आज सुवह की बड़ी खबरें……………….
➡️लखनऊ: CM ने नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ‘प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की’, मां दुर्गा चराचर जगत की आदिशक्ति हैं- सीएम, नवरात्रि पर्व मातृशक्ति का प्रतीक- सीएम योगी, नवरात्रि शक्ति, साधना, संयम की प्रेरणा देता- CM, ‘मां भगवती की आराधना से ऊर्जा का संचार होता’, ‘UP निरंतर प्रगति, समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े’
➡️दिल्ली: इमरान मसूद आज पदभार संभालेंगे, यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे, लखनऊ में कार्यभार संभालेंगे इमरान मसूद
➡️दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी विशेष सुनवाई, आज खुलेगी सुप्रीम कोर्ट की विशेष बेंच, दिल्ली मेट्रो बंद करने के मामले में सुनवाई, मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद करने पर याचिका, याचिका में कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना करेंगे सुनवाई
➡️दिल्ली: आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत, 20 अक्टूबर तक चलेगा नवरात्र महोत्सव, राजधानी के मंदिरों में तैयारियां पूरी, मंदिरों में की गई भव्य सजावट, मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में लगी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी
➡️दिल्ली: SC के अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, वकील को पुलिस हिरासत में ले जाने का दावा, पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप, संगठन का दावा वकील संजय हिरासत में, गिरफ्तारी मेमो नहीं देने का आरोप, परिजनों को सूचना नहीं देने का भी आरोप, LAFC ने तत्काल रिहाई की मांग की
➡️दिल्ली: केंद्र सरकार में 27 अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी, ACC ने संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्तियों को मंजूरी, संयुक्त सचिव-समकक्ष स्तर पर नियुक्तियों को मंजूरी, कई मंत्रालयों और विभागों में होगी अधिकारियों की तैनाती, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय में भी नियुक्तियां, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय समेत कई विभागों में नियुक्तियां, निर्वाचन आयोग, NITI आयोग और NTA में भी नियुक्तियां
➡️बाराबंकी: विद्यानगर गांव में दो पक्षों में मारपीट, मारपीट में विमला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा, तहरीर मिलने पर केस दर्ज करेगी पुलिस, बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में वारदात
➡️अलीगढ़: बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, 14 लाख रुपये कैश लूटने का आरोप, घर जाते वक्त आढ़तिया पर किया हमला, बदमाशों ने सिर पर वार कर किया घायल, छर्रा थाना क्षेत्र के बाईं गांव की घटना
➡️मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में आरोपी अजरुद्दीन घायल, नाबालिग युवती से दुष्कर्म का आरोप, धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप, अजरुद्दीन पर था 25 हजार का इनाम, कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़
➡️गाजियाबाद: क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस को बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, बदमाश की पहचान फरमान के रूप में हुई, कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद किया
➡️लखनऊ: आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, माता के कई मंदिरों में भारी भीड़, मां शाकंभरी देवी मंदिर में उमड़े लोग, मां विंध्यवासिनी धाम में उमड़ा सैलाब, पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में लगी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी
➡️रायबरेली: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बाइक चोर गैंग का खुलासा, गैंग के दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बाइक बरामद, राजघाट के पास से दोनों आरोपी अरेस्ट
➡️दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान, ‘अमित शाह की पुलिस गुंडागर्दी पर उतर आई’, ‘RSS-BJP असली गुंडों को खुली छूट, बढ़ावा दे रही’, ‘महिलाओं, युवाओं पर हिंसा करने की छूट दे रही’, ‘जितना दबाएगी सरकार, उतना बढ़ेगा छात्रों का गुस्सा’, 12 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन- राहुल गांधी, ‘कांग्रेस, पूरा INDIA गठबंधन उतरेगा सड़कों पर’, इस बार भी आवाज़ पूरे देश में गूंजेगी- राहुल, ‘अमित शाह जितनी पुलिस लानी है बुला लीजिए’, RSS-BJP के लोगों को भी बुला लीजिए- राहुल, ‘हम डरने वाले नहीं, हम पीछे हटने वाले नहीं’, ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है- राहुल गांधी, मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेंगे- राहुल गांधी, ‘दिल्ली की सड़कों पर लोकतंत्र को कुचला जा रहा’, ‘संविधान की धज्जियां उड़ेंगी और हम चुप बैठेंगे?’
➡️कानपुर: चमनगंज में युवक को मारी गई गोली, बाइक सवार 3 युवकों ने मारी गोली, आपसी विवाद में चलाई गई गोली, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया, नाला रोड पर खलवा के पास हुई वारदात
➡️बलरामपुर: बलरामपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आज देवीपाटन मंदिर में बालिका सम्मान कार्यक्रम, बालिका सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे CM, सुबह 9:30 बजे से बालिका सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना करेंगे सीएम योगी, सुबह 10:05 बजे तुलसीपुर हेलीपैड पहुंचेंगे सीएम
➡️दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा का AAP पर हमला, X पोस्ट के जरिए अरविंद केजरीवाल को घेरा, कपिल ने 2020 के दिल्ली दंगों का किया जिक्र, ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने का दिया हवाला, ‘2026 में वैसी ही स्थिति बनाने की कोशिश’, ‘तब भी हारे थे, आज भी हारे हो, कल भी हारोगे’, दिल्ली के बाद पंजाब में भी हार होगी- कपिल
➡️दिल्ली: CJP ने आज प्रदर्शन का आह्वान किया, सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन, प्रदर्शन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, लोगों को ट्रैफिक जाम का करना पड़ सकता सामना
—————————————————————————–
