आज की कुछ खास खवरे देखनेके लिये नीचेदीगई लिक पर क्लिककरें-

*आज की कुछ खास खबरें-
*************************************

1. लखनऊ, RLD यूपी संगठन में बड़ा फेरबदल, अनुपम मिश्रा बने यूपी कार्यवाहक अध्यक्ष, जयंत चौधरी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, लखनऊ के अनुपम मिश्रा को मिली कमान, लंबे समय से जयंत के करीबी हैं मिश्रा, रामाशीष राय की विदाई के संकेत तेज, प्रदेश संगठन की कमान अब अनुपम के हाथ

2. लखनऊ, लखनऊ के कई SDM के कार्यक्षेत्र में बदलाव, 1 IAS, 7 पीसीएस अफसरों को मिली तैनाती, SDM सदर IAS साहिल सिंह BKT से सदर

3. बहराइच, जंगली जानवरों का आतंक लगातार जारी, घर में सो रहे बुजुर्ग पर बाघ ने किया हमला, आदमखोर बाघ ने बुजुर्ग को बनाया निवाला, जबड़े में फंसाकर ले जा रहा था खूंखार बाघ, ग्रामीणों के खदेड़ने पर छोड़कर भागा बाघ, अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, कोतवाली मूर्तिहा के लोधनपुरवा की घटना

4. चंदौली, कोलकाता मेल एक्सप्रेस से 28 लाख कैश बरामद, एस-3 कोच में दो युवकों से मिली भारी नगदी, दोनों नहीं दिखा सके धनराशि के वैध दस्तावेज, राहुल सोनी और पुष्प कुमार जबलपुर निवासी, कैश समेत दोनों आयकर विभाग को सौंपे गए, डीडीयू जंक्शन पर GRP-RPF की बड़ी कार्रवाई

5. अम्बेडकरनगर, पुलिस प्रशासन और महिलाओं के बीच नोकझोंक, भूमाफियाओं पर जबरन रास्ता निकालने का आरोप, अपने प्लाट तक रास्ता ले जाना चाहते हैं भूमाफिया, मेरी जमीन से रास्ता ले जाना चाहते हैं- पीड़ित, अकबरपुर नगरपालिका भूमाफियाओं के साथ है, जमीन पर बने दीवार गिराने पुलिस के साथ पहुंची, पीड़ित का आरोप बिना पैमाइश हो रही है कार्रवाई, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मानस नगर का मामला

6. अमरोहा, अमरोहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास, बीजेपी सरकार में किसान खुशहाल- सीएम योगी, अमरोहा से दिल्ली की दूरी आसान की- सीएम, अमरोहा अब पिछड़ा जनपद नहीं- सीएम योगी, 2017 से पहले किसान परेशान था- सीएम योगी, अमरोहा में तेजी से विकास हो रहा है- सीएम, हमारा नौजवान अब पलायन नहीं करेगा- सीएम, 2017 से पहले विकास रुका था- सीएम योगी, 2017 से पहले कांवड़ यात्रा रोक दी जाती थी-CM, आज कांवड़ यात्रा पर कोई रोक नहीं- सीएम योगी, हमारी सरकार में आस्था का सम्मान- सीएम योगी, पहले हर त्योहार में गड़बड़ी होती थी- सीएम योगी, अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं- सीएम योगी, 2017 से पहले हर जिले में दंगे होते थे- सीएम योगी

7. कानपुर देहात, दलित परिवार पर कार सवार दबंगों का हमला, कोर्ट के आदेश के बाद करा रहे थे निर्माण, तहसील अधिकारियों की मौजूदगी में दीवार गिराई, पूर्व में निलंबित हुए लेखपाल अजय कुमार मौजूद, मौके पर कानूनगो अनिल कुमार भी मौजूद दिखे, विरोध करने पर दंपति और उनके बेटे पर हमला, रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंगदपुर गांव का मामला

8. कानपुर, किसान हरिमोहन हत्याकांड का बड़ा खुलासा, दोस्त ने की थी किसान हरिमोहन की हत्या, पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ छोटू को पकड़ा, आरोपी ने हरिमोहन को महिला के साथ देखा था, महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, बदनामी की आशंका के चलते चल रहा था विवाद, फरसे से वारकर हरिमोहन को मौत के घाट उतारा, कानपुर के महाराजपुर इलाके का पूरा मामला

9. एटा, 10 साल पुराने चर्चित हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, हत्याकांड में 4 लोगों को सुनाई उम्र कैद की सजा, चारों दोषियों पर लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड, 2016 में थाना निधौली कला क्षेत्र में हुई थी हत्या, प्रवेंद्र की नामजद लोगों ने गोली मारकर की हत्या, जिला एवं सत्र न्यायधीश ने सुनाया बड़ा फैसला

10. कन्नौज, खुद की जमीन की पैमाइश करने पहुंचे पूर्व प्रधान, लेखपाल पति के साथ खुद पहुंचे पूर्व प्रधान, दोनों के साथ ग्रामीणों ने की धक्का मुक्की, धक्का मुक्की करने का वीडियो हुआ वायरल, कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

11. आगरा, 27 साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चेकपोस्ट पर किया था हमला, चेकपोस्ट पर हमलाकर 3 राइफलें थी लूटी, 2 सिपाहियों को गोली मारकर की थी हत्या, हमले में एक सिपाही हुआ था घायल, रोपी भूरा उर्फ जमील भोपाल से गिरफ्तार, बचने के लिए मौत की झूठी कहानी फैलाई थी, जीजा से पूछताछ से पुलिस को मिला सुराग, आगरा पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया

12. पीलीभीत, भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के नाम पर ठगी की कोशिश, BJP विधायक विवेक वर्मा 3.50 लाख की ठगी की कोशिश, शातिर ठग ने नितिन नवीन से मिलवाने का दिया झांसा, शातिर ठग ने कहा-3.50 लाख खर्च करो मिलवा दूंगा, विधायक के क्षेत्र में नेगेटिव रिपोर्ट का दिया हवाला, शातिर ठग ने नितिन नवीन बनकर की बात, ठग ने कहा- 3.50 लाख खाते में डलवा दीजिए, विधायक ने कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा, बीसलपुर विधानसभा से विधायक हैं विवेक वर्मा

13. सहारनपुर, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, शेखुपुर निवासी सिकंदर गिरफ्तार हुआ, एनडीपीएस समेत कई केस पहले से दर्ज, अवैध हथियार रखने पर मुकदमा दर्ज, फतेहपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

14. मेरठ, 20 लाख के बीमा के लिए पति की हत्या, बीमा,प्रेमी के लिए की पति की हत्या, पति को सांप से डसवाकर की हत्या, पहले पति को नींद की गोलियां, नींद की गोलियां देकर किया बेहोश, बेहोश कर सांप से डसवाकर हत्या, दामिनी का स्कूल ड्राइवर से था प्रेम, प्रेम प्रसंग में दामिनी ने की हत्या, इंटरनेट से क्राइम की जानकारी जुटाई, 2019 में की थी अतुल से लव मैरिज, कॉल डिटेल्स से पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी किये अरेस्ट, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला

15. नोएडा, इंडिगो में जॉब लगाने के नाम पर ठगी, ठगी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, दो शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4 फोन,17 ATM, चेक बुक,लैपटॉप बरामद, फेस वन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, सेक्टर दो में चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर

16. फर्रुखाबाद, मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी से आए लोगों की दबंगई, होटल संचालक से गालीगलौज कर की मारपीट, होटल संचालक के चचेरे भाई से हुआ था विवाद, चचेरे भाई ने मारपीट करने के लिए बुलाए गुंडे, मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में पहुंचे कई लोग, कार को घिरी देखकर भागने का किया प्रयास, पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना देकर बुलाया, पुलिस के पहुंचने पर दबंग कार लेकर फरार, शाहजहांपुर के नायब तहसीलदार की बताई जा रही गाड़ी, थाना जहानगंज क्षेत्र के बहोरीकपुर का मामला

17. फतेहपुर, गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, नहर किनारे मिले गोवंश के कई अवशेष, घटना से हिंदू संगठनों ने भारी आक्रोश, गोकशी करने वालों पर कार्रवाई की मांग, CO समेत 5 थाने की पुलिस फोर्स मौजूद, अवशेष की सैंपलिंग कर FSL भेजा गया, हुसैनगंज के अमिलिहा पाल का मामला

18. अलीगढ़, अलीगढ़-मथुरा मार्ग डबल नहर के पास हादसा, बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, टेम्पो को ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा, हादसे में टैंकर और टेम्पो के बीच फंसा युवक, हादसे में बाइक सवार रोविल गंभीर घायल, सीएचसी इगलास से जिला अस्पताल रेफर, थाना इगलास क्षेत्र के डबल नहर का मामला

19. सुल्तानपुर, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला, मानहानि के मामले में आज टली सुनवाई, जज के अवकाश पर रहने के चलते टली सुनवाई, अब मामले की सुनवाई 5 अगस्त को होगी, विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद, दीवानी के MP/MLA कोर्ट में चल रहा केस

20. पीलीभीत, डीएम की अनाथ बच्चों के लिए मानवीय पहल, मासूम, दो बहनों के साथ पहुंचा डीएम दफ्तर, माता-पिता के गुजरने के बाद अनाथ हुए बच्चे, सीएम बाल सेवा योजना का लाभ के लिए निर्देश, अनाथ बच्चों के घर पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, चिड़ियादाह, राजपुर महराजपुर में अनाथ बच्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *