कल देर रात तक की कुछ खास बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: यूपी सरकार के मंत्री राकेश सचान का बयान। अखिलेश यादव से मुलाकात की खबर भ्रामक- सचान। मैं विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गया था- सचान। स्पीकर कक्ष में कई नेता भी मौजूद थे- सचान। वहां सपा के कई नेता भी मौजूद थे- सचान।
➡️लखनऊ: ईको गार्डन में CHO का प्रदर्शन। CHO ने कैडर निर्माण की मांग उठाई। नियमितीकरण और 4800 ग्रेड पे की मांग। समान कार्य-समान वेतन लागू करने की मांग। PBI-PDI को वेतन में जोड़ने की मांग। पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी की मांग। होम डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर की भी मांग। लंबित वेतन भुगतान और सेवा सुरक्षा की मांग। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा- CHO।
➡️लखनऊ: नगर निगम की कल कार्यकारिणी बैठक। भाजपा पार्षद दल के उप नेता ने लिखा पत्र। महापौर को पत्र लिखकर मांग की। वार्डों को विकास गड्ढा मुक्त कराने की मांग। 70-70 लाख रुपए की धनराशि देने की मांग।
➡️मुजफ्फरनगर: फंदे पर लटका मिला महिला का शव। घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव। गृह क्लेश के चलते रचना ने लगाई फांसी। 5 वर्ष पूर्व हुई थी मृतका की शादी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। तितावी थाना क्षेत्र के बघरा का मामला।
➡️बहराइच: निर्वाचन नोडल अधिकारी एथेल रोथांगपुई जिले में। EVM, VVPAT की फर्स्ट लेवल व्यवस्था चेक की। EVM की सुरक्षा, FLC गुणवत्ता की जांच। जांच के दौरान DM, ADM मौजूद रहे।
➡️दिल्ली: ECI ने आंध्र प्रदेश, मेघालय में SIR की तारीखें बढ़ाईं। चुनाव आयोग ने दोनों जगह SIR की समयसीमा बढ़ाई। आंध्र प्रदेश में दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक। आंध्र प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची 16 अक्टूबर को। मेघालय में अंतिम प्रकाशन की तारीख 26 अक्टूबर तय।
➡️कानपुर: चौबेपुर पुलिस व सर्विलांस टीम को सफलता। सवारियों संग बैठकर जेब काटने वाले अरेस्ट। दो बाइक, गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार किए। आरोपियों से 35 हजार की नगदी हुई बरामद। चौबेपुर के देदूपुर गांव के पास घेराबंदी कर अरेस्ट।
➡️बस्ती: रूधौली में युवक-युवती की मौत से सनसनी। अलग-अलग पेड़ों पर दोनों शव लटके मिले। लड़के का शव घर से 50 मीटर की दूरी पर। थाना पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिए। स्थानीय लोग हत्या की जता रहे आशंका। रूधौली बालेश्वरी सिंह नगर वार्ड की घटना।
➡️गाजियाबाद: कार में डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मिला शव। सूचना पर मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। डॉ. शिवम कार्तिकेय का कार में शव मिला। कल से लापता था डॉक्टर शिवम कार्तिकेय। नंदग्राम थाने में दर्ज थी मामले की गुमशुदगी। प्रथम दृष्ट्या इंजेक्शन के ओवरडोज से मौत। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। नंदग्राम VVIP मंगल सोसाइटी में रहते थे शिवम।
➡️फिरोजाबाद: कैंटर ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा। मासूम की इलाज के दौरान हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। थाना नारखी के मरसलगंज का मामला।
➡️पीलीभीत: अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत। परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप। आधे-अधूरे मानकों से अस्पताल का संचालन। परिजनों का अस्पताल में हंगामा, कर्मचारी फरार। मामले में परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर। माधौटांडा कस्बे के संजीवनी अस्पताल का मामला।
➡️कानपुर: अवैध हुक्का बारों पर पुलिस का एक्शन। स्वरूप नगर इलाके में अवैध हुक्का बार। संचालक सहित लगभग 12 लोग पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों पर केस दर्ज होगा- पुलिस। ‘संबंधित परिसर सीज व सील किया जाएगा’।
➡️बस्ती: रूधौली में युवक-युवती की मौत से सनसनी। अलग-अलग पेड़ों पर दोनों शव लटके मिले। लड़के का शव घर से कुछ दूरी पर मिला। थाना पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिए। स्थानीय लोग हत्या की जता रहे आशंका। रूधौली बालेश्वरी सिंह नगर वार्ड की घटना।
➡️आगरा: झरना नाले पर चलती कार में आग। चालक ने कार से कूदकर बचाई जान। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
➡️कौशाम्बी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 5 वारंटी गिरफ्तार। मंझनपुर, सराय अकिल, चरवा पुलिस का अभियान।
➡️लखनऊ: दाउदनगर में बाढ़ राहत चिकित्सा कैंप स्थापित। कैंप में स्थानीय लोगों को OPD सेवाएं उपलब्ध। सुबह आठ से शाम आठ एंबुलेंस ड्यूटी। रात आठ से सुबह आठ 108 एंबुलेंस का दावा। फैजुल्लागंज क्षेत्र में 50 घरों का सर्वेक्षण।
➡️लखनऊ: मदेयगंज में कैब चालक गोमती नदी में कूदा। नया पक्का पुल पर कार खड़ी कर कूदा। पुलिस ने चालक को नदी से बाहर निकाला। प्रतापगढ़ निवासी शाश्वत शुक्ला कूदा था।
➡️कानपुर: विहिप नेता चंपत राय का बयान। 2 नवंबर के अयोध्या गोलीकांड का जिक्र। अशोक सिंघल के समर्पण का संस्मरण किया। अशोक सिंघल जी दो रातों तक नहीं सोए थे- राय। सिरहाने श्मशान की राख रखकर सोए थे- चंपत। ‘डोम राजा और संतों को एक मंच पर बैठाया’। ‘उदयपुर से काशी तक ऐतिहासिक यात्रा निकाली’। कानपुर में विश्व हिंदू परिषद का हिंदू समागम।
➡️लखीमपुर: सरसवा नाले में किशोरी का शव मिला। किशोरी दो दिनों से घर से लापता थी। गांव के ही युवक पर भगाने का आरोप। मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। धौरहरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
➡️दुबई: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा टला। एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया। पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की- नेतन्याहू। यात्री और क्रू मेंबर ने हमलावर पायलट को काबू किया। घटना के बाद विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग। फ्लाइट को ताबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए। जांच जारी, पूरे मामले की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं।
➡️सुल्तानपुर: शिक्षक पति और उनकी पत्नी की हत्या मामला। मृतक के घर पहुंचे एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह। कहा- घटना के अपराधियों का हो एनकाउंटर। एक दिन का वेतन मृतक के परिजनों को दें। कादीपुर कोतवाली के कुंभी डडिया की घटना।
➡️लखनऊ: H1N1 के 2 नए मरीज मिले। दोनों मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए। H1N1 के सक्रिय केस घटे हुए 12। अब तक 38 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज। गंभीर लक्षणों पर RT-PCR जांच के निर्देश। सांस फूलने पर अस्पताल पहुंचने की सलाह।
➡️कन्नौज: 1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना। उससे पहले नागरिक 16 नवंबर से कर सकते स्वगणना। डीएम आशुतोष मोहन ने NIC में दी जानकारी। डीएम प्रगणक 1 दिसंबर से घर-घर जाकर करेंगे गणना। 40 सवालों के जरिए प्रगणक इकट्ठा करेंगे जानकारी।
➡️लखनऊ: नैमिष-वरुण के बाद अब प्रबंध नगर योजना की तैयारी। प्रबंध नगर योजना में मुआवजे का विवाद खत्म। LARA कोर्ट ने नई प्रतिकर दर तय की। 1.10 करोड़ प्रति बीघा की दर से प्रतिकर निर्धारित। LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कमेटी गठित की। कमेटी 15 दिन में आय-व्यय की रिपोर्ट देगी। बोर्ड से मंजूरी के बाद योजना पर आगे बढ़ेगा काम। 2 हजार एकड़ में विकसित होगी प्रबंध नगर योजना। घैला, ककौली और अल्लूनगर डिगुरिया की जमीन शामिल। नई दरों के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
➡️लखनऊ: एक अक्टूबर से संचारी रोग अभियान होगा शुरू। राम मनोहर लोहिया संस्थान में होगा शुभारंभ। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक अभियान का शुभारंभ करेंगे। एक अक्टूबर को सुबह ग्यारह बजे कार्यक्रम। लोहिया संस्थान के संगोष्ठी हॉल में आयोजन। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत रोग नियंत्रण पर जोर। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी।
➡️मैनपुरी: फीस के विवाद में बच्चों से मारपीट का आरोप। स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों को भी पीटा- आरोप। स्कूल प्रबंधन की मारपीट का वीडियो वायरल। छात्र के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर। बरनाहल पुलिस मामले की जांच में जुटी। बरनाहल क्षेत्र के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का मामला।
———————————————————————————-
