आज की कुछ खास खवरे देखने के लिए नीचेदीगई लिक पर क्लिक करें-

आज की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज का कार्यक्रम, सरदार पटेल के 150वें जयन्ती वर्ष पर पदयात्रा , दोपहर 2.15 बजे कर्मा चौराहा अयोध्या में पदयात्रा, 3.15 बजे औद्योगिक इंटर कॉलेज में जनसभा

➡लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र दौरा आज, बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम, 548 करोड़ की 432 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण, महिला पुलिस के लिए 25 स्कूटी को हरी झंडी दिखाएंगे, सोनभद्र के पर्यटन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन करेंगे

➡लखनऊ-सरकारी अस्पतालों में नई ड्रग लिस्ट लागू, 100 नई दवाओं को सूची में किया शामिल, कुल दवाएं अब बढ़कर हुईं 397, आईसीयू, मल्टी-विटामिन दवाएं जोड़ी गईं, सूजन की नई दवाएं भी लिस्ट में शामिल, कई नई दवाएं कॉरपोरेशन से अस्पतालों को भेजी गईं, पहले लिस्ट में केवल 297 दवाएं थीं, कई दवाएं लोकल पर्चेज से आती थीं, स्वास्थ्य विभाग ने किया दावा, 1-2 माह में सभी नई दवाएं उपलब्ध होंगी

➡लखीमपुर-दोस्त ने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या की, दो दिन पहले हुए विवाद में बढ़ी कहासुनी, चंदन ने पेट में चाकू घोंपा, आंतें बाहर निकलीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, आला-क़त्ल की तलाश में पुलिस जुटी, पढ़ुआ थाना क्षेत्र के पढ़ुआ गांव का मामला

➡बरेली-ARTO लिखी वाहन ने ई-रिक्शा चालक को मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक अली अहमद की इलाज के दौरान मौत, घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, इंस्पेक्टर धनंजय ने पहुंचकर परिजनों को समझाया, बारादरी थाना क्षेत्र के रॉयल हॉस्पिटल का मामला

➡बहराइच -किसान पर बाघ ने किया हमला, खेत की रखवाली कर रहा था किसान , बाघ ने किसान के गले पर किया हमला, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आस-पास के ग्रामीण, मेडिकल कॉलेज में चल रहा घायल का इलाज, बहराइच कोतवाली मूर्तिहा के अमृतपुर का मामला

➡आगरा -जूते मटेरियल के गोदाम में लगी भीषण आग , गोदाम में रखा था सिंथेटिक, लेदर, कुशन का स्टॉक, गोदाम में रखा सामान जलकर हुआ राख , शॉट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण , कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू , थाना मंटोला क्षेत्र का मामला

➡जम्मू-कश्मीर-श्रीनगर के नौगाम थाने में धमाका, नौगाम थाने में फटा अमोनियम नाइट्रेट, धमाके में 9 लोगों की मौत, 29 लोग घायल,फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,इंटर-स्टेट टेरर मॉड्यूल की चल रही थी जांच, धमाके के वक्त का CCTV फुटेज आया, नौगाम थाने में फटा अमोनियम नाइट्रेट, फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक थाने में फटा

➡रायबरेली-रायबरेली पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा जारी, बाइक सवार 3 बदमाशों की हुई मुठभेड़, बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, एक बदमाश रितिक के पैर में लगी गोली, दो अन्य साथियों को पुलिस ने किया अरेस्ट, कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस हुआ बरामद, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई चौकी के पास मुठभेड़

➡झांसी-मोंठ रेलवे स्टेशन पर युवक घायल हालत में मिला, स्टेशन मास्टर ने तुरंत आरपीएफ को दी सूचना, घायल युवक को मोंठ CHC ले जाया गया, हालत गंभीर, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, आरपीएफ घटना के कारणों की जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *