आज की कुछ खास ♦बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: इटौंजा में गोमती में बाढ़, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता। विधायक योगेश शुक्ला ने नाव से जायजा लिया। ग्रामीणों से बातचीत कर मदद का भरोसा दिया। दवा, चारा और लंच पैकेट पहुंचाने के निर्देश। CDO प्रफुल्ल शर्मा ने नाव से बाढ़ का जायजा लिया। एडीएम राकेश सिंह, एसडीएम आकाश कुमार मौजूद। छह गांवों में करीब 30 नावें लगाई गईं। पीएचसी की दो और नाव लगाने के आदेश। राहत शिविरों में जरूरी सामान की तैयारी।
➡️लखनऊ: ED लखनऊ की टीम ने की बड़ी कार्रवाई। शम्सुल हुडा खान की संपत्ति की कुर्की। 53.46 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क। PMLA के तहत ED लखनऊ ने की कार्रवाई। संतकबीर नगर के खलीलाबाद में है संपत्ति। आवासीय भूमि शम्सुल हुडा खान के नाम। ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने का आरोप। ब्रिटिश नागरिकता के बावजूद वेतन-पेंशन ली।
➡️लखनऊ: गोमती का बढ़ा जलस्तर, फैजुल्लागंज में बाढ़। DM और JCP ने नाव से किया निरीक्षण। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों से किया संवाद। मौके पर दवाएं और जरूरी सामान बांटा गया। राहत-बचाव कार्यों की अधिकारियों ने समीक्षा की। प्रभावित इलाकों में 3 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए। एक कंट्रोल रूम भी किया गया स्थापित। मेडिकल कैंप लगाकर दवाओं का वितरण जारी। राहत कार्यों के लिए 15 नावें लगाई गईं। 10 अतिरिक्त नावों की व्यवस्था के निर्देश। अलग-अलग शिफ्ट में अधिकारियों की तैनाती।
➡️लखनऊ: नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम में CM योगी। लोकभवन में नाट्य श्रृंखला मंचन कार्यक्रम। जनधन खातों पर विपक्ष खिल्ली उड़ाता था- सीएम। गरीबों के खातों में सीधे पहुंच रहा पैसा- योगी। 2004 से 2014 के बीच अविश्वास का माहौल था- सीएम। भ्रष्टाचार, अराजकता और अकर्मण्यता का लगाया आरोप। पीएम मोदी की 25 साल की यात्रा सेवा की यात्रा- योगी। बिना रुके, बिना डिगे और बिना झुके सेवा- सीएम। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के प्रसंगों का मंचन।
➡️लखनऊ: मड़ियांव पुलिस ने डबल मर्डर का किया खुलासा। डबल मर्डर में 5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। पवन गर्ग, सचिन विश्वकर्मा की हुई थी हत्या। मास्टरमाइंड नितिन मिश्रा उर्फ डब्लू गिरफ्तार। अवनीश मौर्य, प्रकाश, सूरज और मोहित गिरफ्तार। 60-70 लाख के जमीन निवेश को लेकर साजिश। पवन गर्ग का परिचित था मास्टरमाइंड नितिन मिश्रा। जमीन दिखाने के बहाने पवन को इटौंजा बुलाया। आरोपियों ने दोनों को बंधक बनाकर मांगी फिरौती। फिरौती नहीं मिलने पर दोनों की हत्या का आरोप। गला दबाकर पवन और सचिन की हत्या का आरोप। हत्या के बाद सोने की चेन और अंगूठी लूटी। सीतापुर की घाघरा नदी में शव फेंकने का दावा। दोनों मृतकों के शवों की नदी में तलाश जारी। 27 सितंबर को पवन की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पवन की कार पुलिस ने सीतापुर से बरामद की।
➡️लखनऊ: लखनऊ विवि गेट नंबर-3 पर छात्रों का प्रदर्शन। छात्रावास की बदहाल व्यवस्था से छात्र नाराज। खराब भोजन को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश। छात्रों ने विवि कुलपति से कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी। प्रदर्शन के चलते यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप।
➡️लखनऊ: दुष्कर्म मामले में अभियुक्त को 20 साल की सजा। पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्त मैकूलाल को दोषी ठहराया। कोर्ट ने 53 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। 25 अक्टूबर 2024 को दर्ज हुआ था मुकदमा। 14 नवंबर 2024 को दाखिल हुआ आरोप पत्र। 1 अक्टूबर 2026 को कोर्ट ने दोषसिद्ध किया।
➡️लखनऊ: चेन स्नेचिंग करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार। जानकीपुरम पुलिस और सर्विलांस टीम की कार्रवाई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की हुई पहचान। ऋषि सेठ नामक आरोपी को पुलिस ने दबोचा। आरोपी के कब्जे से चेन के दो टुकड़े बरामद। 30 सितंबर को बुजुर्ग महिला से चेन झपटी गई थी। गोमतीनगर, पारा, महानगर समेत कई थानों में केस।
➡️अलीगढ़: AMU छात्र याशिर की हंगर स्ट्राइक जारी। छात्र संघ की मांग को लेकर हंगर स्ट्राइक। 12 दिन से हंगर स्ट्राइक पर हैं याशिर। छात्र की लगातार बिगड़ती जा रही तबीयत। छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों का धरना। कई छात्र प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग कर रहे। गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराने का आरोप। AMU कैंपस के डक पॉइंट पर धरना प्रदर्शन।
➡️कुशीनगर: सऊदी अरब में कुशीनगर के अनवर की हत्या। युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या की वारदात। बोल्डर चलाकर करते थे परिवार का भरण-पोषण। परिवार के इकलौते कमाने वाले थे मृतक अनवर। सैलरी को लेकर विवाद के बाद हत्या की आशंका। पाकिस्तानी नागरिक को सऊदी पुलिस ने पकड़ा। अनवर के शव को भारत लाने की कोशिश जारी। रामकोला क्षेत्र के रोवारी के निवासी थे अनवर।
➡️मुरादाबाद: चुनाव से पहले बीजेपी में अंदरूनी घमासान। BJP नेता राहुल सेठी ने लगाए गंभीर आरोप। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला पर लगाए आरोप। महानगर कार्यकारिणी में पत्नी को सदस्य बनाने का आरोप। 28 लाख के पार्किंग ठेके में वसूली के भी आरोप। पत्नी के नाम पर नगर निगम ठेकेदारी के लिए आवेदन। राहुल सेठी ने राष्ट्रीय, प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत। राहुल सेठी ने अपना इस्तीफा भी भेजा। आरोपों को लेकर पार्टी के अंदर बढ़ा विवाद।
➡️सीतापुर: 3 दिन से लापता पुजारी की हत्या। नदी के पानी में झाड़ियों से शव बरामद। लापता पुजारी का शव हाथ बंधा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संदना के पिपरी बाबा स्थान का मामला।
➡️मैनपुरी: पशु क्रूरता का गंभीर मामला आया सामने। दो कुत्तों को गोली मारने का वीडियो वायरल। अवैध असलहे से आरोपी युवक ने मारी गोली। कुत्तों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट। तड़प-तड़पकर कुत्ते की मौके पर ही मौत। सुबोध पर कुत्ते को गोली मारने का आरोप। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी। भोगांव थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला।
➡️चंदौली: वोटर लिस्ट के मुद्दे पर सपा का विरोध। सपा ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा। 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च का किया ऐलान। दिल्ली में सांसदों के मार्च का सपा का ऐलान। INDIA गठबंधन के सांसद करेंगे पैदल मार्च। सांसद चुनाव आयोग तक करेंगे पैदल मार्च।
➡️सहारनपुर: अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़। मिर्जापुर पुलिस, एसटीएफ मेरठ की कार्रवाई। 3 शातिर हथियार तस्करों को पुलिस ने दबोचा। कब्जे और निशानदेही पर भारी असलहा बरामद। काले रंग की कार भी पुलिस ने कब्जे में ली। सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र का मामला।
➡️देहरादून: भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास कार में चोरी। बैठक के दौरान चोरी की वारदात से हड़कंप। भीड़ का फायदा उठाकर चोरी का आरोप। ST मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष की कार में चोरी। पत्थर मारकर कार का शीशा चकनाचूर किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में चल रही थी बैठक। नए प्रदेश प्रभारी राम माधव पहुंचे थे देहरादून।
➡️कानपुर: KESCO के संविदा कर्मचारी के परिजनों ने लगाए आरोप। करंट लगने के बाद इलाज में मदद न मिलने का आरोप। कैस्को प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता न करने का दावा। कर्मचारी करीब 20 साल से संविदा पर कर रहे थे काम। परिजनों ने KESCO अधिकारियों से मदद की अपील की। परिवार ने आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की।
➡️ग्रेटर नोएडा: 11 लाख की चोरी के मामले का पर्दाफाश। 1 शातिर चोर को पुलिस ने अरेस्ट किया। बंद पड़े घरों में चोरी करने का है आरोप। बंद पड़े मकानों को बनाता था निशाना। चोरी के 11 लाख के जेवर, अवैध हथियार बरामद। थाना बीटा 2 पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
➡️सहारनपुर: गोल्ड जीतकर लौटीं प्राची चौधरी, हुआ भव्य स्वागत। एशियन गेम्स की गोल्डन गर्ल का जोरदार अभिनंदन। 4×400 मीटर रिले में भारत को गोल्ड दिलाकर लौटीं। 400 मीटर में कांस्य जीता, रिले में गोल्ड मेडल जीता। गांव की बेटियों को मौका देने की प्राची ने की अपील।
➡️बलिया: मडुआ की रोटी खाने से 49 महिलाएं बीमार। जूतियां व्रत पर 49 महिलाएं हुईं बीमार। 43 महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती। अन्य महिलाएं CHC, निजी अस्पताल में भर्ती। एक बुजुर्ग महिला की हालत बेहद गंभीर। महिलाओं के बीमार होने से गांव में हड़कंप। डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल। फूड सेफ्टी टीम ने गांव पहुंचकर की जांच। दुकान में रखे मडुआ के आटे के लिए सैंपल। दोषी मिलने वालों पर होगी कार्रवाई- डीएम। बांसडीह तहसील इलाके का पूरा मामला।
➡️बलिया: BJP महिला जिला कार्यसमिति सदस्य के आरोप। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप। वीडियो वायरल करने का भी आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष समेत तीन नेताओं पर आरोप। तीनों नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। जिलाध्यक्ष पर मुकदमे से नाम हटवाने का आरोप। बीजेपी कार्यालय में महिलाओं के शोषण का आरोप। महिला ने न्यायालय में लिखित बयान पेश किया। बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️सीतापुर: अलग-अलग जगहों पर 2 शव मिलने से हड़कंप। बुजुर्ग व्यक्ति, युवक का शव मिलने से सनसनी। खेतों के बीच गड्ढे में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव। तालगांव के रिखौना निवासी युवक का मिला शव। थाना क्षेत्र की बड़ी नहर के पास मिला था शव। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हरगांव थाना क्षेत्र में मिले थे दोनों शव।
➡️दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद स्थिति सामान्य। कई संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदर्शन के लिए पहुंचे लोगों को पुलिस ने लौटाया। फिलहाल जंतर-मंतर का प्रदर्शन स्थल खाली। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की तैनाती। पैरामिलिट्री फोर्स भी मौके पर तैनात।
