरुषों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों के 3 महिला समेत 5 घायल, खूनी संघर्ष का लाइव वीडियो वायरल, पुलिस के कई लोगों को हिरासत में लिया, सिंघावली अहीर क्षेत्र के तितरौदा
