आज शुक्रवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए नीचेदी गई लिक पर क्लिक करें-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐💐

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
आज शुक्रवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए जुड़े एम.बी.न्यूज-24के साथ-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐मो०-9219872282
💐7417960100


🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 30 अक्टूबर 2026*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत – 1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ऋतु*
🌤️ *मास – कार्तिक (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*


🌤️ *तिथि – पंचमी शाम 07:24 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र – मृगशिरा सुबह 09:04 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
🌤️ *योग – शिव रात्रि 08:41 तक तत्पश्चात सिद्ध*
🌤️*राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:41*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:02*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
🚩*व्रत पर्व विवरण -*


*विशेष- पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*


🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *पटाखों से जलने पर* 🌷
🎆 *पटाखों से जलने पर जले हुए स्थान पर कच्चे आलू के पतले पतले चिप्स काट कर रख दें या आलू का रस लगा दें । और कुछ ना लगाये । इससे १-२ घंटे में आराम हो जायेगा ।*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *राहु मंत्र* 🌷
🙏🏻 *राहुदेवता का मंत्र है ..*
🌷 *ॐ राहवे नम: | ॐ राहवे नम: |*
🙏🏻 *अर्धकाय महावीर्यं, चंद्रादित्य विमर्दनं |*
*सिंहिका गर्भसंभूतं ,तं राहूं प्रणमाम्यहं ||*
🙏🏻 https://chat.whatsapp.com/Hap5mPLsyVAKSUla2JRIjl?s=cl&p=a&mlu=4&ilr=4&iam=2
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *शास्त्रों के अनुसार* 🌷


🔵 *दीपावली के दिनों में न करें ये 7 काम*
🙏🏻 *दीपावली के दिनों में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते है, पूजा की जाती है, लेकिन इन उपायों के साथ ही कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि दीपावली के दिनों में हमें कौन-कौन काम नहीं करना चाहिए। यदि वर्जित किए गए काम दीपावली पर किए जाते हैं तो कई उपाय करने के बाद भी लक्ष्मी कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।*


🔵 *यहां जानिए दीपोत्सव में कौन-कौन से काम न करें…*
❌ *सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए*
*वैसे तो हर रोज सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए, लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जो सुबह देर से ही उठते हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए। जो लोग इन दिनों में सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।*


❌ *माता-पिता और बुजुर्गों का अपमान न करें*
*दीपावली पर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में कोई अधार्मिक काम न हो। माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करें। जो लोग माता-पिता का अनादर करते हैं, उनके यहां देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है और दरिद्रता बनी रहती है। किसी को धोखा ना दें। झूठ न बोलें। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।*


❌ *घर में गंदगी न रखें*
*दीपावली पर घर में गंदगी नहीं होना चाहिए। घर का कोना-कोना एकदम साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए। किसी भी प्रकार की बदबू घर में या घर के आसपास नहीं होनी चाहिए। सफाई के साथ ही घर को महकाने के लिए सुगंधित पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है।*
❌ *क्रोध न करें*
*दीपावली पर क्रोध नहीं करना चाहिए और जोर से चिल्लाना भी अशुभ रहता है। जो लोग इन दिनों क्रोध करते हैं या जोर से चिल्लाते हैं, उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। घर में शांत, सुखद एवं पवित्र वातावरण बनाए रखना चाहिए। लक्ष्मी ऐसे घरों में निवास करती हैं जहां शांति रहती है।*
❌ *शाम के समय न सोएं*
*कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिन में या शाम के समय सोना नहीं चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमार है, वृद्ध है या कोई स्त्री गर्भवती है तो वह दिन में या शाम को सो सकती हैं, लेकिन स्वस्थ व्यक्ति को दिन में या शाम को सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसे समय में सोते हैं, वे निर्धन बने रहते हैं।*


❌ *वाद-विवाद न करें*
*इन दिनों में इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार का कलह या झगड़ा नहीं होना चाहिए। घर-परिवार के सभी सदस्य प्रेम से रहें और खुशी का माहौल बनाकर रखें। जिन घरों में झगड़ा या कलह होता है, वहां देवी की कृपा नहीं होती है। घर के साथ ही बाहर भी इस बात का ध्यान रखें कि किसी से वाद-विवाद या झगड़ा ना करें।*
❌ *नशा न करें*
*शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित किया गया है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं, वे हमेशा दरिद्र रहते हैं। नशे की हालत में घर की शांति भंग हो सकती है और सभी सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे बचना चाहिए। अन्यथा वाद-विवाद हो सकते हैं और लक्ष्मी पूजा भी ठीक से नहीं हो पाती है।*

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷💐🍀🌺🍁🌻🌹🌸🌷🙏🏻
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 30 अक्टूबर

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।

यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

🌹 आज का राशिफल ⚜🌹
*दिनांक : 30 अक्टूबर 2026*

?
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपनी निर्धारित योजनाओ के सही दिशा में जाने से संतुष्ट रहेंगे। लेकिन नौकरी पेशा लोगो के लिये किसी कारण से दुविधा की स्थिति बनेगी। जिससे निकलने में काफी समय खराब होगा फिर भी परिणाम सुखदायक ही रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिये मध्यान तक का समय खाली जाएगा इसके बाद व्यवसाय में उछाल आने से दिन भर की कसर थोड़े समय मे ही पूरी कर लेंगे। परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होगी। सुख सुविधा के ऊपर खर्च करेंगे। महिलाये मन इच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगी। संतानो की प्रगति को लेकर भी निचिंत रहेंगे। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको मिश्रित फलदायी रहने वाला है। निर्धारित कार्य को पूर्ण करने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जिसमे विलम्ब होने पर कार्य भी देरी से ही पूर्ण कर पाएंगे। आज आप कुछ धन संबंधित कार्यो में जोखिम लेने से घबराएंगे इसलिए सीमित साधनों से ही आवश्यकता अनुसार धनागम रहेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु अंतिम क्षण में निरस्त हो सकते है। सहकर्मी भी आज मतलब निकालने के लिए ही मीठा व्यवहार करेंगे। गृहस्थ में भी कुछ ऐसा ही माहौल रहेगा। परिजन आवश्यकता पूर्ति समय पर ना होने से नाराज होंगे। संध्या बाद शुभ समाचार मिलेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। महत्त्वपूर्ण कार्यो की अनदेखी करेंगे अथवा किसी अन्य के भरोसे छोड़ देंगे जिससे होने वाले लाभ में कमी तो आएगी ही आपसी संबंधों में भी खटास बनेगी। आज परिस्थितियां कैसी भी रहें आपके धन लाभ को नही रोक पाएंगी आज किसी गलत निर्णय के भी अकस्मात सही निकलने से उत्साहित होंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से मतभेद रहने पर भी मजबूरी में तालमेल बैठा ही लेंगे। दाम्पत्य जीवन मे सुख वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से प्रेमवत संबंध रहेंगी। विपरीत लिंगीय के प्रति आकर्षण रहने से घर मे गलतफहमी जन्म लेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में हाथ आये अनुबंध के निरस्त होने के साथ ही मंदी का भी सामना करना पडेगा। आज आपके लिए अधिकांश निर्णय गलत सिद्ध होंगे। परिवार में भी किसी सदस्य की बीमारी के कारण परेशानी होगी भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। आज किसी पुरानी गलती अथवा विवाद के फिर से उभरने पर परिवार में अशांति होगी सार्वजनिक सम्मान में भी कमी आएगी। आज आप प्रयास करने पर भी धन की क्षति को रोक नही पाएंगे। महिलाओ को भी आज किसी गलती पर अपमानित होने की संभावना है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज दिनचार्य की शुरुआत सुस्त रहेगी लेकिन धीरे-धीरे कार्यो में गति आने लगेगी। दूर स्थानों से संबंधित व्यवसायों से लाभ के साथ ही नए अनुबंद भी मिलेंगे। इसके विपरीत स्थानीय व्यवसाय आज मंदा ही रहेगा। व्यवसाय को प्रसिद्धि मिलने से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यो को आज किसी भी हाल में ले देकर पूर्ण करलें इसके बाद बाधाएं आने लगेगी। पारिवारिक स्थिति भी शांत बानी रहेगी स्त्रीवर्ग शांति से अपने कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी लेकिन किसी की चुगली करने से बचें मान हानि हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप जिम्मेदारियों के बोझ से राहत पाएंगे घर एवं बाहर का वातावरण सहयोगी रहने से निश्चिन्त होकर दैनिक कार्य पूर्ण कर सकेंगे। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे लेकिन आप इन बातों से बेपरवाह होकर अपनी धुन में मस्त रहेंगे। शेयर सट्टे में आज किया निवेश निकट भविष्य में लाभ कराएगा। अन्य व्यवसाय में भी आज मेहनत का फल थोड़े देर से परन्तु भरपूर मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपका योगदान प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। महिलाये अपने कार्यो के प्रति निष्ठावान रहेंगी। परिवार के बुजुर्गो का सहयोग घरेलू कार्य के साथ व्यवसायिक कार्यो को सहज बनाएगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख शांति दायक रहेगा। आज आप नए कार्य करने के लिये प्रेरित होंगे महिलाये एवं बुजुर्ग आपके प्रेरणा स्त्रोत्र बनेंगे। नौकरी वालो से आज कार्यो को शीघ्रता से निपटाने के चक्कर में गलती हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक थोड़ी दुविधा में रहेंगे लेकिन इसके बाद किसी का सहयोग मिलने से कार्यो को आगे बढ़ा पाएंगे। व्यवसाय में आज जोखिम ना लें निवेश देखभाल कर ही करें हानि हो सकती है। महिलाये धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहेंगी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। घर मे शांति स्थापित होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपके लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से कष्टदायी रहेगा। बनते कार्यो में बार-बार विघ्न आने से हताश रहेंगे। मन मे नकारात्मक विचार आने से अनैतिक कार्यो में भटक सकते है। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी लेकिन मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इसका उचित लाभ नही उठा पाएंगे। धन लाभ होते होते रुकेगा। संध्या के समय ही निर्वाहयोग्य साधन बन सकेंगे। परिवार में भाई-बंधुओ में वैर विरोध रहेगा। आपसी कलह से आज स्त्रियां भी नही बच पाएंगी घर मे फैली अशांति से दुखी रहेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नही लगेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी बना रहेगा। दिन के आरंभ में अवश्य कार्यो में विलंब होगा लेकिन मध्यान पश्चात प्रत्येक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे। धन लाभ के लिए आज किसी की खुशामद भी करनी पड़ सकती है फिर भी परिणाम आशाजनक नही रहेंगे। संध्या के समय अवश्य आकस्मिक लाभ होने से पूरे दिन की कमी पूरी हो जाएगी। आज किसी को ना चाहते हुए भी उधार देना पड़ेगा जिसकी वापसी मुश्किल रहेगी। सरकारी कार्य की गति धीमी रहेगी। परिवार की महिलाये भी कुछ ना कुछ उधेड़-बुन में लगी रहेंगी मेहनत भी करेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप को प्रत्येक कार्य मे सहयोग की कमी नही रहेगी लेकिन फिर भी गलत मार्गदर्शन के कारण कार्य हानि अथवा विलम्ब हो सकता है। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी दोनो ही अपनी तरफ से बेहतर करने का प्रयास करेंगे परन्तु लाभ पाने के लिए आज केवल अपने दिमाग से कार्य करें निश्चित सफल होंगे। आर्थिक लाभ देर-अबेर अवश्य होगा। आज आप सुख-सुविधा एवं मनोरंजन के लिए भी अनावश्यक खर्च करेंगे। महिलाये भी आज अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगी बीच मे किसी के टोकने से गुस्सा भी होंगी फिर भी परिवार के लिए हर प्रकार से सहयोगी ही रहेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपनी बौद्धिक क्षमता का उचित उपयोग करेंगे। उच्च निर्णय क्षमता से जहां संभावना नही होगी वहां से भी लाभ उठा सकेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी आज कुछ ज्यादा ही रहेगी इससे आप अपना काम निकालने में तो सफल होंगे लेकिन व्यवहारिक सम्बन्धो में कमी आएगी। आज धन लाभ के लिए युक्तियों का सहारा लेकर ही सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपकी प्रशंसा तो करेंगे लेकिन सहायता करने से कतराएंगे। गृहस्थी के कार्यो में कंजूसी अथवा टालमटोल करने पर बहस हो सकती है। महिलाये आज कुछ ना कुछ कमी का अनुभव करेंगी फिर भी सीमित साधनों से प्रसन्न रहने में सफल होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन अधिक व्यस्त रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में घरेलू अथवा व्यवसायिक कारणों से लघु यात्रा करनी पड़ेगी परन्तु इससे लाभ की जगह खर्च ही होगा। आज आपका सार्वजनिक व्यवहारिक क्षेत्र अवश्य विकसित होगा धन लाभ भले ना हो लेकिन मानसम्मान में अवश्य बढ़ोतरी होगी। आज भोजन भी असंयमित रहने पर पेट संबंधित समस्या रहेगी। रिश्तेदारी में जाने पर खर्च बढेगा। महिलाये किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर से परेशान रहेंगी परन्तु दर्शायेगी नही। संध्या पश्चात थकान रहने पर प्रत्येक कार्यो में अरुचि दिखाएंगे लेकिन शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *