हाथरस जँक्शन कैलोरा चौराहे से जलेसर मार्ग पर महज दो महीने पूर्व रेलवे द्वारा बनाया गया ओवरब्रिज भ्रष्टाचार की भेंट चढा जिस पर कुछ ही दिनों मे काफी गहरे बने गड्ढो से कभी भी कोई बढा हादसा हो सकता आवागमन रोककर कार्य प्रगति के दोनों तरफ बोर्ड लगाकर बाहन नीचे साइट से निकाले जा रहे इस खवर को पूरी पढने के लिए नीचेदीगई लिक पर क्लिक करें-

हाथरस-*सासनी-जलेसर मार्ग पर दो महीने में ही धराशायी हुआ रेलवे ओवरब्रिज, ग्रामीणक्षेत्र के लोगों में आक्रोश*-


* सासनी से जलेसर मार्ग पर हाजीपुर गांव के निकट रेलवे द्वारा करोड़ों की लागत से बनाया गया ओवरब्रिज घटिया सामग्री के कारण महज दो महीने में ही टूटने लगा है। पुल की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

मामले को लेकर सपा पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी सुरक्षित-78 से रामनारायण काके आज ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पुल की हालत का जायजा लिया।

रामनारायण काके ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि –
> “इस पुल को आप आगे तक जाकर देखिए, इसी ढंग से इस पुल की इतनी हालत खराब है। इस पुल को बनाने मे करोड़ों रुपए लगाने के बाद भी पुल को बनाने मे बहुत ही घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया है उन्होंने कहा कि ये जनता का पैसा है और जनता के पैसे की लूट हो रही है, आपस मेबंदरबांट हो रहा है। ठेकेदार और सरकार मिलकर लूट रहे हैं। ये पुल सैकड़ों गांवों को जोड़ता है, यहाँ से रोज हजारों लोगों का आना-जाना है। जब से ये बना है तभी से इसकी स्थिति खराब है। मैं इस सम्वन्ध मे कई बार लिख कर दे चुका हूँ।”

उन्होंने आगे कहा कि यह क्षेत्र उनकी विधानसभा क्षेत्र 78 में पड़ता है। किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बरसात में साइड की कच्ची सड़क से ट्रैक्टर-गाड़ी निकलना मुश्किल हो जाता है, जबकि मुख्य पुल पर जगह-जगह गड्ढे और दरारें पड़ गई हैं।

काके ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि “यहाँ के जनता के चुने हुए नेता चाहे सांसद हों या विधायक, कभी उन्होंने आकर जनता की समस्या को नहीं सुना है? कभी इस पुल के बारे में कभी आकर नहीं देखा है? ये आप जनता से पूछ लीजिए।”

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी रेलवे और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पुल की तत्काल मरम्मत और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
इस पुल पर वने हुए रोड का मैटेरियल *हाथ से उखड़ रहा है सासनी-जलेसर मार्ग पर गांव हाजीपुर के निकट बने नये ओवरब्रिज मे भ्रष्टाचार की पोल खुली*

*हाथरस -सासनी से जलेसर मार्ग पर हाजीपुर गांव के पास रेलवे द्वारा बनाया गया नया ओवरब्रिज महज 2 महीने में ही जर्जर हो गया है। पुल की सड़क जगह-जगह से धंस गई है और डामर हाथ से ही उखड़ रहा है।

मौके पर पहुंचे सपा के विधानसभा प्रत्याशी सुरक्षित-78 से *रामनारायन काके* ने ग्रामीणों के साथ पुल का निरीक्षण किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काके जमीन पर झुककर पुल की सामग्री को हाथ से उठा रहे हैं, जो मिट्टी की तरह भर-भरा कर टूट रही है।

इस दौरान उन्होंने कहा –

“देखिए ये धंसा हुआ है, इसकी हालत क्या है। ये देखिए मिट्टी है, हाथ से ही उखड़ रहा है। हम आप लोगों को दिखा रहे हैं कि किस तरीके से ये पुल टूट रहे हैं। ये जनता कैसे सुरक्षित रहेगी इस पुल पर? आप लोगों के माध्यम से दिखाना चाहते हैं कि इस पुल की हालत क्या है। सरकार देखिए किस तरीके से पुल बना है, जिसकी चौड़ाई भी कम है और इसका जो कार्य किया गया है, पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिपटा है।”

ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बना यह ओवरब्रिज सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। पुल की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

रामनारायन काके ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और विभाग ने मिलीभगत से जनता के पैसे का बंदरबांट किया है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से पुल की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है।
सासनी-जलेसर मार्ग पर बने ओवरब्रिज की खुली पोल, सपा प्रत्याशी ने कहा – “ये है भ्रष्ट मुख्यमंत्री का विकास”

सासनी से जलेसर मार्ग पर हाजीपुर गांव के पास रेलवे द्वारा करोड़ों की लागत से बनाया गया ओवरब्रिज उद्घाटन के 2 महीने के अंदर ही उखड़ गया है। पुल पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, गिट्टियां बाहर आ गई हैं और डामर सिर्फ काला तेल लगाकर चिपकाया गया जैसा लग रहा है।

मंगलवार को सपा विधानसभा प्रत्याशी सुरक्षित-78 से *रामनारायण काके* समर्थकों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे पुल का पैदल निरीक्षण किया और वीडियो में उसकी हालत दिखाई।

वीडियो में काके कहते हुए नजर आ रहे हैं –

> “देखो भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री का विकास देखो। देखिए किस तरीके से विकास हो रहा है, देखिए कैसे टूट रही है रोड। ये भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्ट मुख्यमंत्री का विकास देखो। ये देखिए गड्ढे, ये देखिए रोड़ी कितनी डाली है। कहीं न कहीं पूरी तरह से ये दर्शाता है कि भ्रष्टाचार किस तरह चरम पर है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि काम आधा-अधूरा छोड़कर ठेकेदार भाग गए हैं और कई महीनों से ऐसी ही हालत बनी हुई है। पुल की दरारों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “जनता का पैसा है, जनता की कमाई है। पुल में दरार पड़ रही है, जनता कैसे सुरक्षित निकलेगी? आए दिन हादसे हो रहे हैं।”

अगर मुख्यमंत्री ईमानदारी से काम कर रहे होते तो भ्रष्टाचार क्यों होता? उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री और सबसे भ्रष्ट इनके काम करने वाले लोग हैं। ऐसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री और ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।”

तथा सरकार के द्वारा ओवरब्रिज के दोनों ओर कार्य प्रगति पर है के बोर्ड लगाकर ओवरब्रिज को दोनों तरफ से बन्द कर दिया गया तथा मौके पर जव टीम पहुंची तो कार्य  पूरी तरह से बन्द था । जिसके कारण वहां

मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सासनी-जलेसर मार्ग सैकड़ों गांवों की लाइफलाइन है और नए पुल के इस हाल से आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। ग्रामीणों ने पुल की जांच कराकर पुनर्निर्माण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *