हाथरस -हाथरस विधानसभा क्षेत्र-78 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामनारायन काके के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों सपा समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर (SIR) के विरोध में पार्टी कार्यालय पहुंचे।

उसके बाद अम्वेडकर पार्क पहुंच कर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाकर तथा भारतीय सँविधान व भारत माता के नारे लगाते हुए सदर तहसील की ओर प्रस्थान करने लगे रास्ते मे पुलिस प्रशासन के द्वारा उक्त सपा समर्थकों को रोकने का प्रयास किया गया ।
लेकिन सपा समर्थक काफी बहस व ज़ोर जवरदस्ती करते हुए आगे बढते गये सभी समर्थकों केद्वारा सपा प्रत्याशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लेकर व सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तहसील की ओर रवाना हुए। , लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ते हुए तहसील परिसर पहुंचे।
तहसील पहुंचने के बाद रामनारायन काके एवं सपा कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपकर एसआईआर के संबंध में अपनी मांगें एवं विरोध दर्ज कराया।
ज्ञापन देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष डा० शैलेन्द्र कुमार सैगर, डा० राधेश्याम रजक, सुरेश जादौन, विकास वाष्णेय, विकास सैगर, अनिल वाष्णेय, मनोज कुमार शर्मा उर्फ मौनू पंडित, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा, धीरज पाण्डेय,
मौहर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाह, चौधरी भाजुद्दीन, ज्ञान सिंह दिवाकर, सोहन लाल दिवाकर, अजय कुमार, टिकू शर्मा, धीरज सैगर, अतुल सैगर, नरगपाल सैगर, बृजेश सैगर, हाजी नवाब हसन, तेज प्रताप बघेल, रवेंद्र पाल राजपूत, पिन्टू दिवाकर, शमसाद मलिक, योगेश समाधिया, हेमन्त गौढ़, सोमेश वैद्य, डा० एस.के. सिंह, श्याम सुन्दर शर्मा, मुकेश यादव, नितिन, कमालुद्दीन, कालीचरन, रमेश बघेल, शिवकुमार बघेल, योगेंद्र बघेल, बलवीर दिवाकर, विहारी लाल कुशवाहा, मुंशीलाल कुशवाहा, के.सी. महाशय, शाहरुख खान, शिवनन्दन सैगर एवं पूर्व प्रधान बबलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


