हाथरस मे आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बढे ही उत्साहपूर्वक मनाई जायेगी सभी तैयारियां पूरी इस लेख को पढने के लिए नीचेदीगई लिक पर क्लिककरे-

*हाथरस में आज भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा,शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं-
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

हाथरस में भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली जा रही है।
जैन गली स्थित श्रीजगन्नाथ धाम से पालकी में सवार होकर श्री दाऊजी महाराज मंदिर गुडिहाई बाजार से रथ में विराजमान होकर शाम ठीक 6:00 बजे इस पावन शोभायात्रा की शुरुआत हो रही है। जिसे लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों में भारी उत्साह और जबरदस्त श्रद्धा का माहौल देखा जा रहा है। इस विशाल आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाथरस पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने रूट पर पड़ने वाले सभी दुकानदारों और विभिन्न पक्षों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित कर लिया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या खड़ी न हो। प्रशासन का दावा है कि यह भव्य शोभायात्रा पूरी श्रद्धा, भक्ति और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी।

बाइट – चिरंजीव नाथ सिन्हा – पुलिस अधीक्षक, हाथरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *