आज की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम आज, लोकभवन में दोपहर 3 बजे कार्यक्रम का आयोजन, सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में होंगे शामिल।
➡️लखनऊ: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का आज लखनऊ दौरा, विश्वेश्वरैया हॉल में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम, संगठन समीक्षा एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अनुप्रिया पटेल, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद।
➡️दिल्ली: लव कुश रामलीला को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी करेंगे संबोधित, रामलीला की तैयारियों की दी जाएगी जानकारी, इस साल के खास आकर्षणों का होगा खुलासा, प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी, आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर होगी चर्चा, 2 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड पर होगा आयोजन।
➡️दिल्ली: आज कांग्रेस, AAP समेत कई संगठनों का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगा प्रदर्शन, कई संगठनों के जंतर-मंतर पहुंचने की संभावना, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप।
➡️लखनऊ: परिवहन आयुक्त ने की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग में संलिप्त 7 प्रवर्तन कर्मी निलंबित, प्रयागराज में तैनात परिवहन विभाग के कर्मी निलंबित, 5 प्रवर्तन सिपाही, 1 प्रवर्तन पर्यवेक्षक और 1 चालक निलंबित, परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने की बड़ी कार्रवाई, प्रवर्तन सिपाही पंकज सिंह को निलंबित किया गया, प्रवर्तन सिपाही अनिल कुमार सिंह को निलंबित किया, प्रवर्तन सिपाही आशीष त्रिपाठी को भी निलंबित किया, प्रवर्तन सिपाही रंजीत सिंह और रमेश मिश्रा भी निलंबित, प्रवर्तन पर्यवेक्षक शीतला प्रसाद यादव निलंबित किए गए, प्रवर्तन चालक जनार्दन शर्मा को निलंबित किया गया।
➡️लखनऊ: लखनऊ में बेटे ने मां की निर्मम हत्या की, लोहे की रिंच से सिर पर वार करने का आरोप, राजेंद्र नगर विजन अपार्टमेंट में हुई वारदात, अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर मिला शव, मां की हत्या के बाद बेटे ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया, बेटा मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा, आरोपी के ट्रांसजेंडर होने की जानकारी सामने आई, लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र का मामला।
➡️लखनऊ: इलाहाबाद HC की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला, बार काउंसिल अनिश्चितकालीन निलंबन नहीं कर सकती-HC, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का निलंबन रद्द, महासचिव का अंतरिम निलंबन भी रद्द, यूपी बार काउंसिल के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, ‘अगले आदेश तक निलंबन’ का प्रावधान नहीं, अखिलेश जायसवाल और अवनीश दीक्षित को राहत, अनुशासन समिति के सामने पेश होने का निर्देश, 11 अक्टूबर को दोनों को पेश होने का निर्देश।
➡️हापुड़: ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, थाना हाफिजपुर क्षेत्र का मामला।
➡️लखनऊ: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का गाजियाबाद-नोएडा दौरा आज, 2 अक्टूबर को गाजियाबाद में सेवा संकल्प अभियान, दोपहर 1.30 बजे सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम, नेहरू नगर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में कार्यक्रम, दोपहर 3.30 बजे महानाट्य जाणता राजा का मंचन, सन सिटी, गाजियाबाद में होगा महानाट्य का मंचन, शाम 5 बजे श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे, सेक्टर-33 के हेलीपैड ग्राउंड में कथा का आयोजन।
➡️सहारनपुर: बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस का एक्शन, कुतुबशेर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, 30 सितंबर को मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, थाना कुतुबशेर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
➡️लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, गांधी जयंती के मौके पर GPO पर कार्यक्रम, गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि-माल्यार्पण करेंगे सीएम, आज सुबह 10 बजे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे, सुबह 10.40 बजे प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे CM, लाल बहादुर शास्त्री भवन एनेक्सी में कार्यक्रम होगा, कालिदास मार्ग और लोक भवन में बैठक भी करेंगे।
➡️रायबरेली: पूर्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ वारंट, राजेश कुमार सिंह के खिलाफ HC ने जारी किया वारंट, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जारी किया वारंट, राजेश कुमार सिंह के खिलाफ 10 हजार का जमानती वारंट, अवमानना मामले में सुनवाई के दौरान गैरहाजिर थे राजेश, वर्तमान में इंस्पेक्टर राजेश सिंह लखीमपुर खीरी में तैनात, मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी।
➡️अमेठी: दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना।
➡️हापुड़: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रैवलर बस पलटी, ट्रैवलर बस में 6 से अधिक श्रद्धालु फंसे, पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला, करीब आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल, ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा, थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे की घटना।
➡️फिरोजाबाद: जिला अस्पताल में मरीज की मौत का मामला, मौत के बाद मारपीट का वीडियो सामने आया, डॉक्टर और स्टाफ ने मृतक के परिजनों को पीटा, लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था।
➡️सहारनपुर: पंजाब से हथियार लाकर बेचने वाले गिरफ्तार, हथियार बेचने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, तीनों सहारनपुर-शामली में हथियार बेचते थे, मिर्जापुर थाना क्षेत्र में STF की कार्रवाई, एक बंदूक, तीन एयर गन और तमंचा बरामद, थाना मिर्जापुर क्षेत्र में STF ने की बड़ी कार्रवाई।
➡️गोंडा: बिजली को लेकर जगह-जगह सड़क जाम, झंझरी ब्लॉक, सागर चौपाल के पास लगा जाम, नाराज लोगों ने बेलसर-लखनऊ रोड जाम किया, सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने छकाया, सप्लाई बहाल न होने से लोग बिजली विभाग से नाराज, अभी भी गोंडा में सैकड़ों गांवों की बिजली गुल, बिजली विभाग के लोग फोन भी नहीं उठा रहे।
➡️लखनऊ: सीएम योगी ने महात्मा गांधी को किया नमन, गांधी जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं-CM, CM ने बापू की सादगी और विचारों को किया याद, ‘विकसित भारत के निर्माण में बापू के विचार मार्गदर्शक’।
➡️शामली: आयुष मलिक का एक और वीडियो वायरल, आयुष बोला- मेरा अपहरण नहीं हुआ, आयुष ने कहा- मैं जहां हूं बहुत खुश हूं, प्रॉपर्टी का मुझे कोई लालच नहीं- आयुष, प्रॉपर्टी पिता की है, उन्हीं की रहेगी- आयुष, दिक्कत हुई तो पुलिस को बताऊंगा- आयुष, करीब 5 दिन पहले मां से बात करने का दावा, आयुष मलिक ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पिता ने 3 दिन पहले पुलिस से की थी शिकायत, पिता ने आयुष को ले जाने का लगाया था आरोप।
➡️लखनऊ: सीएम ने लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, शास्त्री जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि, ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष को किया याद, सीएम ने शास्त्री जी के योगदान को किया याद।
➡️बस्ती: बस्ती में किशोरी के साथ गैंगरेप, जितेंद्र राजभर और उसके साथियों पर आरोप, गंभीर हालत में किशोरी गोरखपुर रेफर, जितेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई, बस्ती के गौर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️लखनऊ: LIC ट्रांसगोमती शाखा में 6.37 करोड़ का घोटाला, शाखा सहायक समेत चार आरोपी दोषी करार, CBI कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई, प्रत्येक दोषी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना
➡️लखनऊ: पूर्व राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर से ठगी, 10 लाख की ठगी, आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, राजेंद्र सिंह वर्मा पर 10 लाख की ठगी का आरोप, 8 अक्टूबर 2026 को मामले की अगली सुनवाई
➡️अयोध्या: राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, सुरक्षा कर्मियों से जमा कराए जा रहे फोन, 440 निजी सुरक्षा कर्मियों पर व्यवस्था लागू, ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर रोक, आपात स्थिति में परिजनों से संपर्क की व्यवस्था, परिजनों को सेवा केंद्र का आधिकारिक नंबर दिया, राम मंदिर के नए सीईओ ने लागू की व्यवस्था
➡️लखनऊ: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, GPO पर सीएम योगी ने माल्यार्पण किया, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने माल्यार्पण किया, गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी
➡️अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण अंतिम चरण में, दीपोत्सव से पहले चौड़ा होगा परिक्रमा मार्ग, 42 किलोमीटर लंबे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का 1140 करोड़ रुपये से हो रहा कायाकल्प, 85 फीसदी काम पूरा
➡️रायबरेली: गांधी जयंती-शास्त्री जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने किया ध्वजारोहण, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर किया माल्यार्पण
➡️अयोध्या: संस्कृत महाविद्यालय का 5 अक्टूबर को उद्घाटन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे
➡️गोंडा: 30KM दौड़ लगाकर गांधी पार्क पहुंचीं अनामिका, बिना थके बिना रुके पौने 3 घंटे में पूरी की दौड़, अनामिका के स्वागत के लिए पहुंचे IG अशोक शुक्ला, 2025 में अनामिका ने लगाई थी 10KM की रेस
➡️देहरादून: बीजेपी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष का दौरा, सांसद अमरपाल मौर्य दो दिवसीय दौरे पर, 2027 चुनाव को लेकर देहरादून में की बैठक, पदाधिकारियों संग संगठन मजबूती पर मंथन, अमरपाल मौर्य ने सपा-कांग्रेस पर हमला, 10 साल से सत्ता से बाहर दोनों दल- मौर्य, ये दल जनता के रुख समझे- अमरपाल, देश का पिछड़ा वर्ग पीएम के साथ- मौर्य, कांग्रेस-सपा पर पिछड़ों की अनदेखी- सांसद, कांग्रेस यूपी की सत्ता से नेपथ्य में चली गई- मौर्य, सपा-कांग्रेस के साथ आने पर मौर्य का तंज, ‘हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे’- मौर्य, सपा-कांग्रेस की यही कहानी- अमरपाल
➡️जापान: एशियन गेम्स में भारत को 11वां गोल्ड मेडल, महिला रिकर्व टीम ने साउथ कोरिया को हराया, फाइनल में साउथ कोरिया को 5-3 से हराया, इंडिया को तीरंदाजी में चौथा गोल्ड मिला है
➡️इटावा: भरथना रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1136/17 के पास अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत
➡️पीलीभीत: संदिग्ध हालत में सड़क किनारे शव मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना बिलसंडा क्षेत्र के गौहनिया का मामला
➡️चंदौली: गांधी जयंती पर रेलवे कॉलोनी में निकली प्रभात फेरी, स्वच्छता का दिया संदेश, डीआरएम उदय सिंह मीना के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी में अधिकारी, कर्मचारी और बच्चे हुए शामिल
➡️चंदौली: मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख से अधिक के आभूषण चोरी, नींद का स्प्रे मारकर चोरी की आशंका, लगातार वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश, धानापुर थाना क्षेत्र के आवाजापुर की घटना
➡️दिल्ली: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, प्रदर्शन को देखते हुए 11 मेट्रो स्टेशन बंद, आरके आश्रम, मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन बंद, आज शाम 4 बजे तक मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे, जनपथ, सेंट्रल सचिवालय मेट्रो स्टेशन बंद, रामकृष्ण आश्रम, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन बंद, पटेल चौक और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद, INA, नई दिल्ली, चावरी बाजार मेट्रो स्टेशन बंद, मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट की सुविधा नहीं, जंतर-मंतर इलाके में BNS की धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं
————————————————————————————
