आज की कुछ खास खवरे देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

*आज दोपहर व शाम  तक की देशवराज्यों से बड़ी खबरें..*

===============================

*1* प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का अपना दृष्टिकोण सामने रखा।

*2* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची बच्ची ने उनके पैर छुए, तभी उसके सिर से टोपी गिर गई। पीएम मोदी ने खुद टोपी उठाकर बच्ची को पहनाई। यह पल यादगार बन गया

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने 76 मिनट लंबे अपने भाषण में सप्तधारा से लेकर सिविल डिफेंस तक कई बड़े एलान किए। अगर अवधि के लिहाज से देखा जाए तो यह लाल किले से पीएम मोदी का तीसरा सबसे छोटा भाषण रहा।

*4* पिछले साल पीएम मोदी ने करीब 103 मिनट लंबा भाषण दिया, जो कि इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सबसे लंबा भाषण रहा था। इससे पहले 2024 में पीएम मोदी ने 98 मिनट का भाषण देकर रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर उन्होने देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था

*5* जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। लाल किले की प्राचीर से सबसे ज्यादा बार तिरंगा झंडा लहराने का अवसर उन्हें ही मिला था। नेहरू 1947 से लेकर 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर रिकॉर्ड 17 बार झंडा फहराया।

*6* भागवत बोले- युवाओं को दिशा मिले तो देश को फायदा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो भविष्य में समाज पर बोझ बढ़ सकता है

*7* भारत को विश्वगुरु बनाना है तो चुनौतियों से लड़ना होगा’: स्वतंत्रता दिवस पर बोले RSS प्रमुख मोहन भागव

*8* कांग्रेस दफ्तर में क्या ‘वंदे मातरम’ का गायन बीच में रोका गया? BJP ने जारी किया Video, जयराम रमेश ने दी सफाई

*9* भाजपा द्वारा वीडियो जारी करने के बाद कांग्रेस ने सफाई दी, जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस दफ्तर में वंदे मातरम का अपमान नहीं हुआ है, उन्होंने कहा कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे,इस पर सोनिया गांधी को लगा कि इतनी देर तक उन्हें खड़ा नहीं होना चाहिए, इसलिए खरगे के लिए वह कुर्सी मंगाना चाहती थी,जिसे खरगे ने मना कर दिया, खरगे ने कहा कि खड़े होने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, वंदे मातरम का गायन बीच में नहीं रोका गया

*10* भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर मूलभूत अधिकार देने में नाकाम रहने, संसद के प्रति जवाबदेही से बचने और बांटने की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को कुचल रही है।

*11* खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के विकास और बदलाव के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों से जुड़ी कई बड़ी कल्याणकारी योजनाएं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान बनाई गई थीं। उन्होंने कहा, लाल किले से प्रधानमंत्री हर चीज का श्रेय लेते हैं। यह अच्छा है कि वह यह दावा नहीं करते कि दुनिया केवल उनकी वजह से चल रही है

*12* कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके ने महाराष्ट्र में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया

*13* तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान किया। इस योजना के तहत राज्य में पैदा होने वाले बच्चों को उपहार में सोने की अंगूठी दी जाएगी। यह योजना 15 सितंबर से लागू होगी और इस योजना में करीब 755 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

*14* 25 पैसे का पेट्रोल, 20 पैसे का दूध, 88 रुपये का सोना, 1947 में कितनी सस्ती थी दुनिया; आज ‘मल्टीबैगर’ हो गईं कीमतें

*15* रांची में छात्र नेता देवेंद्रनाथ को झंडा फहराने से रोका, अस्पताल में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की; आंदोलन के 22वें दिन छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली

*16* ट्रम्प बोले-ईरान की हार के बाद होर्मुज अमेरिका का होगा, ईरान का पलटवार- सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कब्जा नहीं होता, ये हमारा ही रहेगा

*17* श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत 116/1, राहुल और पडिक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी; यशस्वी रन आउट हुए
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *