आज सोमवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए नीचेदीगई लिक पर क्लिक करें-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
आज सोमवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए जुड़े एम.बी.न्यूज-24के साथ -डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐मो०-9219872282
💐7417960100


🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक – 14 सितंबर 2026*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – तृतीया सुबह 07:06 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र – चित्रा दोपहर 01:55 तक तत्पश्चात स्वाती*
🌤️ *योग – ब्रह्म दोपहर 12:47 तक तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️*राहुकाल – सुबह 07:58 से सुबह 09:30 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:26*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:41*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*


🚩*व्रत पर्व विवरण – हरितालिका तीज,विनायक चतुर्थी,श्रीगणेश चतुर्थी,(चंद्र-दर्शन निषिद्ध,चद्रास्त: रात्रि 08:53),श्रीगणेश महोत्सव प्रारंभ*
*विशेष- *तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
➡️ *15 सितम्बर 2026 मंगलवार को सूर्योदय से सुबह 07:44 तक मंगलवारी चतुर्थी है ।*
🌷 *मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग*
🙏🏻 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।*https://chat.whatsapp.com/FooGhFCFkha14tWzMPKWGn
👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना … जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩


🌷 *गणेश चतुर्थी* 🌷
🙏🏻 *गणेशजी का जन्म भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न में हुआ था। उस समय सोमवार का दिन, स्वाति नक्षत्र, सिंह लग्न और अभिजीत मुहूर्त था। गणेशजी के जन्म के समय सभी शुभग्रह कुंडली में पंचग्रही योग बनाए हुए थे।*
👉🏻 *इस वर्ष यह त्यौहार 14 सितम्बर 2026 सोमवार को मनाया जाएगा।*
➡ *वैसे तो भविष्य पुराण में सुमन्तु मुनि का कथन है*
*“न तिथिर्न च नक्षत्रं नोपवासो विधीयते । यथेष्टं चेष्टतः सिद्धिः सदा भवति कामिका।।”*
🙏🏻 *“भगवान गणेशजी की आराधना में किसी तिथि, नक्षत्र या उपवासादि की अपेक्षा नहीं होती। जिस किसी भी दिन श्रद्धा-भक्तिपूर्वक भगवान गणेशजी की पूजा की जाय तो वह अभीष्ट फलों को देनेवाली होती है।” फिर भी गणेशजी के जन्मदिन पर की जानेवाली उनकी पूजा का विशेष महत्व है। तभी तो भविष्यपुराण में ही सुमन्तु मुनि फिर से कहते हैं की*
*“शुक्लपक्षे चतुर्थ्यां तु विधिनानेन पूजयेत्। तस्य सिध्यति निर्विघ्नं सर्वकर्म न संशयः ।।*
*एकदन्ते जगन्नाथे गणेशे तुष्टिमागते। पितृदेवमनुष्याद्याः सर्वे तुष्यन्ति भारत ।।”*


🙏🏻 *“शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को उपवास कर जो भगवान गणेशजी का पूजन करता है, उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और सभी अनिष्ट दूर हो जाते हैं। श्रीगणेशजी के अनुकूल होने से सभी जगत अनुकूल हो जाता है। जिस पर एकदन्त भगवान गणपति संतुष्ट होते हैं, उसपर देवता, पितर, मनुष्य आदि सभी प्रसन्न रहते हैं।”*
➡ *अग्निपुराण के अनुसार भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को व्रत करनेवाला शिवलोक को प्राप्त करता है |*
➡ *भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व के अनुसार*
*मासि भाद्रपदे शुक्ला शिवा लोकेषु पूजिता । ।*
*तस्यां स्नानं तथा दानमुपवासो जपस्तथा । क्रियमाणं शतगुणं प्रसादाद्दन्तिनो नृप । ।*
*गुडलवणघृतानां तु दानं शुभकरं स्मृतम् । गुडापूपैस्तथा वीर पुण्यं ब्राह्मणभोजनम् । ।*
*यास्तस्यां नरशार्दूल पूजयन्ति सदा स्त्रियः । गुडलवणपूपैश्च श्वश्रूं श्वसुरमेव च । ।*
*ताः सर्वाः सुभगाः स्युर्वे१ विघ्रेशस्यानुमोदनात् । कन्यका तु विशेषेण विधिनानेन पूजयेत् । ।*

🙏🏻 *भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है, इस दिन जो स्नान, दान उपवास, जप आदि सत्कर्म किया जाता है, वह गणपति के प्रसाद से सौ गुना हो जाता है | इस चतुर्थी को गुड़, लवण और घृत का दान करना चाहिये, यह शुभ माना गया है और गुड़ के अपूपों (मालपुआ) से ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिये तथा उनकी पूजा करनी चाहिये | इस दिन जो स्त्री अपने सास और ससुर को गुड़ के पुए तथा नमकीन पुए खिलाती है वह गणपति के अनुग्रह से सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या विशेषरूप से इस चतुर्थी का व्रत करे और गणेशजी की पूजा करें |*
➡ *गरुड़पुराण के अनुसार “सोमवारे चतुर्थ्यां च समुपोष्यार्चयेद्गणम्। जपञ्जुह्वत्स्मरन्विद्या स्वर्गं निर्वाणतां व्रजेत् ॥” सोमवार, चतुर्थी तिथिको उपवास रखकर व्रती को विधि – विधान से गणपतिदेव की पूजा कर उनका जप, हवन और स्मरण करना चाहिये | इस व्रत को करने से उसे विद्या, स्वर्ग तथा मोक्ष प्राप्त होता है |*
➡ *शिवपुराण के अनुसार “वर्षभोगप्रदा ज्ञेया कृता वै सिंहभाद्रके” जब सूर्य सिंह राशिपर स्थित हो, उस समय भाद्रपदमास की चतुर्थी को की हुई गणेशजी की पूजा एक वर्ष तक मनोवांछित भोग प्रदान करती है*
➡ *अग्निपुराण अध्याय 301 के अनुसार*
*पूजयेत्तं चतुर्थ्याञ्च विशेषेनाथ नित्यशः ।।*
*श्वेतार्कमूलेन कृतं सर्व्वाप्तिः स्यात्तिलैर्घृतैः ।*
*तण्डुलैर्दधिमध्वाज्यैः सौभाग्यं वश्यता भवेत् ।।*
🙏🏻 *गणेशजी की नित्य पूजा करें, किंतु चतुर्थी को विशेष रूप से पूजा का आयोजन करें। सफ़ेद आक की जड़ से उनकी प्रतिमा बनाकर पूजा करें। उनके लिए तिल की आहुति देने पर सम्पूर्ण मनोरथों की प्राप्ति होती है। यदि दही, मधु और घी से मिले हुए चावल से आहुति दी जाय तो सौभाग्य की सिद्धि एवंय शिवत्व की प्राप्ति होती है।*
🙏🏻 *गणेश जी को मोदक (लड्डू), दूर्वा घास तथा लाल रंग के पुष्प अति प्रिय हैं । गणेशजी अथर्वशीर्ष में कहा गया है “यो दूर्वांकुरैंर्यजति स वैश्रवणोपमो भवति” अर्थात जो दूर्वांकुर के द्वारा भगवान गणपति का पूजन करता है वह कुबेर के समान हो जाता है। “यो मोदकसहस्रेण यजति स वाञ्छित फलमवाप्रोति” अर्थात जो सहस्र (हजार) लड्डुओं (मोदकों) द्वारा पूजन करता है, वह वांछित फल को प्राप्त करता है।*
🙏🏻 *गणेश चतुर्थी पर गणेशजी को 21 लड्डू, 21 दूर्वा तथा 21 लाल पुष्प (अगर संभव हो तो गुड़हल) अर्पित करें।*
🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~ 🚩
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष🌹
आपका जन्मदिन: 14 सितंबर

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

परिवार : दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।

करियर: यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।

मेष – पॉजिटिव- दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। दूसरों की मदद करने का भाव भी बना रहेगा। नेगेटिव- सावधान रहने की भी जरूरत है। किसी मुद्दे पर बातचीत करते समय सही शब्दों का चुनाव करें। बेकार की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर एकाग्र रहें। बिना अनुभव के कोई जिम्मेदारी न लें। विद्यार्थी पढाई के प्रति लापरवाही न करें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में तेजी आने से व्यस्तता बढेगी। मशीनरी से जुडे व्यवसाय लाभदायक रह सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण और शुभ यात्रा होने की संभावना है। नौकरी में किसी वजह से प्रमोशन रुक सकता है, इसलिए काम में सावधानी रखें। लव- परिवार के लोगों के बीच तालमेल की कमी रह सकती है। विवाहेतर संबंधों का असर पारिवारिक जीवन पर पड सकता है, इसलिए ऐसे संबंधों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- अपनी सोच सकारात्मक रखें। नकारात्मक विचारों का असर सेहत पर भी पड सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की कोशिश करें, इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। किसी धार्मिक स्थान पर कुछ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- निवेश या किसी को उधार देते समय उससे जुडे सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। पुरानी नकारात्मक बातों को संबंधों पर हावी न होने दें। रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए जरूरत पडे तो समझौता करने से भी पीछे न हटें।

व्यवसाय- व्यक्तिगत समस्याओं को काम पर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय देना होगा। युवाओं को पहली इनकम मिलने से आत्मविश्वास बढेगा। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा की योजना बन सकती है। लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बेकार के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- सकारात्मक सोच और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। योग और एक्सरसाइज से तनाव भी कम होगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- बच्चों के कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना बढेगी। विचारों का आदान-प्रदान उन्हें नई दिशा दे सकता है। फाइनेंस से जुडा कोई मामला अटका है तो उसे सुलझाने का अच्छा मौका मिलेगा। नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंद्वी आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। परिस्थितियों पर समझदारी से काबू पाना होगा। आपके पास कई योजनाएं होंगी, लेकिन उन्हें अमल में लाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

व्यवसाय- बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है, लेकिन इसका नकारात्मक असर आर्थिक स्थिति पर नहीं पडेगा। किसी बडे अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके लिए नए अवसरों के रास्ते खोल सकती है। लव- परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। युवाओं को डेटिंग और मनोरंजन का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता की वजह से थकान हो सकती है। गरिष्ठ और तला-भुना भोजन कम करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी। आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी। कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। इससे लाभ मिलने के साथ उत्साह और ऊर्जा भी बढेगी। नेगेटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। विद्यार्थी पढाई पर पूरा ध्यान दें। आलस की वजह से काम टालने से बचें। किसी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि नकारात्मक बात रिश्ते बिगाड सकती है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित होती जाएंगी और नई योजनाएं भी बनेंगी। नौकरीपेशा लोग काम कुशलता से पूरा करेंगे तो सीनियर अधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। लव- घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर विवाद हो सकता है। घर की निजी बातें बाहर न जाने दें। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- घर की व्यवस्था और सुधार से जुडे कामों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुलझाने से उनका आत्मविश्वास और खुशी बढेगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय समय पर फैसला लें। व्यक्तिगत या कारोबारी तनाव का असर घर के माहौल पर पड सकता है। अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि इससे समय और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबारी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। युवाओं को किसी व्यक्तिगत समस्या के कारण करियर में रुकावट का सामना करना पड सकता है। फिलहाल ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम होने की वजह से खर्चों में कटौती करनी पड सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत जांच करवाएं और इलाज में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- मीडिया, मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान दें। आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। फोन कॉल के जरिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना नुकसान दे सकता है। ससुराल पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालें। गैरजरूरी कामों पर खर्च ज्यादा हो सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नया काम या योजना फिलहाल सफल होने की संभावना कम है, इसलिए वर्तमान काम पर ध्यान दें। मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति रह सकती है। सरकारी दफ्तरों में अतिरिक्त काम की वजह से तनाव रहेगा। लव- जीवनसाथी का सहयोग और आत्मविश्वास आपका मनोबल बनाए रखेगा। आपसी संबंधों में नजदीकी बढेगी। मनोरंजन का कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें, वरना कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कामों की रूपरेखा बना लें, इससे सफलता मिलने की संभावना बढेगी। किसी सराहनीय काम की वजह से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लंबे समय से करियर को लेकर संघर्ष कर रहे युवाओं को इससे जुडी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- राजनीति से जुडे लोगों को किसी वजह से मानहानि का सामना करना पड सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागज संभालकर रखें। इन्हें किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न दें। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने में संकोच न करें।

व्यवसाय- कारोबारी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। समय पर पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए काम की शुरुआत में आ रही दिक्कत में अब कोई रास्ता नजर आ सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के बीच तालमेल बना रहेगा। लव- प्रेम संबंधों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत के मुताबिक इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या सुधार से जुडा काम चल रहा है तो वास्तु से जुडे नियमों का भी ध्यान रखें। आलस छोडकर पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करें। समय आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। नेगेटिव- किसी खास मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं, लेकिन जल्दी ही स्थिति संभल जाएगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे, जिससे व्यवस्था में सुधार आएगा। युवा बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें और अपने काम पर ध्यान दें। काम में छोटी सी लापरवाही भी तनाव दे सकती है। लव- घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवार के लोगों के साथ योजना बनेगी। युवाओं के प्रेम संबंध और गहरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें। मौसमी बीमारी होने की आशंका है, इसलिए लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से लंबे समय से किसी काम में आ रही रुकावट दूर होगी। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपनी पसंद के कामों में समय बिताएंगे। वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें। कुछ लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें, वरना प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

व्यवसाय- कारोबार में अपनी मौजूदगी और योगदान बनाए रखें। लापरवाही और आलस की वजह से काम रुक सकते हैं। अटकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या दूर होने की संभावना है। घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह भी उपयोगी रहेगी। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर हो सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से जोडों का दर्द बढ सकता है। संतुलित खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- सामाजिक और समिति से जुडी गतिविधियों में योगदान देने से संपर्क का दायरा बढेगा। प्रभावशाली लोगों से नई जानकारियां मिलेंगी। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में अच्छा तालमेल रहेगा। नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति से जुडी अप्रिय सूचना मन परेशान कर सकती है। चिडचिडापन हावी न होने दें। फिलहाल किसी योजना में पैसा लगाने या उधार देने से बचें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी, वरना कोई बाहरी व्यक्ति परेशानी खडी कर सकता है। फाइनेंस से जुडे काम आज टालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। लव- वैवाहिक या प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- व्यायाम और योग पर ध्यान दें। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद घटना से हो सकती है। कुछ समय से जिस सुकून की तलाश थी, वह मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को नई उम्मीद मिल सकती है। नेगेटिव- मित्रों और रिश्तेदारों के संपर्क में रहें। खासतौर पर महिलाओं को सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। संतान की कोई जिद परेशान कर सकती है।

व्यवसाय- स्टाफ या कर्मचारियों की वजह से कारोबारी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से उनका समाधान भी निकाल लेंगे। कामकाज में गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक मजबूती बढेगी। स्वास्थ्य- मौसम का असर सेहत पर पड सकता है। त्वचा से जुडी एलर्जी हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- कुछ खास जानकारियां मिल सकती हैं। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ होगी। दोस्तों से मुलाकात होगी और माहौल खुशनुमा रहेगा। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है। युवा अपनी ही किसी लापरवाही से परेशानी में पड सकते हैं।

व्यवसाय- कंप्यूटर और मीडिया से जुडे व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। जमीन से जुडे निवेश की योजना सफल हो सकती है, इसलिए इस दिशा में ध्यान दें। सरकारी नौकरी में मन मुताबिक कार्यभार मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छी समझ रहेगी और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकी बढेगी। स्वास्थ्य- अच्छी दिनचर्या और संतुलित खानपान की वजह से सेहत अच्छी रहेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *