आज की कुछखास बड़ी खबरें………………………………
********(**********(((((***********((((((((****
➡लखनऊ, लखनऊ में बड़े स्तर पर होगी सीलिंग कार्रवाई, 122 होटल, गेस्ट हाउस, बैंक्वेट हॉल होंगे सील, होटल रेनेसां में भी गंभीर खामियां पाई गईं, स्वीकृत नक्शे में 16वीं मंजिल पर छत दिखाई, छत दिखाकर स्काई बार संचालित किया जा रहा, नोवोटल में बेसमेंट पार्किंग की जगह बेकरी, सैवी ग्रांड में बेसमेंट पार्किंग की जगह बैंक्वेट, होटल लीनेज में भी नियमों का उल्लंघन मिला, समय सीमा में नियमों का पालन करना होगा, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी सीलिंग, लखनऊ मंडलायुक्त ने दिए सीलिंग के आदेश, एलडीए और अग्निशमन विभाग ने किया सर्वे
➡लखनऊ, CP नोएडा के पिता की हत्या का मामला, लक्ष्मी सिंह के पिता इंद्रदेव सिंह की हत्या हुई थी, लखनऊ CBI कोर्ट ने आरोपियों को दोषी ठहराया, विक्रम यादव, पन्ना सिंह और बृजेश यादव दोषी, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष थे इंद्रदेव, 7 जुलाई को दोषियों की सजा का एलान होगा, 8 अगस्त 2002 को गोली मारकर हत्या की थी, यूपी सरकार ने मामला सीबीआई को सौंपा था, बर्खास्त लेखपाल मन्नालाल ने हत्या कराई थी, मन्नालाल गुप्ता कई आरोपियों की हो चुकी मौत, पैसों के हेरफेर में पकड़ा गया था मन्नालाल
➡लखनऊ, यूपी में 29 PCS अधिकारी बने आईएएस, इन अफसरों को जल्द नई तैनाती मिलेगी, नियुक्ति विभाग ने पदोन्नति आदेश जारी किए, डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया IAS बने, पुष्प राज सिंह, संजय कुमार सिंह IAS बने, राज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल IAS, सुशीला, वैभव मिश्रा, आलोक कुमार IAS बने, अमित कुमार और पूनम निगम भी IAS बनीं, नितिन मदान, प्रदीप यादव,अतुल कुमार IAS, प्रियंका सिंह, अमित कुमार, सुनील वर्मा IAS, गरिमा स्वरूप, संदीप कुमार, राकेश सिंह IAS, हर्ष देव पांडे, शैलेंद्र सिंह,पंकज वर्मा IAS बने, विजय कुमार सिंह,नरेंद्र बहादुर सिंह IAS बने
➡ललितपुर, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, 3 बदमाशों का पुलिस के सामने सरेंडर, 5 अवैध बंदूक, जिंदा कारतूस, कार बरामद, स्थानीय युवक ने किराये पर बुलाये थे बदमाश, तालबेहट क्षेत्र SOG पुलिस मिली सफलता
➡उन्नाव, भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हरियाणा से बिहार जा रही थी स्लीपर बस, बस ने आगरा जा रही कार को भी टक्कर मारी, मृतकों में दो बच्चियां, दो महिलाएं, कार चालक, बस और कार सवार कई लोग घायल, भर्ती, डीएम और एसपी ने मौके का किया निरीक्षण, बस चालक को नींद आने से हादसे की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेसवे का मामला
➡नोएडा, हनीमून पर पति ने की हत्या करने की कोशिश, दार्जिलिंग में पत्नी को सीढ़ियों से दिया धक्का, शादी के बाद से ही लगातार मारपीट का आरोप, पत्नी ने धक्का देना, मारपीट का लगाया आरोप, घटना के बाद पति दिल्ली स्थित घर में शिफ्ट, 30 अप्रैल को शादी, 9 मई को गए हनीमून पर, सेक्टर 113 थाने में पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया
➡ग्रेटर नोएडा, डबल मर्डर मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, 5 सगे भाइयों समेत 9 दोषियों को उम्रकैद, जिला न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद की सजा, जमीन विवाद में पंचायत में हुई थी हत्या, गोली मारकर किया गया था डबल मर्डर, सभी पर लगा 86-86 हजार का अर्थदंड, बादलपुर थाना क्षेत्र में 2021 में हुई थी वारदात
➡ग्रेटर नोएडा, नोएडा एयरपोर्ट से आज से नई उड़ानें शुरू, एयरपोर्ट से 6 नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू, भोपाल, देहरादून, धर्मशाला के लिए फ्लाइट शुरू, जोधपुर, बरेली और पटना की सीधी कनेक्टिविटी, 2 जुलाई से किशनगढ़-जयपुर के लिए भी फ्लाइट, 13 जुलाई से चंडीगढ़ भी एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा, कुल 15 शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी
➡मेरठ, मेरठ विकास प्राधिकरण की नेताजी के दामाद पर कृपा, 35 कोचिंग सील, नेताजी के दामाद की कोचिंग बख्शी, कोचिंग बंद कर उतारे होर्डिंग्स, BJP का झंडा इमारत पर, BJP जनप्रतिनिधि के दामाद परमवीर सिंघल की कोचिंग, तिलक रोड पर रेजिडेन्शियल इलाके में केमिस्ट्री कोचिंग
➡बागपत, कांस्टेबल श्रीकांत के धर्मांतरण का मामला, पुलिस ने जांच पूरी की, चार्जशीट दाखिल, दिल्ली की रहने वाली आरोपी महिला अरेस्ट, पुलिस महिला को पकड़कर भेज चुकी है जेल, महिला, उसके पति ने कॉस्टेबल को फंसाया, प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण, लाखों ठगे, महिला ने श्रीकांत पर भी रेप केस कराया था, खेकड़ा कोतवाली में हुआ था धर्मांतरण का केस, 23 मार्च 2026 को धर्मांतरण का दर्ज हुआ था केस
➡बागपत, रोडरेज में हिस्ट्रीशीटर भाईयों ने दिखाई दबंगई, साथियों के साथ प्रधान के देवर को मारी गोली, प्रधान के देवर पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, घायल जतिन अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल में जुटी, कार की टक्कर लगने से हुआ मामूली विवाद, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर बागू गांव की वारदात
➡गोंडा, 52 दिनों से गायब महिला का सुराग नहीं, पुलिस ने गुमशुदगी का लिखा था मुकदमा, पति की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा, 52 दिनों से तहरीर लेकर दौड़ रहा पिता, लड़की के पिता का ससुराल वालों पर आरोप, दहेज के लिए बेटी को करते थे प्रताड़ित- पिता, मोतीगंज की महिला की सालभर पहले हुई शादी, कोतवाली देहात के सोहसा परसा गांव का मामला
➡ग्रेटर नोएडा, श्रमिक हिंसा मामले में चौथी चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने चौथी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की, 100 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, चार्जशीट में 24 आरोपियों, 25 गवाहों का जिक्र, डिजिटल सबूत, फोन लोकेशन को आधार बनाया, आकृति चौधरी और सुमित गुप्ता प्रमुख साजिशकर्ता, मनीष चौधरी को भी प्रमुख साजिशकर्ताओं में बताया, आदित्य, सचिन शर्मा, हिमांशु, अरुण ठाकुर का नाम, रणनीति कई बैठकों में तैयार की गई थी- चार्जशीट, प्रदर्शन का दायरा दूसरे राज्यों तक बढ़ाने वाले थे
➡जौनपुर, जौनपुर के रोहित यादव ने नीरज चोपड़ा को पछाड़ा, रोहित बने दुनिया के नंबर दो भाला फेंक खिलाड़ी, 25 साल उम्र, देश में नंबर एक-दुनिया में नंबर दो, नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मिली कामयाबी, चैंपियनशिप के अंतिम दिन 87.05 मीटर भाला फेंका, जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी क्वालिफाई, 14 साल की उम्र में बांस के डंडे से करते थे अभ्यास, वर्ल्ड रैंकिंग में श्रीलंका के थरंगा पाथिरागे पहले पर, नीरज चोपड़ा 85.69 मीटर के साथ चौथे स्थान पर, जिले के गांव अदारी डभिया के रहने वाले हैं रोहित
➡दिल्ली, NTA सुधारों पर संसदीय समिति की बैठक आज, सुबह 10.30 बजे संसद भवन में समिति की बैठक, पहला सत्र सुबह 10.30 बजे से दूसरा दोपहर 12 से, NTA में किए गए सुधारों की समीक्षा की जाएगी, NEET-UG पेपर लीक के बाद सुधारों की समीक्षा, शिक्षा मंत्रालय, NTA के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे
➡बदायूं, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात, पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किया था केस, वीडियो वायरल होने के बाद धाराएं बढ़ाईं, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं, मुख्य आरोपी गजेन्द्र की तलाश जारी, सांसद आदित्य यादव ने भी सजा की मांग की, बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र का मामला
➡बुलंदशहर, अनूपशहर SDM प्रियंका गोयल हटाई गईं, SDM के खिलाफ वकीलों ने रैली निकाली थी, DM कुमार हर्ष ने SDM को ट्रांसफर किया, भ्रष्टाचार और अफसरशाही की कई शिकायतें, प्रियंका गोयल SDM न्यायिक स्याना बनीं, अरुण कुमार वर्मा बने अनूपशहर के SDM, वकीलों ने कहा, बिना रिश्वत नहीं होता काम, SDM पर लगे थे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
➡पीलीभीत, 66 साल बाद मिला जमीन का हक, खेत देखकर थम गईं सांसें, बुजुर्ग की मौत, पुनर्वास योजना के लाभार्थी रामचंद्र खंजन, CM योगी ने भूमि स्वामित्व के कागज दिए थे, मंगलवार सुबह रामचंद्र अपने खेत पर पहुंचे, जमीन को निहारा और खुशी से भावुक हो गए, घर लौटने पर तबीयत बिगड़ी, सांसें थम गईं
➡दिल्ली, गैंगस्टर काला जठेड़ी को 4 घंटे की कस्टडी पैरोल, रोहिणी कोर्ट ने 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की, पत्नी, नवजात जुड़वा बच्चों से मिलने की अनुमति, MCOCA मामले में तिहाड़ जेल में बंद काला जठेड़ी, आज पुलिस कस्टडी में गुरुग्राम के अस्पताल पहुंचेगा
➡दिल्ली, डॉक्टर्स डे पर पीएम मोदी ने किया X पर पोस्ट, हम अपने समर्पित डॉक्टरों को बधाई देते हैं- PM, ‘आपकी प्रतिबद्धता स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़’, ‘मेहनत भी भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़’, ‘आपकी अथक कोशिशों ने लोगों का भरोसा जीता’, ‘भारत ने अपना हेल्थकेयर सिस्टम मजबूत किया’, ‘मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी से भी अधिक’
➡दिल्ली, पेट्रोल-डीजल बिक्री पर अस्थायी पाबंदियां खत्म, 200 लीटर खरीद प्रतिदिन की सीमा हटाई गई, जनता के लिए पासपोर्ट बनवाना आज से महंगा, सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणियों की फीस बढ़ी, बिना टिकट ट्रेन यात्रा पर न्यूनतम जुर्माना 500
➡दिल्ली, नायरा पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर सस्ता, नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए, नायरा डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ, देशभर में नायरा एनर्जी के 7000 पेट्रोल पंप, कच्चे तेल के दाम स्थिर होने के बाद रेट घटे
➡दिल्ली, दिल्ली में नई EV Policy 2026 लागू, 31 मार्च 2030 तक नई पॉलिसी लागू रहेगी, इलेक्ट्रिक कारों पर 100% रोड टैक्स छूट, रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी छूट देने का फैसला, 30 लाख तक की EV कारों के लिए फैसला, EV कार खरीद पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, बाइक के लिए 30 हजार, कार को 50 हजार, N1 ट्रक के लिए 1 लाख तक प्रोत्साहन राशि, स्क्रैपिंग पर 1 लाख तक की प्रोत्साहन राशि, 30,000 से अधिक EV चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे, 1 अप्रैल 2028 से केवल EV बाइक का पंजीकरण
