आज बुधवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिक करे-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
आज बुधवार का हिन्दू सनातन संस्कृति पर आधारित हिन्दू पँचाग व उससे जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी देखने के लिए जुड़े एम.बी.न्यूज-24के साथ-डा०-दिनेश कुमार शर्मा चीफ एडीटर एम.बी.न्यूज-24💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐मो०-9219872282
💐7417960100


🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक – 13 मई 2026*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*


🌤️ *मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – एकादशी दोपहर 01:29 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद रात्रि 12:17 तक तत्पश्चात रेवती*
🌤️ *योग – विष्कंभ रात्रि 08:55 तक तत्पश्चात प्रीति*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 12:35 से दोपहर 02:14 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:02*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:07*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- अपरा-जलक्रीडा-भद्राकाली एकादशी*
💥 *विशेष – *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l   राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*


💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩घर में क्लेश शांति के प्रभावी उपाय:
धार्मिक और ज्योतिषीय उपाय:
शिव पूजा: सोमवार को शिवलिंग पर जल, दूध, और 11 बेलपत्र चढ़ाएं।
हनुमान चालीसा: हनुमान चालीसा का पाठ नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है।
मंत्र जाप: “ओम हंग हनुमते नमः” या “कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:” मंत्र का जाप करें।
गंगाजल छिड़काव: प्रतिदिन घर में सुबह गंगाजल का छिड़काव करें।
दीपक का प्रयोग: शाम को घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर के दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाएं।
वास्तु और घरेलू उपाय:
सफाई: घर की छत को साफ रखें और टूटा कांच या शीशा हटा दें।


नमक का पोछा: हफ्ते में दो बार पानी में नमक डालकर घर में पोछा लगाएं।
तुलसी की पूजा: सुबह तुलसी को जल दें और शाम को दीपक जलाएं (रविवार को जल न दें)।
पुदीने के पानी से सफाई: मुख्य द्वार को पुदीने के पानी से साफ करने से सकारात्मकता आती है।
पारिवारिक संबंधों के लिए उपाय:
वाणी पर नियंत्रण: धीरे-धीरे अभ्यास से वाणी को नियंत्रित करें।
पति-पत्नी के लिए: बुधवार के दिन कुछ समय का मौन व्रत रखें और शुक्रवार को इत्र का प्रयोग करें।
भाई-भाई के लिए: गणेश और कार्तिक जी की पूजा करें।
https://chat.whatsapp.com/EwAtEJWj3OSIG3ECaq1bH2
अन्य उपाय:
मंगलवार का उपाय: 4 सूखे छुहारे पानी में उबालकर लाल कपड़े में बांधकर बहते पानी में बहा दें, यह उपाय 4 मंगलवार तक करें।


चीटियों को भोजन: घर में सुख शांति के लिए चीनी खिलाएं।
🌷 *अपरा एकादशी* 🌷
➡️ *12 मई 2026 मंगलवार को दोपहर 02:52 से 13 मई, बुधवार को दोपहर 01:29 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष – 13 मई, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *‘अपरा एकादशी’ को उपवास करके भगवान वामन की पूजा करने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो श्रीविष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है ।इसका महात्म पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है ।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷


🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 14 मई, गुरुवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*


👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩पंचक प्रारंभ:
27 मई 2026, सुबह 08:12 बजे से
👉 पंचक समाप्त:
1 जून 2026, दोपहर 01:45 बजे तक

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

परिवार: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष राशि
आज किस्मत आपके दरवाजे पर नए अवसरों की दस्तक दे सकती है। पैसों से जुड़े फैसले समझदारी से लेंगे तो लाभ की राह खुल सकती है। काम में आपका जोश लोगों को प्रभावित करेगा और प्रेम जीवन में रोमांस की मिठास दिल को खुश कर देगी। संतान की भावनाओं को समझने की कोशिश रिश्तों को और मजबूत बनाएगी। सेहत को हल्के में न लें, छोटी सावधानी बड़ा फायदा दे सकती है।

वृषभ राशि
आज आपकी योजनाएं सफलता की सीढ़ियां बन सकती हैं। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं, जिससे आत्मविश्वास भी ऊंचा रहेगा। परिवार में शादी या शुभ समाचार का माहौल खुशियां ला सकता है। यात्रा से जुड़ी कोई जानकारी आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। गुस्से और बहस से दूरी बनाकर रखें, तभी दिन और बेहतर गुजरेगा।

मिथुन राशि
आज आप खुद को बेहतर बनाने के मूड में रहेंगे और यही सोच आपको आगे बढ़ाएगी। घर में खुशखबरी का माहौल बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह लोगों को प्रभावित करेगी और वरिष्ठ भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। पिताजी की बातों में आज आपके लिए खास सीख छिपी हो सकती है। दिन सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदों से भरा रहेगा।

कर्क राशि
आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नया वाहन या घर से जुड़ी कोई खास खरीदारी मन को खुश कर सकती है। किसी मित्र की मदद करके आपको आत्मसंतोष मिलेगा। पुराने पैसों या लेन-देन का मामला दोबारा सामने आ सकता है, जिसे समझदारी से सुलझाना बेहतर रहेगा। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि सरकारी कामों में थोड़ी देरी संभव है।

सिंह राशि
आज मेहनत का सुनहरा फल मिलने वाला है। व्यापार और निवेश दोनों में लाभ के अच्छे संकेत हैं। प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा, वहीं सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है। आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता झुकाव मन को शांति देगा। घर में किसी नए शुभ काम की शुरुआत का योग भी बन रहा है।

कन्या राशि
आज आपकी लगन और मेहनत आपको भीड़ से अलग पहचान दिला सकती है। नौकरी में तारीफ मिलेगी और विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना जरूरी होगा। रिश्तों में समझदारी और मीठी वाणी कई परेशानियों को दूर कर देगी। विरोधियों से सावधान रहें, लेकिन खुद पर भरोसा बनाए रखें।

तुला राशि
आज समझदारी से लिया गया हर फैसला भविष्य को मजबूत बना सकता है। व्यवसाय में नई योजनाएँ फायदा देने लगेंगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते में नई ताजगी ला सकता है। गुस्से और टालमटोल से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि यही आपकी सफलता की चाबी होगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपको पैसों और सेहत दोनों मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। पुराने विवाद खत्म होने से मन हल्का महसूस करेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात यादों को ताज़ा कर सकती है। परिवार का माहौल धीरे-धीरे बेहतर होगा। विरोधियों से सावधान रहें और बिना सोचे किसी पर भरोसा न करें।

धनु राशि
आज सफलता आपके कदम चूम सकती है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। सम्मान या पुरस्कार मिलने से मन गर्व महसूस करेगा। व्यापार की उलझनें सुलझेंगी और संपत्ति खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के तनाव से राहत मिल सकती है।

मकर राशि
आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत है। मन में चल रही उलझनों को शांत दिमाग से सुलझाएं। नए काम की योजना भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। विवादों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। किसी मनोरंजन या यात्रा से मन हल्का और खुश महसूस करेगा।

कुंभ राशि
आज छोटी चुनौतियां आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना जरूरी होगा, क्योंकि कोई आपके खिलाफ माहौल बना सकता है। खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है, इसलिए बजट संभालकर चलें। पुरानी गलती से मिली सीख आपको आगे मजबूत बनाएगी। सेहत पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा।

मीन राशि
आज आपकी सकारात्मक सोच और ऊर्जा हर काम में चमक बिखेर सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में लंबी योजनाएं अब गति पकड़ सकती हैं। परिवार में सरप्राइज और खुशियों का माहौल रिश्तों में और अपनापन बढ़ाएगा। सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *