*हाथरस: – सपा प्रत्याशी रामनारायण काके ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के संग DM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग-पत्र जन-समस्याओं पर कार्रवाई की उठाई मांग-
*************************************
*हाथरस- समाजवादी पार्टी के विधानसभा सुरक्षित-78 से विधानसभा के प्रत्याशी *रामनारायण काके* ने सोमवार को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जनपद की गंभीर जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के दौरान सपा कार्यकर्ता लाल टोपी और गमछा पहने हुए थे और हाथों में मांगों की तख्तियां लिए हुए थे। श्री काके ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के समक्ष बिंदुवार समस्याएं पढ़कर सुनाईं।
*ज्ञापन की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं -*
*1. कैलोरा चौराहा से जलेसर मार्ग पर हाजीपुर के निकट रेलवे ओवरब्रिज में भारी भ्रष्टाचार का आरोप:*
काके ने कहा कि जलेसर मार्ग पर बना रेलवे ओवरब्रिज लगभग 6 करोड़ की लागत से बना है। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया था, लेकिन उद्घाटन से पहले ही पुल की हालत इतनी खराब हो गई है कि वहां से निकलने वाले लोगों को जान का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि निर्माण एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई कर जेल भेजा जाए।
*2. शहर की टूटी सड़कें और जलभराव:*-
उन्होंने बताया कि हाथरस शहर में मोहल्ला भूतेश्वर बगीची को जाने वाले मार्ग के लिए लगभग 33 लाख रुपये मंजूर हुए थे, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और सत्ता पक्ष के नेताओं की अनदेखी के कारण आज तक सड़क नहीं बन पाई है। सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। इसी मार्ग पर आगे एक बहुत प्राचीन भोलेनाथ का मंदिर भी है, जिससे श्रद्धालुओं को भी आने जाने मे काफी परेशानी होती है।
*3. प्रकाश टाकीज टंकी से हाईवे तक मार्ग बंद:*
प्रकाश टाकीज टंकी से हाईवे के लिए निकलने वाला मार्ग जो कई गांवों को जोड़ता है, वह पूरी तरह बंद है। वहां पानी भरा होने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
*4. राजपुर जूनियर हाईस्कूल रोडसे मितनपुर तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा:*
राजपुर से मितनपुर गांव तक सड़क का निर्माण कार्य काफी समय पहले किया गया था तथा इस समय सढक की गिट्टी उखढने तथा सढक किनारे गहरे गड्ढे होने से आने जाने वालो के लिए हर समय खतरा बना रहता है जिसकी कई बार इसकी मांग को गम्भीरता से उठाया गया लेकिन अभी तक इसका कोई भी समाधान नहीं हो पाया है।
*5. किसानों को खाद की किल्लत:*-
किसानों को खाद नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार में किसान 1 कट्टा खाद के लिए 5-10 बीघा के हिसाब से भटक रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ। इसी प्रकार विधानसभा प्रत्याशी के द्वारा अपनी प्रमुख 15माँग से सम्वन्धित ज्ञापन दिया तथा जिसके शीध्र ही निस्तारण हेतु माँग की ।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6u27x1iUxVRiHoAJ2o
सपा प्रत्याशी ने कहा कि अगर इन मांगों का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणो के साथ मिलकर ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन देने वालो मे विधान सभा प्रत्याशी रामनारायन काके.विधानसभा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सैगर. डा०-राधे श्याम रजक.सुरेश जादौन. विकास वाष्णेय. विकास सैगर. अनिल वाष्णेय. मनोज कुमार शर्मा उर्फ मौनू पण्डित. वीरेन्द्र कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष. अतुल सैगर. नरगपाल सैगर. बृजेश सैगर. हाजी नवाब हसन. तेज प्रताप बघेल. रवेंद्र पाल राजपूत. पिन्टू दिवाकर. शमसाद मलिक. योगेश समाधिया.हेमन्त गौढ. सोमेश वैध.डा०-एस.के.सिंह. श्याम सुन्दर शर्मा. मुकेश यादव. नितिन. कमालुद्दीन. कालीचरन. रमेश बघेल. शिवकुमार बघेल. योगेंद्र बघेल. बलवीर दिवाकर.विहारी लाल कुशवाहा. मुँशीलाल कुशवाहा. के.सी.महाशय. शाहरुख खान. शिवनन्दन सैगर. व पूर्व प्रधान बवलू आदि के अन्य ग्रामीण व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे ।

